जाने महिलाओं में कमजोरी के लक्षण।

महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होना एक आम बात है। चूंकि महिलाओं के शरीर की संरचना पुरुषों से अलग होती है इसलिए इन्हें कमजोरी भी कुछ अलग ही कारणों से होती है। माना जाता है कि महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है और बच्चे को जन्म भी देना पड़ता है इसलिए कमजोरी होने पर इनका स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। यही कारण है कि महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी भी स्थिति में शरीर को कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

 

 

 

महिलाओं में कमजोरी आने के लक्षण। (Symptoms of weakness in women in hindi)

 

 

महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म, गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज इन समस्याओं में से कुछ हैं। कुछ अन्य संभव कारणों में शामिल हो सकते हैं। विटामिन और मिनरल की कमी, अल्कोहल और नशीली दवाओं का सेवन, डायबिटीज, थायराइड रोग, कुछ बायोलॉजिकल रिस्क फैक्टर जैसे उम्र, जीन, टोक्सिन और स्ट्रेस हो सकते हैं। महिलाओं के शरीर में कमजोरी के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं।

 

 

  • थकान और कम ऊर्जा का अनुभव।

 

  • शारीरिक शक्ति में कमी और थकान।

 

 

  • नियमित मासिक धर्म की अनियमितता।

 

  • पुरानी चोटों और सूजन की दिक्कतें।

 

  • स्तनों में दर्द और सूजन।

 

  • बाहर निकलने वाले श्वसन की समस्या।

 

 

 

  • एकाग्रता में कमी और ध्यान न लगना।

 

 

 

महिलाओं में कमजोरी दूर करने के घरेलु उपाय ? (Home remedies to remove weakness in women  in hindi)

 

 

महिलाओं में कमजोरी दूर करने के घरेलु उपाय कर सकती है क्योंकि बहुत सी सामग्री उनके किचन से मिल जाती है। कमजोरी को कम करने के घरेलु उपाय कुछ इस पाकर होते हैं –

 

 

  • महिलाओं की कमजोरी दूर करने में आंवला फायदेमंद – सभी फलो में से आंवला एक ऐसा फल है जिसमे अधिक मात्रा में पोषक तत्व उपस्थित है। यह शरीर में ऊर्जा का निर्माण करने में मदद करते है। आंवले में अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेड व विटामिन सी होता है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए एक या दो चम्मच आंवला के रस का सेवन रोजाना कर सकती है। इसके अलावा यदि रस नहीं पसंद तो आंवले की चटनी बनाकर सेवन कर सकती है। पोषकयुक्त आहार के साथ आंवला लेने से कमजोरी समाप्त होने लगती है। इसलिए अपने फलों में आंवला शामिल करना न भूले।

 

 

  • मुलेठी के फायदे महिलाओं की कमजोरी दूर करने में – महिलाओं में अक्सर कमजोरी की समस्या होने पर मुलेठी का उपयोग किया जाता है। मुलेठी एक तरह की जड़ीबूटी है जो महिला के अनेको लक्षण को कम करने में मददगार साबित होता है। मुलेठी शरीर के हार्मोन को सामान्य करने का प्रयास करता है इस वजह से मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगता है और शरीर में ऊर्जा का निर्माण होता है। एक चम्मच मुलेठी के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर आप एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ ले सकती है। हालांकि महिलाओं की कमजोरी दूर करने का यह सबसे अच्छा घरेलु उपाय माना गया है। किंतु जिन महिलाओं को उच्च रक्तचाप की समस्या पहले से है उनको मुलेठी का उपयोग करने से पहले अपने चिकिस्तक की सलाह लेना चाहिए।

 

 

  • बादाम का सेवन कर कमजोरी दूर करें। – बादाम एक ऐसा सूखा मेवा है जो शरीर को अच्छी मात्रा में ऊर्जा प्रदान करता है, इसमें बहुत से पोषक तत्व का समावेश होता है जो महिलाओं के लक्षण को दूर करने में मदद करता है। महिला के शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से कमजोरी होने लगती है ऐसे समय महिला को बादाम का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ सके और कमजोरी दूर हो। आप बादाम को सूखा या भिगोकर खा सकती है और आप चाहे तो बादाम के साथ अन्य सूखे मेवे भी शामिल कर सकती है। जैसे बादाम के साथ किसमिस, अंजीर आदि। अगर भीगे बादाम छीलकर एक माह तक खाया जाएं तो शरीर की सारी कमजोरी अपने आप दूर होने लगती है।

 

 

  • महिलाओं की कमजोरी को दूर करने के लिए दूध फायदेमंद – दूध में बहुत से प्रोटीन पाये जाते है जो महिलाओं की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। दूध में अच्छी मात्रा में केल्सियम होता है जो हड्डियों और मांसपेशियो को मजबूत बनाता है। इससे आगे महिलाओं को जोड़ो का दर्द, गठिया की समस्या नहीं होती है। आप एक ग्लास गर्म दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन कर सकती है। आप चाहे तो दूध में कोई सूखा मेवा डालकर गर्म कर पी सकती है लेकिन रात में सोने से पहले ले यह दूध। रोजाना दूध पीने से शरीर में रक्त की बढ़ौतरी होती है और महिला में रक्त की कमी नहीं होगी साथ ही कमजोरी अपने आप दूर होने लगेगी।

 

  • अंडा करे कमजोरी को दूर – अक्सर मासिकधर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में शारीरिक कमजोरी होने लगती है। ऐसे समय में कमजोरी दूर करने के लिए अंडा का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंडे में अनगिनत पोषक तत्व और विटामिन पाये जाते है जो शरीर की कमजोरी दूर कर एनेर्जो बढ़ाते है। आप नाश्ते में दो उबले अंडे का सेवन कर सकती है। इसके अलावा अंडे की सब्जी बनाकर भी खा सकती है। शरीर को फिट रखने के लिए अपने नाश्ते में अंडे जरूर खाएं।

 

 

  • महिलाओं में कमजोरी दूर करने में केला फायदेमंद – महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए केला बहुत फायदेमंद माना जाता है। केले में ग्लूकोज, फ्रैक्टोज, सुक्रोज जैसी प्राकृतिक मिठास होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। केले में पोषक तत्व की कमी नहीं है बल्कि अधिकतर पोषक गुण होता है जो कमजोरी को दूर करता है। केले में फाइबर होता है जो शरीर में खून बनाने का काम करता है। अगर शरीर में कमजोरी का अनुभव होने लगे तो एक या दो केला जरूर खाएं। इसके अलावा खाने के साथ केला खा सकती है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।