पुरुषों में कामेच्छा की कमी के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

 

 

कामेच्छा की कमी पुरुषों में होना बहुत आम है। ऐसे बहुत से पुरुष हैं जिनकी समय-समय पर सेक्स में रुचि नहीं होती है, इसके अलावा पुरुषों में कामेच्छा का स्तर उम्र के अनुसार भिन्न हो सकता है। कभी-कभी आपकी रुचि आपके साथी की रुचि से मेल नहीं खाती है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप से खुश नहीं रहता है। लेकिन लंबे समय तक कामेच्छा में कमी होना ये उसके पार्टनर के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है। आपकी गलत जीवनशैली और खान पान की गलत आदतें ही आपको कई बीमारियों का शिकार बनाती हैं।

 

 

Enquire Now

 

 

पुरुषों में कामेच्छा की कमी के कारण

 

 

 

डिप्रेशन

 

अवसाद किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। अवसाद वाले लोग अपने दैनिक कार्यों में रुचि की कमी या पूर्ण अभाव का अनुभव करते हैं। इसमें रोजमर्रा के काम काज भी शामिल है। अवसाद पुरुषों और महिलाओं दोनों की यौन इच्छा को कम करता है, जिससे उनके लिए सफल और संतुष्ट यौन संबंध बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

 

 

 

नींद की कमी

 

टेस्टोस्टेरोन की कमी से अक्सर पुरुषों की यौन इच्छा में कमी आती है। एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो लोग रात में अच्छी नींद नहीं लेते हैं उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता जाता है। इस अध्ययन से एक बात तो साफ़ है कि यौन इच्छा में कमी और नींद की कमी दोनों एक दूसरे से संबंधित हैं। यदि आपको लगता है कि आपकी यौन इच्छा कम हो रही है, तो आप अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करें। शायद पर्याप्त नींद आपकी यौन इच्छा को बेहतर कर सकेगी।

 

 

 

बढ़ती उम्र

 

आपके शरीर में हार्मोन का स्तर हर समय निश्चित नहीं रह सकता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके शरीर में हार्मोन का स्तर भी घटता जाता है। टेस्टोस्टेरोन आपके शरीर में एक हार्मोन के रूप में मौजूद होता है। आप जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन पुरुषों की कामेच्छा से संबंधित होता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की अधिकतम मात्रा किशोर अवस्था में होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि पुरुष आमतौर पर 60 से 65 वर्ष की आयु के आसपास अपनी कामेच्छा में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

 

 

नशा करना 

 

धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन भी आपकी यौन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। क्योंकि आप किसी भी तरह की दवा का बहुत अधिक सेवन करते हैं। जिसके कारण शरीर में मौजूद हार्मोन्स असंतुलित होने लगते है और इस हार्मोनल असंतुलन के कारण ही टेस्टोस्टेरोन पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण उसकी यौन क्षमता कम होने लगती है।

 

 

व्यायाम बिल्कुल ना करना 

 

ऐसे बहुत से लोग है जो बिल्कुल भी शारीरिक श्रम या व्यायाम नहीं करते हैं। इसकी वजह से भी पुरुषों में कामेच्छा में कमी होने लगती है, ये उनके टेस्टोस्टेरोन में कमी का एक कारण हो सकता है। इसकी वजह से उस व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

 

 

पुरुषों में कामेच्छा की कमी के लक्षण

 

 

 

  • ऊर्जा में कमी,

 

 

  • बीमार होना,

 

 

  • हमेशा तनाव महसूस करना,

 

 

  • संबंध बनाते समय बहुत जल्दी थक जाना,

 

 

  • बेहतर संबंध बनाने में सक्षम नहीं,

 

 

  • प्राइवेट पार्ट में सख्ती का अभाव,

 

 

  • संबंध बनाते समय बहुत जल्दी शांत हो जाना,

 

 

  • यौन इच्छा की कमी।

 

 

 

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय

 

 

 

मेथी दाना 

 

 

इस समस्या के लिए आपको मेथी का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे बहुत ही प्रभावी औषधि माना गया है। दो चम्मच मेथी दाने को पीस कर आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर रोजाना रात में खाएं, ऐसा करने से आपको इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।

 

 

 

तिल का तेल

 

 

थोड़ी मात्रा में तिल का तेल लें, उतनी ही मात्रा में लौकी का रस लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से अपने सिर और शरीर की मालिश करें, ऐसा करने से आपको काफी फायदा होगा।

 

 

 

अश्वगंधा

 

Ashwagandha ke Fayde in Hindi

 

अश्वगंधा सदियों पुरानी दवा है, जो कई बीमारियों को ठीक करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसके लिए अश्वगंधा पाउडर को आधा चम्मच सुबह और शाम को दूध के साथ लेने से यौन इच्छा या सेक्स पावर से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

 

 

 

आंवला

 

सेक्स पावर बढ़ाने में आंवले का उपयोग काफी समय से किया जा रहा है, यह सेक्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आंवला पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें। ये आपकी यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा।

 

 

लहसुन

 

 

लहसुन में पाया जाने वाला एलिसन पुरुषों के शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाए रखता है और साथ ही जननांगों में उचित रक्त परिसंचरण को बनाए रखता है। लहसुन सेक्स हार्मोन को भी नियंत्रित करता है। लहसुन में विटामिन बी 6 और सेलेनियम होता है, जो शुक्राणु को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक भूमिका निभाता है इसलिए आपको  अपने खाने में लहसुन का सेवन करना चाहिए।

 

 

 

प्याज 

 

 

आधा चम्मच सफेद प्याज के रस में आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच चीनी का पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को रोजाना सुबह और शाम लेने से शुक्राणु की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और यह आपकी सेक्स से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करता है।

 

 

 

डार्क चॉकलेट

 

 

आपको शायद ही मालूम होगा की डार्क चॉकलेट को सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो दिमाग से लव हार्मोन को बढ़ावा देते हैं। डार्क चॉकलेट आमतौर पर सेक्स की इच्छा को बढ़ाती है।

 

 

यदि आपके पार्टनर को भी इस तरह की समस्या है तो ऐसे में आपको लापरवाही नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ समस्या हो सकती हैं। इसलिए इन्हें बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप हमारे डॉक्टर सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।