महिलाओं की कमजोरी कैसे दूर करें।

महिलाओं को शारीरिक कमजोरी होना एक आम बात हैं महिलाओं और पुरुषों की शरीर की संरचना समान नहीं होती हैं। अनेक कारणों से महिलाओं के अंदर कमजोरी अधिक देखी जाती हैं, महिलाओं को हर महीने मानसिक धर्म का सामना करना पड़ता हैं तथा घर के अन्य कामकाज़ के कारण भी महिलाओं को कमजोरी महसूस होती हैं। महिलाओं को उम्र के साथ -साथ अधिक थकान होने लगती हैं यदि वह अपने शरीर को लेकर अधिक लापरवाह हो जाये तो थकान के कारण अधिक परेशानी बढ़ने लगती हैं। महिलाओं को अपनी डाइट अधिक रखनी चाहिए जिससे की उनके शरीर में चुस्ती बने रहे।

 

कमजोरी के अन्य लक्षण नज़र आते हैं परन्तु महिलाओं को हर महीने महामारी से गुजरना होता हैं, जिसे पीरियड्स कहते हैं इसकी वजह से महिलाओं को अधिक कमजोरी रहती हैं इसके अलावा अन्य जीवनशैली और आम दिनों में उन्हें ज्यादा कमजोरी हो तो उसके लक्षण कुछ अलग नज़र आते हैं। माना जाता हैं पीरियड्स और बच्चों को जन्म देने के कारण वह शरीर से अधिक कमजोर हो जाती हैं। 30 से अधिक उम्र वाली महिलाओं को अधिक कमजोरी महसूस होने लगती हैं।

 

 

 

महिलाओं को कमजोरी दूर करने के लिए किन बातो का ध्यान रखना चाहिए।

 

 

रोजाना जीवनशैली के साथ-साथ महिलाओं को अपने अन्य गतिविधियों तथा सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कई बार सेहत को नज़रअंदाज़ करने से बीमारियाँ उत्पन्न होने लगती हैं जिससे अधिक परेशानी हो सकती हैं –

 

व्यायाम: महिलाओं को घर के कामकाज़ के अलावा प्रतिदिन सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए ताकि व्यायाम करने से उनका शरीर चुस्त और फुर्तीला रहे ताकि उन्हें पुरे दिन ऊर्जा महसूस हो।

 

वजन नियंत्रण: महिलाओं को हमेशा अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहिए अधिक वजन बढ़ने से महिलाओं को थायराइड तथा अन्य बीमारियाँ हो सकती हैं।

 

विश्राम और मनोरंजन: महिलाओं को पूरी तरह स्वस्थ रहना चाहिए, सभी कामो के सतह पर्याप्त नींद भी जरुरी हैं। अधिक थकान होने से महिलाओं को दिन में भी विश्राम करना चाहिए तथा रात में पर्याप्त नींद के लिए समय पर सो जाना चाहिए। कई महिलाये अन्य मनोरंजन गतिविधियों में भी रूचि रखती हैं जैसे की डांस, योगा,आदि तो उससे भी जीवन में मनोरंजन बना रहता है जिसे की तनाव थकान दोनों दूर होते हैं।

 

स्वस्थ: एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अपने आप पर ध्यान दें और अपनी सेहत के लिए उचित कदम उठाएं। यदि आपको अपनी सेहत के बारे में कोई चिंता है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

 

 

महिलाओं के थकान के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

कई बार थकान का कारण कोई भी बीमारी हो सकती हैं क्योकि कई बीमारियों में थकान का लक्षण होना सामान्य होता हैं यदि थकान अधिक बढ़ रही हो या फिर परेशानी हो रही हो तो डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए ।

 

  • महिलाओं को मधुमेह (diabetes) की बीमारी हो तो वह भी थकान का कारण बनती हैं।

 

  • नींद पूरी न होने के कारण भी थकान बनी रहती हैं।

 

  • अधिक चिंता करने से भी दिमाग पर जोर पड़ता हैं जिससे की थकान हो जाती हैं।

 

  • आयरन की कमी का कारण।

 

  • अधिक तनाव से भी थकान होती हैं।

 

 

 

कमजोरी को दूर करने के लिए महिलाओं को खानपान पर किस तरह का ध्यान रखना चाहिए ?

 

 

महिलाओं को सामान्य खानपान में अन्य पदार्थो का भी सेवन करना चाहिए जो की फायदेमंद और एनर्जेटिक हो जैसे की –

 

ड्राई फ्रूट्सप: महिलाओं को सामान्य भोजन के साथ ड्राई फ्रूट्स भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ड्राई फ्रूट्स से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से थकान और कमजोरी दूर होती हैं।

 

दूध: दिन में कम से कम दो बार महिलाओं को दूध का सेवन करना चाहिए दूध पीने से महिलाओ को जरुरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। दूध पीने से कैल्शियम की कमी दूर होती हैं और हड्डिया मजबूत हो जाती हैं। दूध मांशपेशियों की थकान को कम करता हैं तथा रात में भी महिलाओं को एक गिलास दूध पीकर सोना चाहिए पुरे दिन की थकान में आराम मिलता हैं और दूध से बनी चीज़ो का भी सेवन करना चाहिए।

 

पानी: शरीर में पानी की कमी होने से महिलाओं में कमजोरी और थकान की समस्या अधिक बढ़ जाती हैं इसलिए शरीर में हमेशा हाइड्रेट रखने की कोशिश रखे। दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए जिससे की पाचन भी अच्छा रहे।

 

फल: महिलाओं को डाइट में फलो की मात्रा अधिक रखनी चाहिए परन्तु केला, अनार, सेब, की मात्रा अधिक होनी चाहिए इनमे कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक पायी जाती हैं जिसे की कमजोरी थकान दोनों कम हो जाती हैं तथा ऊर्जा भी प्राप्त होती हैं।

 

अंडा: मानसिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान अधिक ब्लीडिंग के कारण भी महिलाओं को कमजोरी और थकान हो जाती हैं ऐसी भी में अंडा बहुत फायदेमंद होता हैं अंडे में राइबोफ्लेविन और विटामिन ए तथा फोलिक एसिड पाया जाता हैं। अंडे खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल जाता हैं और कमजोरी भी दूर हो जाती हैं।

 

हरी सब्जी: महिलाओं को हरी सब्जी का सेवन अधिक करना चाहिए क्योकि उसमे बहुत सरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमे की पालक, मेथी, राइ, बथुआ, खीरा आदि का उपयोग करना चाहिए यह कमजोरी को दूर करने के लिए लाभदायक होती हैं।

 

अश्वगंधा: अश्वगंधा को दूध में मिलाकर इसका सेवन करने से कमजोरी दूर होती हैं। महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए इसमें सारे पोषक तत्व होते हैं।

 

मुलेठी: मुलेठी एक जड़ी बूटी है जो महिलाओं में कमजोरी के विभिन्न लक्षणों को दूर करने में प्रभावी रूप से काम करती है। यह जड़ी बूटी शरीर में स्वाभाविक रूप से हार्मोन को प्रेरित करती है, जिसके कारण चयापचय बढ़ता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। दो चम्मच शहद में एक चम्मच अल्कोहल पाउडर मिलाएं और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। महिलाओं में कमजोरी दूर करने के लिए यह एक बेहतर घरेलू उपाय है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह ले।

 

 

यदि आपको इससे जुड़ी कोई समस्या है और अगर आप इसका इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए हमारे इस व्हाट्सएप (+91 9599004311) या हमें connect@gomedii.com पर ईमेल कर सकते हैं।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।