दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन करने का प्रभावी तरीका

हमारे दिमाग में दिन भर में लाखो विचार आते हैं, हलाकि,कुछ ऐसे विचार भी होते हैं जो हमारे दिमाग में घर कर जाते हैं, और हमे परेशान करते रहते हैं। इस दौरान मैडिटेशन (Meditation) दिमाग को आराम देने के लिए प्रभावी तरीका हैं।

 

दिमाग में शांति बनाये रखने के लिए मैडिटेशन (Meditation) जरुरी हैं, यह ना केवल आराम दिलाने में मदद करता हैं बल्कि दिमाग में नकारात्मक विचार आने से रोकता है। मेडिटेशन आपको आत्म-विश्लेषण करने में मदद करता है और आप पता कर पाते हैं कि आपको क्या परेशान कर रहा है। हम सभी दिन भर में लाखों विचारों को प्रोसेस करते हैं। हलाकि, कुछ ऐसे विचार भी होते हैं जो हमारे दिमाग में घर कर जाते हैं, और हमे परेशान करते रहते हैं यह आपको मानशिक रूप से थका सकता और परेशान करता हैं, इसके कारण आप न तो ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और न ही इसका कोई समाधान ढूंढ पाते हैं। इस दौरान आपके दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन (Meditation) सबसे प्रभावी होता है। आइए जानते हैं कि दिमाग को शांत करने के लिए कैसे करें मेडिटेशन।

 

अपने आसपास की आवाजों को सुनें-

 

जब हम परेशान होते हैं तो हम अक्सर उन चीजों को अनदेखा करने की कोशिश करते हैं जो हमे परेशान कर रही हैं यह हम गलत करता हैं हमें आने वाले सभी विचारों और आवाजों पर ध्यान देना चाहिए। जब हम चीजों को सिमित करने की कोशिश करते हैं, तो वे अक्सर हमें और परेशान करती हैं। इसलिए उन्हें आने दें। इससे आपको शांत होने में मदद मिलेगी।

 

अपने शरीर को मानसिक रुप से जांचें-

 

अपने शरीर के हर हिस्से को महसूस करे और ध्यान दे की आप केसा महसूस कर रहे हैं, आप अपने शरीर में कई अलग-अलग सेंसेशन्स (Sensation) को महसूस करेंगे। जल्दी में ना रहें। अपने शरीर में हो रहे बदलावों नोटिस करने के लिए थोड़ी देर रुकें।

 

सांसों को गिनें-

 

अगर आप खुद को रिलैक्स (Relax) करना चाहते हैं तो अपनी सासो को गिनना एक बेहतरीन तरीका हैं। बस अपनी सांसों को फॉलो करें और आराम करें।

 

विचारो को आने दे-

 

आप अपने मन में आने वाले कई विचारो से परेशान हो सकते हैं। अगर आप इनसे बचेंगे तो आपके दिमाग को शांति नहीं मिलेगी। इन विचारों को स्वीकार करें और इनसे अच्छे से निपटें। जब तक आप इनसे बचेंगे, तब तक आप अपने मन को शांत नहीं कर पाएंगे।

 

अपने दिमाग को मुक्त करे-

 

जब आप मैडिटेशन (Meditation) कर रहे है तो अपने दिमाग को मुक्त रखे। िसे सीमित ना करें। सभी विचारो, आवाजों को आने दे अगर आपका दिमाग जरूरत से ज्यादा आगे निकल रहा हैं, तो इसे कंट्रोल करे। आपको सिखने की जरूरत होगी की आप अपने दिमाग को कैसे कंट्रोल करे।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।