कैल्शियम की कमी के लक्षण और इससे बचने के उपाए

 

इंसान के शरीर को स्वस्थ रहने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरुरत होती है।जिनमें कैल्शियम (Calcium) सबसे अहम होता है। दरअसल शरीर के अलग- अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा की जरुरत होती है। जब दांतों और हड्डियों में इसकी मात्रा कमी होने लगती है तो उसकी वजह से दांत और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी होने से कई बीमारियां होने का खतरा रहता है।

 

कैल्शियम क्या है ? (What is Calcium)

 

कैल्शियम (Calcium) एक रासायनिक तत्व है। जो इंसान के शरीर की हड्डियों और दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कैल्शियम एक प्रतिक्रियाशील धातु है जो हवा के संपर्क में आने पर एक ऑक्साइड-नाइट्राइड पदार्थ बनाती है। इसकी मात्रा भोजन में पर्याप्त होनी चाहिए। वैसे तो दूध सहित कई खाद्य पदार्थों में कैल्शियम पाया जाता है।

 

एक अध्यन में ये देखा गया है की इंसान का शरीर जरुरत से बहुत कम कैल्शियम लेता है। भोजन के साथ, कैल्शियम के कई औद्योगिक उपयोग हैं जहां इसका शुद्ध रूप और इसके कई यौगिकों का उपयोग किया जाता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो उसे समझ में नहीं आता की उसे हुआ क्या है इसके लिए आपको यह जानना जरुरी है की शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण क्या होते है, आइये जानते है।

 

कैल्शियम की कमी के लक्षण (Calcium deficiency symptoms in hindi)

 

 

जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। तो हड्डियों और दिमाग से कैल्शियम को हटाकर रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। अगर किसी व्यक्ति में कैल्शियम की कमी काफी लंबे समय से है तो उसे लापरवाही नहीं करना चाहिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिन लोगों में कैल्शियम की कमी होती है उनमें ये लक्षण नज़र आते है

 

 

नींद ना आना

 

जिन लोगों में कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें अक्सर नींद की समस्या शुरू होने लगती है और उन्हें समय पर नींद नहीं आती है।

 

 

अधिक थकान रहना 

 

कुछ लोग हमेशा खुद को थका हुआ, सुस्ती से भरा महसूस करते हैं। उनमें ऊर्जा की कमी रहती है। कैल्शियम की कमी के कारण अनिद्रा भी होता है। इसकी कमी होने पर थकान, चक्कर आना भी आता है, ऐसा होने पर ध्यान केंद्रित करने, भूलने जैसी स्थिति शामिल होती है।

 

 

हाथ-पैर सुन्न पड़ना 

 

जिनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, उनके शरीर में अक्सर किसी भी भाग में सुन्नता होने लगती है। वैसे तो ऐसा तब होता है जब आप अपने हाथ या पैर को दबा कर रखते है जिससे खून का बहाव कम हो जाता है और सुन्नता पैदा होती है। लेकिन आपके साथ ऐसा हमेशा होता है तो ये इसके लक्षण हो सकते है।

 

 

मांसपेशियों में ऐंठन

 

जब किसी की मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन या मरोड़ पड़ते है तो ये कैल्शियम की कमी के लक्षण होते हैं। जब आप चलते या दौड़ते है तो उस दौरान कुछ लोगों को जांघों और हाथों में दर्द होता है। ऐसा होने पर उन लोगों के हाथ, पैर और मुंह के आसपास सुन्न और कंपकंपी भी महसूस कर सकते है।

 

 

जोड़ो में दर्द 

 

कैल्शियम की कमी के कारण ही बुजर्गो के जोड़ो में दर्द होने लगता है। जैसे-जैसे हड्डियां पुरानी होने लगती है इंसान के शरीर में कई बीमारियां होने लगती है, यदि आप इससे बचना चाहते है, तो पौष्टिक भोजन जरूर खाएं।

 

 

त्वचा और नाख़ून में समस्या 

 

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर त्वचा और नाखून भी प्रभावित करता है। त्वचा में रुखापन, लाल पड़ना और खुजली होना, ये इसकी कमी के लक्षण होते है। इसकी कमी के कारण नाखून इतना कमजोर हो जाते है कि यह अपने आप ही टूटने लगते है।

 

 

दांतो में समस्या 

 

इसकी कमी से दांतों और हड्डियों में दिक्क्त होने लगती हैं। ऐसा होने पर दांत कमजोर होते है, मसूड़ों की समस्याओं, दांत गिरना। अगर हम शिशुओं की बात करें तो कैल्शियम की कमी होती है तो उनके दांत देर से निकलते हैं।

 

 

कैल्शियम की कमी से बचने के लिए उपाए (Measures to avoid calcium deficiency in hindi)

 

 

बादाम 

 

almonds benefits health and beauty benefits of eating, Order Medicine Online Online Pharmacy India Medicine Store Online Medical Store Purchase Medicine Online Medicine Online Online Pharmacy Noida Online Chemist Crossing Republic Online Medicines Buy Medicine Online India Online Pharmacy Gaur City

 

आपको बता दें की इसमें 264 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। एक रिसर्च में दावा किया है कि ड्राई फ्रूट्स में आने वाली सभी चीजों में से बादाम में सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है।

 

 

दूध 

 

dudh vitamin d ka mahan shrot

 

जब भी कैल्शियम की बात आती है तो सबके दिमाग में दूध का नाम सबसे पहले आता है। दरअसल दूध में 125 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता हैं। कैल्शियम की कमी होने पर दूध जरूर पीना चाहिए।

 

 

संतरा 

 

 

संतरे में लगभग 50 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है। जिनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। उन्हें संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। संतरा एक अच्छा तरीका है कैल्शियम की कमी को ख़त्म करने का। आप संतरे का रस भी पी सकते हैं।

 

 

पालक 

 

 

यदि आप कैल्शियम की कमी से परेशान है तो अपने भोजन में पालक को जरूर शामिल करें। क्योंकि पालक में 250 ग्राम तक कैल्शियम होता है। जो लोग इसका सेवन नियमित रूप से करते है, उनके शरीर में कैल्शियम का स्तर नियंत्रण में रहता है।

 

 

अदरक 

 

 

वैसे तो अदरक का इस्तेमाल बहुत सी चीजों में किया जाता है क्या आपको मालूम है की कैल्शियम की कमी को अदरक दूर कर सकता है। आप इसे पानी में उबालें, आप चाहे तो इस पानी में शहद और हल्का नींबू भी मिला सकते हैं। रोज सुबह इसे पीएं, ऐसा करने से आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा ठीक हो जाएगी ।

 

 

तिल

 

 

तिल इंसान के शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए एक अच्छा इलाज है। ठंड के दिनों में तो इसका प्रयोग बहुत से लोग करते है, दरअसल तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।  आप चाहे तो इसको पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

 

दही

 

 

दही में लो फैट होता है लेकिन इसमें 125 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है। जो लोग रोजाना इसका सेवन करते है उनमें कभी कैल्शियम की कमी नहीं होती है।

 

इंसान के शरीर में कैल्शियम की कमी कई कारणों से हो सकती है, लेकिन आप अपने आहार में बदलाव करके इसे आसानी से ठीक कर सकते है। जब किसी व्यक्ति में कैल्शियम की कमी होती है तो उन्हें इसके सप्लीमेंट दिए जाते है। जिसके बाद कुछ हफ्तों में उन लोगों में सुधार होने लगता है। लेकिन ऐसा बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किया जाता है। यदि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसके सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलह जरूर लें

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।