स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें

क्या आप भी अपने स्पर्म क्वालिटी को लेकर चिंतित रहते हैं ? वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण प्रजनन समस्या अधिक देखने को मिल रही हैं। स्पर्म क्वालिटी का खराब होना पुरूषों में देखा जाता हैं परन्तु इससे ठीक करने के अन्य उपाय है। कई बार देखा जाता हैं कि पुरुष अपनी प्रजनन समस्या से सम्बंधित बीमारियों के बारे में बताने से अधिक झिझकते हैं, यह सही नहीं हैं। स्पर्म क्वालिटी ठीक न होने के कारण कई समस्या देखने को मिल जाती हैं तथा स्पर्म क्वालिटी को को सुधरने के लिए एलोपैथी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाएं मौजूद हैं। आज हम इस लेख में बात करेंगे की स्पर्म क्वालिटी को किस प्रकार बेहतर बनाए और अपनी लाइफस्टाइल मे किस प्रकार बदलाव करें।

 

 

 

स्पर्म क्वालिटी के बेहतर न होने के कारण क्या होते हैं ?

 

 

स्पर्म क्वालिटी के बेहतर न होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की-

 

 

  • गलत खान-पान

 

 

  • शराब तथा धूम्रपान का अधिक सेवन करना

 

 

 

 

पुरुष का स्पर्म कितना होना चाहिए जिससे बच्चा ठहर सके ?

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पुरूष के वीर्य में 15 मीलियन शुक्राणु प्रति एम एल होने चाहिए । यदि पुरूषों के प्रति मिली लीटर सीमेन में शुक्राणुओं को संख्या 15 लाख से कम है या स्खलन के दौरान कुल शुक्राणुओं की संख्या 39 लाख से कम हो तो ये पुरूष निःसंतानता का संकेत है। पुरूषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर न होने पर महिलाएं गर्भधारण करने में असमर्थ हो जाती हैं जिसके कारण तनाव की समस्या भी उतपन्न हो सकती हैं।

 

 

 

स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए ?

 

 

कई प्रकार की चीज़े हैं जिसमे की कई ऐसे तत्व हैं जिनसे स्पर्म क्वालिटी बेहतर हो सकती हैं। यदि आप डॉक्टर की सलाह के साथ बताई गई चीज़ो का सेवन करते हैं तो आपकी स्पर्म क्वालिटी बेहतर हो सकती हैं। स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए निम्नलिखित चीज़ो का सेवन करें जैसे की-

 

 

  • अनार: अनार में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो की स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने में अधिक मददगार साबित होते हैं। अनार का सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी के अलावा शरीर में अन्य लाभ भी होते हैं और स्पर्म का तेजी से निर्माण होता हैं।

 

  • कद्दू के बीज: कद्दू के बीज खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता हैं और साथ ही शुक्राणूओं की संख्या और उसकी गुणवत्ता को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।

 

  • केला: केले में ब्रोमिलेन नामक एंजाइम और विटामिन बी मौजूद होते हैं, जो की शरीर को स्वस्थ रखते हैं। पुरूषों में स्पर्म क्वालिटी कम और बेहतर न होने पर उन्हें केले का सेवन करना चाहिए जिससे की स्टेमिना, एनर्जी और स्पर्म की क्वांटिटी और क्वालिटी को बढ़ाने में मदद मिलें।

 

  • अंडा: अंडा शरीर के अधिक फायदेमंद होता हैं परन्तु इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अंडे का सेवन करने से शरीर को विटामिन भी भरपूर प्राप्त होता हैं।

 

  • गाजर: यदि पुरूषों में नपुंसकता की समस्या आती हैं तो उन्हें गाजर को अपनी रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए। गाजर का सेवन करने से स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी में बढ़ोतरी होती हैं।

 

  • लहसुन: लहसुन में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। यदि कोई व्यक्ति स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी को बेहतर करना चाहते हैं तो उन्हें रोजाना लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

  • पालक: पालक में फोलिक एसिड मौजूद होता हैं जो स्पर्म की क्वालिटी को बढाने में मदद करता हैं और फर्टिलिटी की समस्या में ममजबूती लाता हैं।

 

  • अखरोट: अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और दूसरे तत्व पाए जाते हैं जो की शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत रखते हैं। इसका सेवन करने से स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी बढ़ती हैं और कई अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं।

 

  • ब्रोकली: ब्रोकली में फोलिक एसिड और विटामिन बी9 मौजूद होता हैं जो महिलाओं को गर्भधारण में भी मदद करता हैं तथा पुरूषों की प्रजनन समस्या से सम्बंधित बीमारियों को भी कम करने में मदद करता हैं।

 

  • अश्वगंधा: स्पर्म क्वालिटी को बेहतर करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन अवश्य करें। अश्वगंधा का सेवन करने से अनेक प्रजनन समस्या कम हो जाती हैं।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।