लिवर की सूजन से निजात पाने के लिए बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता हैं यह भोजन को पचाने के साथ ही ऊर्जा को एकत्रित करने में भी मदद करते हैं। आजकल के जीवनशैली के कारण लिवर की बीमारी अब अक्सर लोगों को हो रही है। लिवर की बीमारी की खास बात ये है कि व्यक्ति को इसका पता काफी समय बाद चलता है। लिवर की बीमारी होने पर व्यक्ति को अन्य शारीरिक समस्या भी हो सकती हैं।

 

 

 

लिवर में सूजन क्या हैं ?

 

 

लिवर में सूजन तब होती हैं जब लिवर अपने आकार से अधिक मात्रा में बढ़ने लगे। लिवर में सूजन होने का सबसे आम कारण हेपेटाइटिस होता हैं परन्तु अन्य कारणों की वजह से भी लिवर में सूजन आ सकती हैं। लिवर में सूजन होने के बाद वह ठीक से काम करना बंद कर देता हैं जिसकी वजह से शरीर में बीमारियाँ उत्पन्न होने लगती हैं तथा शरीर कमजोर हो जाता हैं। लिवर की सूजन को हेपटोमेगेली भी कहा जाता हैं। लिवर में सूजन का कारण हेपेटाइटिस होता हैं और हेपेटाइटिस कई प्रकार के होते हैं जैसे की –

 

 

हेपेटाइटिस ए
हेपेटाइटिस बी
हेपेटाइटिस सी
हेपेटाइटिस डी
हेपेटाइटिस ई

 

 

 

लिवर में सूजन होने के लक्षण क्या होते हैं ?

 

 

लिवर में किसी भी प्रकार की बीमारी हो वह जल्दी विकसित होती हैं जिससे की लक्षणों का पता जल्दी से नहीं चल पाता परन्तु अगर किसी भी व्यक्ति को बातये गए लक्षण जैसा महसूस हो तो वह तुरंत दोस्तो से जाँच करवाए। लिवर में सूजन आने के कारण कुछ इस प्रकार होते हैं जैसे की –

 

 

  • भूख का कम लगना।
  • अधिक कमजोरी होना।
  • वजन का तेजी से घटना।
  • त्वचा में खुजली होना।
  • बुखार आना।
  • पेट को फुला हुआ महसूस करना।
  • पेट के दाहिने और ऊपरी भाग में दर्द होना।
  • पीलिया होना।
  • मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द रहना।
  • यूरिन का रंग गहरा होना।

 

 

 

लिवर में सूजन होने के कारण क्या हैं ?

 

 

विभिन्न कारणों से लिवर में सूजन पैदा हो सकती हैं जैसे की –

 

 

  • शराब का अत्यधिक सेवन।
  • पीलिया।
  • वायरल और बैक्टीरियल समस्या।
  • लिवर में रक्त प्रवाह की कमी होना।
  • दूषित पानी या खाने का सेवन करना।
  • हेपेटाइटिस से सम्बंधित बीमारी वाले व्यक्ति के सम्पर्क में आना।
  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की जाने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल करना।
  • ड्रग्स या टॉक्सिन्स।
  • लिवर सिरोसिस के कारण भी लिवर में सूजन आती हैं।
  • कुछ दवाईयों या हानिकारक रासायनों के पेट में जाने से लिवर में सूजन आ जाती हैं।
  • लिवर में अधिक चर्बी जमा हो जाये तो भी लिवर में सूजन आ सकती हैं।

 

 

 

लिवर में सूजन का निदान किस प्रकार होता हैं ?

 

 

लिवर की सूजन का उचित निदान मह्त्वपूर्ण हैं जिससे की बीमारी का पता लगे और सही तरीके से इलाज हो पाए। लिवर की सूजन का निदान शरीर के अंदरूनी अंगो की जाँच करने के लिए की जाती हैं। लिवर के निदान में निम्लिखित जाँच किये जाते हैं जैसे की –

 

 

लिवर फंक्शन टेस्ट: लिवर फंक्शन टेस्ट में रक्त से जुड़े सभी जाँच किये जाते हैं ताकि लिवर की सूजन का कारण पता लगे।

 

 

इमेजिंग टेस्ट: इमेजिंग टेस्ट में अल्ट्रासाउंड होता हैं , सिटी स्कैन तथा एमआरआइ होता हैं जिसके द्वारा यह पता चलता है की लिवर का आकार कितना बड़ा हुआ हैं।

 

 

लिवर बायोप्सी: जब लिवर फंक्शन टेस्ट और इमेजिंग टेस्ट से लिवर की सूजन का पता नहीं चल पता तब लिवर बायोप्सी की जाती हैं जिसमे लिवर के ऊतकों की जाँच की जाती हैं जिसमें लिवर की सूजन का पता लग जाता हैं।

 

 

 

लिवर में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए ?

 

 

लिवर में सूजन होने पर इन चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे की-

 

 

शराब: लिवर में सूजन होने पर शराब से दूरी बनाएं। शराब लिवर में सूजन की बीमारी के साथ-साथ लिवर की अन्य बीमारियों का एक प्रमुख कारण बन सकता है।

 

 

तले हुई चीज़े: लिवर में सूजन होने पर तले हुई चीज़ो के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थो में फैट और कैलोरी अधिक होती हैं।

 

 

नमक: लिवर में सूजन होने पर नमक का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

 

 

मीट: मीट में फैट (fat) की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर में सूजन की स्थिति को और खराब कर सकते हैं।

 

 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

 

 

 

1. लिवर में सूजन होने से क्या दिक्कत होती है ?

 

 

इसमें पेट में सूजन आ जाती है तथा लीवर बड़ा हो जाता है, शरीर में थकावट भी आ सकती है | छाती में जलन व भारीपन होने के साथ-साथ पेट में गैस बनने के समस्या भी हो सकती है |

 

 

2. लिवर की सूजन ठीक होने में कितना समय लगता है ?

 

 

लिवर की सूजन ठीक होने में कई हफ्तों या महीनों का समय लगता है ।

 

 

3. क्या लिवर की सूजन खतरनाक हो सकती है ?

 

 

जब लिवर में फैट जमा होने लगता है तो लिवर में सूजन होने लगती है और लिवर ठीक से काम नहीं करता है | इस वजह से लिवर में सूजन होने लगता है, और आगे जाकर इससे गंभीर परेशानियां हो सकती है | फैटी लिवर का शिकार होने पर लिवर फेलियर और लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है |

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।