घर से काम करने के दौरान कौन-से स्वस्थ आहार का सेवन करें

 

सभी को अपने दिन की शुरुआत स्वस्थ आहार का सेवन करके करनी चाहिए। ये और भी जरूरी तब हो जाता है जब आप घर से काम कर रहे होते है। अगर खुद को स्वस्थ और फिट रखना है तो उसके लिए स्वस्थ भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है। आज के समय में बहुत कम ही लोग है जो ऐसा करते हैं। ज्यादातर लोग घर के बाहर खाना पसंद करते हैं।

 

वर्त्तमान में बहुत से लोग फास्ट फूड आदि का सेवन को ज्यादा तवज्जो देते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि वो लोग बार-बार और जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसी स्थिति में, जब कोई मरीज किसी डॉक्टर से संपर्क करता है, तो डॉक्टर सबसे पहले रोगी को अपनी आहार योजना बदलने की सलाह देते हैं। इसलिए, एक संतुलित तापमान चार्ट (सामान्य आहार योजना) आज लोगों की आवश्यकता बन गई है।

 

 

 

स्वस्थ आहार क्या है?

 

 

स्वस्थ आहार में अनेक तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के विकास के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। स्वस्थ आहार करने से कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जैसे- कार्ब, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण, विटामिन्स, मिनरल्स और पोटैशियम आदि। पौष्टिक तत्व आपके शरीर में पोषण के स्तर को बनाए रखता है ताकि आप स्वस्थ रहें। इसलिए ना केवल जीवित रहने के लिए, बल्कि स्वस्थ जीवन बिताने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता है।

 

अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए भी स्वस्थ आहार बहुत जरूरी है। भोजन से जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिलती हैं। इससे ही आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है। मनुष्य जिस तरह का भोजन करता है, उस पर ही मनुष्य की स्वास्थ्य स्थिति निर्भर करती है। इसलिए हर व्यक्ति को संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता है।

 

 

 

स्वस्थ आहार के फायदे हैं

 

 

  • शरीर को ऊर्जा मिलती है

 

 

 

 

  • इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

 

 

  • बीमारियों से बचाव होता है

 

 

 

 

  • तनाव  से बचे रहते हैं

 

 

 

 

  • अपने काम में ध्यान लगता है

 

 

  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

 

 

 

घर से काम करने पर करें स्वस्थ आहार का सेवन

 

 

 

सुबह के वक्त करें नाश्ता 

 

बहुत सारे लोगों का यह मानना है की सुबह का नाश्ता शरीर को ऊर्जा नहीं देता। लेकिन ऐसा नहीं है, सुबह का नाश्ता आपको बहुत ऊर्जा प्रदान करता है और यह इसलिए जरूरी है क्योंकि उसके बाद आप केवल दिन में ही भोजन कर पाते हैं। इसलिए सुबह के वक्त ज्यादा समय तक पेट खाली नहीं रखना चाहिए। आप चाहें तो अपने नाश्ते में ओट्स, पोहा, भीगे हुए काले चने का सेवन कर सकते हैं ये आपके  पौष्टिक रहेगा और इसके सेवन से आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।

 

 

 

हरी सब्जिया 

 

घर से  काम करते वक्त आप बहुत सी ऐसी चीजे कहते हैं जो आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है जैसे की आप समय बचाने के लिए फास्ट फूड का सेवन करना ठीक समझते हैं। लेकिन यह आपकी भूख तो मिटा देता है इसके साथ ही आपको कई तरह की बमारियां ला शिकार भी बनाता है इसलिए आपको अपने भोजन में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करती है और आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। सब्जियों में भी आपके लिए कई विकल्प हैं जैसे भिंडी, लौकी, कद्दू, बीन्स, करेला, तोरई आदि।

 

 

 

बासी चीजों का सेवन ना करें 

 

ऐसा बहुत से लोग करते है, घर से काम करने के दौरान वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उन्हें बार-बार खाना ना बनाना पड़े। लेकिन ऐसा करने से आपके शरीर में आलस आता है और इसकी वजह से आपका काम में मन नहीं लगता है। बासी चीजों का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति बिगड़ सकती है।

 

 

 

फलों के साथ ज्यूस का सेवन भी करें

 

संतुलित आहार खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता और शरीर स्वस्थ और आप एक्टिव रहता है। इसके साथ आप फलों का भी सेवन करना चाहिए, इसके अलावा आप फलों के ज्यूस का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा आपको इसलिए करना चाहिए क्योंकि जब आप लम्बे समय तक एक जगह पर बैठे रहते हैं तो आपको हाइड्रेटेड रहने  जरूरत होती है इसलिए आप फलों के ज्यूस का सहारा ले सकते हैं।

 

 

आपको बता दें की संतुलित आहार से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। व्यक्ति को उम्र के साथ भूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप इन फलों का सेवन करें जैसे अंगूर, अनार, सेब, आम, लीची, खरबूजा, तरबूज आदि।

 

दिनचर्या में बदलाव करें 

 

संतुलित आहार के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करना भी बहुत जरूरी है। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यदि  घर से काम करने की वजह से आपका रूटीन खराब हो गया है तो आपको इसे बदलना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर आपका कोई भी काम समय पर नहीं होता है, ना तो आप समय पर भोजन करते हैं और ना ही समय पर सो पाते हैं।

 

अगर आप स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है, भोजन शरीर के लिए जरूरी इसलिए है क्योंकि यह मन को शांत एवं संतुलित बनाए रखता है। जब तक आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है तब तक आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए यही कोशिश करें की घर से काम करने के दौरान भी इन सभी बातों का ध्यान रखें।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।