महिलाओं में कमजोरी दूर करने के घरेलु उपाय

 

 

कमजोरी दूर करने के उपाय

 

 

आजकल के व्यस्त जीवन में महिलाओं में ये देखा गया उन्हें ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और खानपान में बदलाव आने से कई सारी बीमारियां फैलने लगी और ज्यादातर महिलाओं में कमजोरी आने की समस्या देखी जाती है।

 

 

युवतियों एवं महिलाओं की बनावट और उनके शरीर में उम्र के साथ होने वाले बदलाव भी कमजोरी का कारण बनते है और कच्ची उम्र में माहवारी की समस्या भी लड़कियों को बहुत दर्द देती है। एवं जब महिलाओं एवं युवतियों में मासिक धर्म चक्र की समस्या होती है तो उनके शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है।

 

 

 

महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होना एक आम बात है। चूंकि महिलाओं के शरीर की संरचना पुरुषों से अलग होती है इसलिए इन्हें कमजोरी भी कुछ अलग ही कारणों से होती है। माना जाता है कि महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है और बच्चे को जन्म भी देना पड़ता है इसलिए कमजोरी होने पर इनका स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। यही कारण है कि महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी भी स्थिति में शरीर को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। अगर आप भी कमजोरी से ग्रसित हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं में कमजोरी दूर करने के घरेलु उपाय क्या हैं।

 

 

घरेलु उपाय

 

 

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए मुलेठी फायदेमंद

 

 

मुलेठी एक जड़ी बूटी है जो महिलाओं में कमजोरी के विभिन्न लक्षणों को दूर करने में प्रभावी तरीके से काम करता है। यह जड़ी बूटी प्राकृतिक रूप से शरीर में हार्मोन को प्रेरित करता है जिसके कारण मेटाबोलिज्म बढ़ता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। एक चम्मच लीकोरिस पाउडर को दो चम्मच शहद में मिलाएं और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। महिलाओं में कमजोरी दूर करने का यह एक बेहतर घरेलू उपाय है। लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो मुलेठी के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह कर ले

 

 

आंवले का सेवन महिलाओं की कमजोरी के लिए

 

सभी फलों में आंवला एक ऐसा फल है जिसमें बहुत उच्च मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को सुधारने में मदद करता है। आंवला विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस का बढ़िया स्रोत है। दो चम्मच आंवला जूस में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। आप चाहें तो भोजन में भी ताजे आंवले की चटनी, सॉस आदि को शामिल कर सकती हैं। पर्याप्त पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण महज कुछ दिनों में ही शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।

 

 

महिलाओं की कमजोरी के लिए टॉनिक दूध

 

माना जाता है कि दूध आवश्यक विटामिन बी का एक बेहतर स्रोत है जो महिलाओं में कमजोरी दूर करने में सहायक होता है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो महिलाओं की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखता है जिसके कारण उन्हें भविष्य में जोड़ों का दर्द या आर्थराइटिस की समस्या नहीं होती है। एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीएं। इसके अलावा एक कप दूध में दो या तीन अंजीर डालकर उबाल लें और रात में सोने से पहले यह दूध पीएं। प्रतिदिन यह नुस्खा आजमाने से शरीर में पर्याप्त खून बनता है और कमजोरी जल्द दूर हो जाती है।

 

 

महिला कमजोरी के लिए बादाम फायदेमंद

 

आपको बता दें कि बादाम शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है और महिलाओं में कमजोरी के सभी लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। महिलाओं के शरीर में मैग्नीशियम की जरा सी भी कमी होने पर उन्हें कमजोरी हो जाती है। बादाम में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। दो बादाम, एक सूखी अंजीर और थोड़ी सी किशमिश रात को पानी में भिगो दें। सुबह पानी में से इन्हें छानकर वह पानी पिये और बादाम के छिलके उतारकर खाएं। एक महीने तक यह क्रिया अपनाएं, कमजोरी दूर हो जाएगी।

 

 

महिलाएं कमजोरी दूर करने के लिए केला खाएं

 

केले में सुक्रोज, फ्रक्टोज, ग्लूकोज जैसी प्राकृतिक शर्करा पायी जाती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है। इसके अलावा केले में पोटैशियम और मिनरल पाया जाता है जो शर्करा को ऊर्जा में बदल देता है। केले में पाया जाने वाला फाइबर खून में ग्लूकोज के लेवल को बनाए रखता है। इसलिए जब भी आपको कमजोरी महसूस हो तो एक या दो केला खाएं। आप चाहें तो बनाना शेक (banana shake) भी पी सकती हैं। इसके अलावा पके केले को शहद के साथ दिन में दो बार खाने से भी महिलाओं में शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।

 

 

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय अंडा

 

मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग के कारण भी महिलाओं को शारीरिक कमजोरी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कमजोरी दूर करने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में राइबोफ्लेविन, विटामिन ए और फोलिक एसिड पाया जाता है। यदि आपको अधिक कमजोरी महसूस हो तो सुबह नाश्ते में दो उबले हुए अंडे खाएं। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है और कमजोरी भी नहीं महसूस होती है। वैसे भी महिलाओं को अपनी अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन नाश्ते में अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

 

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए लहसुन

 

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में अधिक मात्रा में किया जाता है लेकिन इसमें कई तरह के चिकित्सकीय गुण मौजूद होने के कारण यह कमजोरी दूर करने में भी बेहद फायदेमंद होता है। यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको बीमारियां हमेशा घेरे रहेंगी और इसके कारण आपका शरीर भी कमजोर हो जाएगा। लहसुन में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कमजोरी दूर करता है। इसलिए महिलाओं को प्रतिदिन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए। और ज्यादा अधिक कमजोरी होने पर डॉक्टर से संपर्क करे

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।