पुरुषों में भी होता है मेनोपॉज जानिए इसके लक्षण, कारण और बचने के उपाए

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की पुरुष में भी होता है मेनोपॉज (Menopause) । जबकि महिलाओं के लिए ये बहुत आम बात है उनके साथ ये समस्या 40 से 45 की उम्र में होती है। यह पुरुष हार्मोन के स्तर में उम्र से संबंधित परिवर्तनों के कारण होती है।

 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुरषों के एक ही समूह में टेस्टोस्टेरोन की कमी, एंड्रोजन की कमी होने पर भी ऐसा होता है। आपको बता दें की इसे हाइपोगोनाडिज़्म (Hypogonadism) के रूप में भी जाना जाता है। ये समस्या पुरुषों में 50 साल के बाद या उनसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति में देखने को मिलती है।

 

पुरुष में मेनोपॉज, महिला के मेनोपॉज से कई मायनों में भिन्न होती है। हम ये कह सकते है की सभी पुरुष इसका अनुभव नहीं करते हैं। हालांकि, आपके कम हार्मोन के स्तर के परिणामस्वरूप उस व्यक्ति को यौन समस्याएं हो सकती हैं।

 

 

 

पुरुषों में मेनोपॉज के लक्षण

 

 

 

  • ऊर्जा की कमी होना,

 

 

  • हमेशा तनाव या उदास रहना,

 

 

  • अचानक स्वभाव में बदलाव,

 

 

  • आत्मविश्वास कम होना,

 

 

  • ध्यान केंद्रित करने में कमी,

 

 

  • अनिद्रा या सोने में कठिनाई,

 

 

  • शरीर के वसा में वृद्धि,

 

 

 

 

  • कामेच्छा में कमी।

 

 

पुरुष रजोनिवृत्ति से जुड़े टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) के निम्न स्तर को ऑस्टियोपोरोसिस से भी जोड़ा गया है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ये बहुत दुर्लभ लक्षण होते हैं। ये समस्या आमतौर पर पुरुषों को उसी उम्र में प्रभावित करती हैं, जब महिलाएं रजोनिवृत्ति में प्रवेश करती हैं।

 

 

 

मेनोपॉज के कारण

 

 

 

  • आज के समय में गलत खान-पान की आदतें ही उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना रही है।

 

 

  • बहुत से लोग अपनी अनियमित जीवनशैली के चलते कई बीमारियों का शिकार हो रहे है।

 

 

  • जो लोग सिटिंग जॉब करते है उन्हें अक्सर शारीरिक समस्या ज्यादा होती है, जब आपके शारीरिक श्रम में कमी होती है तब भी आपके साथ ऐसा होता है।

 

 

  • हार्मोन में बदलाव जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है उसके साथ आपके हार्मोन्स में बदलाव भी होता है। जो शरीर में कई तरह के बदलाव करता है।

 

 

  • नींद की कमी की वजह से भी उस व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है, जो इसका कारण बनता है।

 

 

दरअसल युवावस्था में आने से पहले, आपके शरीर में मौजूद टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) का स्तर कम होता है। वे तब बढ़ जाते हैं जब आप यौन परिपक्व होते हैं। टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) हार्मोन ही पुरुषों में कई परिवर्तन करता है :

 

 

 

  • आपकी मांसपेशियों का विकास,

 

 

  • आपके शरीर के बालों का विकास,

 

 

  • आपकी आवाज का कम होना,

 

 

  • आपकी यौन क्रिया में परिवर्तन।

 

 

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके टेस्टोस्टेरोन का स्तर आमतौर पर कम होने लगता है। ऐसा देखा गया है की पुरुषों में 30 वर्ष की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) का स्तर औसतन 1 प्रतिशत प्रति वर्ष घटता है। कुछ स्वास्थ्य स्थितियां आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट का कारण बन सकती हैं।

 

 

 

पुरषों में मेनोपॉज से बचाव के उपाए

 

 

पुरषों में मेनोपॉज (Menopause) के लक्षणों में सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जीवन शैली को स्वस्थ बनाना है। अगर हम उदाहरण के तौर पर बात करें तो :

 

 

  • आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा की आप जो भी खा रहे है, वो पूरी तरह से आपके लिए स्वस्थ होना चाहिए, एक स्वस्थ आहार ही आपको कई बीमारियों से बचाता है।

 

 

  • नियमित व्यायाम करने से भी आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते है, इसलिए यह बहुत जरुरी है की आप व्यायाम या योग जरूर करें।

 

 

  • पर्याप्त नींद भी आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकती है, इसलिए आपको कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

 

 

  • यदि आपको किसी काम का बहुत ज्यादा दबाव है तो उसकी वजह से आपको तनाव होता है तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें, बल्कि उस काम को करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की मदद लें।

 

 

इस तरह की जीवनशैली की आदतों से सभी पुरुष इस तरह की समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इन आदतों को अपनाने के बावजूद, जिन पुरषों में मेनोपॉज (Menopause) की समस्या ज्यादा होती है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते है. और अपनी इस समस्या का समाधान लें सकते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।