शरीर की कमजोरी को घरेलू उपाय से कैसे दूर करे

आजकल के समय में अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण व्यक्तियों में शारीरिक कमजोरी अधिक देखने को मिल रही हैं। खाने में मिलावट होने की वजह से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है। जवानी में ही लोगों को खून की कमी, हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है। गलत खान-पान की वजह से लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर बनता जा रहा है और यही वजह है कि बीमारियां तेजी से हावी होती जा रही हैं। शरीर में कमजोरी की वजह से व्यक्ति किसी भी काम को ठीक ढंग से करने पर अपना ध्यान नहीं लगा पाता है।

 

 

 

शरीर में कमजोरी होने के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

शरीर में कमजोरी होना एक आम समस्या हैं, परन्तु कमजोरी के कारण हमे अपना ध्यान अधिक रखना चाहिए जिससे की हमे किसी भी बीमारी का सामना न करना पड़े। मनुष्य को शरीर में कमजोरी आने के समय में अन्य परेशानियां भी होती हैं जैसे की-

 

 

  • चक्कर आना
  • उबासी आना
  • अचानक बेहोश हो जाना
  • नज़र का कमजोर होना
  • मांसपेशियों में ताकत महसूस न होना
  • बुखार आना
  • बोलने में परेशानी होना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • अनियमित दिल की धड़कन
  • कंपन महसूस करना या झटके महसूस करना
  • निगलने में कठिनाई होना
  • मानसिक स्थिति में बदलाव या मूड स्विंग होना

 

 

 

 

शरीर की कमजोरी को घरेलू उपाय से कैसे दूर करे ?

 

 

कमजोरी की समस्या मनुष्य को अधिक परेशानी देती हैं। इस समस्या के कारण वह किसी भी कार्य को करने में असमर्थ हो जाता हैं। कमजोरी को ठीक करने के लिए और कमजोरी से दूर रहने के लिए कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखे जैसे की-

 

 

संतुलित आहार: संतुलित आहार आपको ऊर्जा प्रदान करता है और साथ ही आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण देता है। इसलिए आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जैसे दूध , दही, हरी सब्जियां, फल, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स का सेवन करे।

 

 

ड्राई फ्रूट्स: ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट् खाने से शरीर में एक्टिवनेस बनी रहती है और शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता है। अगर आप प्रतिदिन ड्राई फ्रूट खाती है, तो इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। ड्राई फ्रूट्स शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

 

 

अधिक पानी का सेवन: शरीर में पानी की कमी होने के कारण शरीर में कमजोरी थकान बनी रहती है। इसलिए अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। डिहाइड्रेशन से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। थकान और कमजोरी दूर करने के लिए दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए इससे आपका पाचन भी सवस्थ रहता है।

 

 

दूध पिएं: सभी को अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए और साथ ही दूध पीने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। दूध पीने से शरीर को कैल्शियम और हड्डियां मजबूत बनती हैं। दूध और दूध से बनी चीज़ो का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए जैसे दही, पनीर या छाछ जरूर पीनी चाहिए। दूध पीने से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है रात में एक गिलास दूध पीने से शारीरिक कमजोरी और थकान कम होती है।

 

व्यायाम करे: व्यायाम करने और तनाव दूर करने का एक अच्छा तरीका है। अपने शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए प्रतदिन सुबह व्यायाम करना चाहिए। जिससे आपको तनाव से राहत मिलती है और पुरे दिन आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होती इसलिए आपको अपने दैनिक जीवन में व्यायाम, जॉगिंग, और योगा आदि करें।

 

 

वजन नियंत्रण: वजन नियंत्रण आपके शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अधिक वजन से आपके शरीर पर बहुत असर पड़ता है जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए, आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। जिस से आपके शरीर में वजन का संतुलन नियंत्रित रहे।

 

 

आयरन: अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो इससे थकान और कमजोरी ज्यादा महसूस होती है। आयरन हमारे शरीर में कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसलिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए जैसे पालक, चुकंदर, अनार, बीन्स, मटर, ब्रोकली और शकरकंद आदि। इनका सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

 

 

स्वास्थ्य: एक स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए आपको स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और यदि आपको अपनी सेहत के बारे में कोई परेशानी है तो आपको व्यायाम, मेडिटेशन, जैसी एक्टिविट्स को अपनी जीवन शैली में अपनाए और साथ ही अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप ( +91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।