अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अधिक जरुरी होता हैं, तथा यह हमारी संस्कृति का अहम् हिस्सा भी माना जाता हैं। यह शरीर को लचीला बनाता है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। योग के सबसे मुख्य घटक आसन और सांस लेने की विशेष तकनीक होती है। योग के आसनों को योगासन कहा जाता है, जो विशेष शारीरिक मुद्राएं होती हैं। ये शारीरिक मुद्राएं या योगासन कुछ इस तरीके से तैयार किए जाते हैं, जिनका नियमित रूप से अभ्यास करने पर इनसे शरीर में लचीलापन और शक्ति बढ़ती है।

 

पिछले कुछ वर्षों से दुनियाभर में योग की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। कुछ लोग इसके आसनों को शरीर की लचीलता और शक्ति बढ़ाने के लिए करते हैं, जबकि अन्य लोग मानसिक तनाव और चिंता जैसे विकारों को दूर करने के लिए योग अपनाते हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए हर साल जून के महीने की 21 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय योग डे (international Yoga Day) मनाया जाता है।

 

 

 

योग के लाभ –

 

 

  • शारीरिक शक्ति, लचीलता और संतुलन में सुधार: योगासन के दौरान धीमी गति में शारीरिक गतिविधियां करते समय गहरी सांस लेने से रक्त का प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशियां भी सक्रिय हो जाती हैं। ठीक इसी प्रकार योगासन के दौरान धारण की गई मुद्रा से शारीरिक शक्ति का विकास होता है-

 

  • कमर व जोड़ों के दर्द से राहत: कमर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए कई योगासन काफी लाभदायक रहते हैं। योग की मदद से न सिर्फ दर्द को कम करने में मदद मिलती है, इससे प्रभावित हिस्से की गतिशीलता में भी सुधार होता है। अमेरिका के कुछ मेडिकल कॉलेजों ने योग को कमर दर्द के लिए शुरुआती उपचार सुझाया है।

 

  • गठिया के लक्षणों को कम करना: गठिया में होने वाले दर्द व जोड़ों की समस्याओं को कुछ योगासनों की मदद से कम किया जा सकता है। कुछ शोधों में योगासन को गठिया के लिए काफी प्रभावी बताया गया है।

 

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी: नियमित रूप से योग करने से शारीरिक तनाव का स्तर कम होता है और साथ ही शरीर के अंदर होने वाली सूजन व लालिमा कम हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। हृदय संबंधी रोगों का कारण बनने वाले कुछ कारक जैसे उच्च रक्तचाप और मोटापा आदि को भी योग अपनाकर कम किया जा सकता है।

 

  • शरीर को विश्राम मिलता है और नींद अच्छी आती है: कुछ अध्ययन बताते हैं, कि रोजाना शाम के समय योग करने से आप शारीरिक व मानसिक रूप से नींद के लिए तैयार हो जाते हैं और परिणामस्वरूप आप अच्छी नींद ले पाते हैं।

 

  • शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है और अच्छा मूड रहता है: रोजाना उचित योगासन करने से मानसिक व शारीरिक ऊर्जा का विस्तार होता है। इससे सतर्कता और उत्साह जैसी भावनाएं बढ़ जाती हैं और नकारात्मक भावनाएं कम हो जाती हैं।

 

  • तनाव कम रहता है: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health) के अनुसार कुछ वैज्ञानिक प्रमाण पाए गए जो बताते हैं कि योग की मदद से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, अच्छी नींद आती है और शारीरिक वजन कम करने में मदद मिलती है, जिसके परिणामस्वरूप शारीरिक व मानसिक तनाव भी कम रहता है।

 

  • आत्म देखभाल भावना का विस्तार होता है: कई शोध परिणामों से पता चलता है कि रोजाना योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति स्वंय शारीरिक देखभाल पर विशेष ध्यान देते हैं। योग करने वाले व्यक्ति अपनी डाईट, नींद और साफ-सफाई को संतुलित रखते हैं।

 

 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास:

 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधारणा पहली बार प्रधान मंत्री मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने भाषण के दौरान इसे लेकर प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को घोषणा की कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में देखा जाता हैं।

 

 

 

2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम क्या हैं ?

 

 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 का थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग हैं वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ होता हैं, की पूरी धरती ही एक परिवार हैं तथा सभी लोग स्वस्थ लेने के लिए योग करें।

 

 

 

21 जून को ही क्यों मनाया जाता हैं योग दिवस ?

 

 

साल 2015 में 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया। सवाल है कि 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे एक खास वजह है। 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।