महिलाओ की कमजोरी को दूर कैसे करे।

वैसे तो कमजोरी किसी को भी हो सकती है कमजोरी होना आम बात है, लेकिन देखा जाए तो पुरुषो से अधिक महिलाओं मैं कमजोरी जैसी समस्याएं देखने को ज्यादा मिलती है। महिलाओं को घर के काम करने के साथ-साथ उनको हर महीने शारीरिक और मानसिक धर्म का भी सामना करना पड़ता है जिसके कारण उनके शरीर में कमजोरी बहुत जल्दी आने लगती है। महिलाओं को उम्र के साथ-साथ बहुत कमजोरी महसूस होना शुरू हो जाता है जब वो अपने स्वस्थ और डाइट को सही तरह से फॉलो न कर पा रही हो। जैसे शारीरिक कमजोरी, थकान, कमजोर दिल, असंतुलित आहार, और टेंशन इत्यादि। इसलिए, इस समस्या का समाधान भी इसके कारण के आधार पर करना होगा।

 

 

 

महिलाओ की कमजोरी के कारण

 

 

महिलाओं में कमजोरी होने के बहुत सारे कारण हो सकते है। ज्यादातर यह कारण टेंशन , सही खानपान , और उनकी शारीरिक सम्बंधित समस्याओं के कारण भी हो सकते है। और कुछ अन्य कारणों में शामिल हो सकते हैं जैसे – विटामिन और मिनरल की कमी, अल्कोहल और नशीली दवाओं का सेवन, डायबिटीज, थायराइड रोग, कुछ बायोलॉजिकल रिस्क फैक्टर, उम्र, जीन, टोक्सिन और स्ट्रेस हो सकते हैं।

 

 

  • नींद न पूरी होना – महिलाओं में थकान का एक कारण नींद पूरी न होना भी हो सकता है। यह माना जाता है कि सामान्य तौर पर छह घंटे से कम नींद लेने वाली कुछ महिलाओं को थकान की शिकायत हो सकती है।

 

  • अधिक काम करने के कारण – अधिक काम करने से शारीरिक और मानसिक के कारण थकान होती है। यही वजह है कि महिलाओं को अत्यधिक थकान का अनुभव हो सकता है।

 

  • खून की कमी – महिलाओं में आयरन की कमी के कारण आमतौर पर महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। वहीं, एनीमिया होने की कमी से शरीर के ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। इस कारण महिलाओं को अत्यधिक थकान का अनुभव होता है।

 

 

 

 

 

महिलाओ की कमजोरी के लक्षण

 

महिलाओं के शरीर में कमजोरी के लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं –

 

  • थकान और कम एनर्जी महसूस होना।

 

  • शरीर में कमजोरी और थकान होना।

 

 

  • पुरानी चोटों में सूजन और दर्द होना।

 

  • स्तनों में दर्द।

 

 

  • नींद पूरी न होना।

 

  • भूख में कमी और वजन का कम होना।

 

 

कमजोरी के लक्षण इनमेंं से कुछ भी हो सकते हैं बेहतर जानकारी के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

 

 

 

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के उपाय

 

 

महिलाओ की कमजोरी दूर करने के निम्नलिखित उपाय कुछ इस प्रकार है –

 

 

संतुलित आहार। 

संतुलित आहार आपको ऊर्जा प्रदान करता है और साथ ही आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण देता है। इसलिए आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जैसे दूध , दही, हरी सब्जियां, फल, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स का सेवन करे।

 

 

ड्राई फ्रूट्स 

ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट् खाने से शरीर में एक्टिवनेस बनी रहती है और शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता है। महिलाएं अगर प्रतिदिन ड्राई फ्रूट खाती है, तो इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। ड्राई फ्रूट्स शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

 

 

अधिक पानी का सेवन

शरीर में पानी की कमी होने के कारण शरीर में कमजोरी थकान बनी रहती है। इसलिए अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। डिहाइड्रेशन से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। थकान और कमजोरी दूर करने के लिए दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए इससे आपका पाचन भी सवस्थ रहता है।

 

 

दूध पिएं। 

महिलाओं को अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए और साथ ही दूध पीने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। दूध पीने से शरीर को कैल्शियम और हड्डियां मजबूत बनती हैं। महिलाओं को दूध और दूध से बनी चीज़ो का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए जैसे दही, पनीर या छाछ जरूर पीनी चाहिए। दूध पीने से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है रात में एक गिलास दूध पीने से महिलाओं को शारीरिक कमजोरी और थकान कम होती है।

 

 

व्यायाम करे। 

व्यायाम करने और तनाव दूर करने का एक अच्छा तरीका है। महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए प्रतदिन सुबह व्यायाम करना चाहिए। जिससे आपको तनाव से राहत मिलती है और पुरे दिन आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होती इसलिए आपको अपने दैनिक जीवन में व्यायाम, जॉगिंग, और योगा आदि करें।

 

 

वजन नियंत्रण। 

वजन नियंत्रण आपके शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अधिक वजन से आपके शरीर पर बहुत इफ़ेक्ट पड़ता है जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए, आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। जिस से आपके शरीर में वजन का संतुलन नियंत्रित रहे।

 

 

आयरन

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो इससे थकान और कमजोरी ज्यादा महसूस होती है। आयरन हमारे शरीर में कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसलिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए जैसे पालक, चुकंदर, अनार, बीन्स, मटर, ब्रोकली और शकरकंद आदि। इनका सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

 

 

स्वास्थ्य

एक स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए आपको स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और यदि आपको अपनी सेहत के बारे में कोई परेशानी है तो आपको व्यायाम, मेडिटेशन, जैसी एक्टिविट्स को अपनी जीवन शैली में अपनाए और साथ ही अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724 और +91 9599004811) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।