स्वस्थ रहने के लिए अपनाये यह सुबह की स्वस्थ आदतें

 

सुबह का वक्त दिन का सबसे महत्त्वपूर्ण समय होता है। इसलिए हर किसी को रोज़ अपने दिन की शुरुवात एक अच्छे रूटीन से करनी चाहिए जिससे की आप दिन भर एनेर्जी से भरपूर रहेंगे और साथ ही आप कई बीमारियों से भी बचेंगे। जो लोग दुनिया में सफल हैं उनकी सुबह की आदतें बहुत अच्छी होती हैं जो उनको महान बनाती है। सफल लोगों की एक नियमित दिनचर्या होती है जिससे उन्हें अपनी मानसिकता से लाभान्वित करने के लिए सकारात्मक जीवन शैली का नेतृत्व करने में मदद मिलती है।

 

 

दिन की अच्छी शुरुवात करने के लिए आइये जानते हैं कुछ अच्छी आदतों के बारे में।

 

 

1. जल्दी उठना

 

subah ka aalas dur karne ke upay in hindi

 

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें पर इसका मतलब ये नहीं है की आप अपनी नींद के साथ समझौता कर लें, कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें ताकि सुबह आप आलसपन में न रहें। इसलिए रात को जल्दी सो जाएं ताकि सुबह आप ऐसे समय उठ सके जिससे आप शांति से अपने सुबह के सभी काम कर सके।

 

 

 

2. मैडिटेशन करें

 

sugar (diabetes) ke liye yogasan in hindi

 

सुबह सुबह सिर्फ 10 मिनट मेडिटेशन करने से आपको कई लाभ होंगे। यह तनाव को दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका है। मैडिटेशन को लगातार कुछ दिन करने से ही आप खुद को ताज़ा महसूस करेंगे।

 

 

3. सुबह उठते ही एक गिलास पानी पियें

 

garam-pani-pine-ke-fayde-in-hindi

 

सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करते हैं। जिस वजह से चेहरे पर ताज़गी आती है।

 

 

4. कॉफ़ी की बजाय हर्बल टी

 

health benefits of green tea and red wine, Order Medicine Online Online Pharmacy India Medicine Store Online Medical Store Purchase Medicine Online Medicine Online Online Pharmacy Noida Online Chemist Crossing Republic Online Medicines Buy Medicine Online India Online Pharmacy Gaur City

 

सुबह के वक्त पिया जाने वाला पेय बहुत महत्त्वपूर्ण होता है इसलिए कॉफ़ी या चाय की जगह हर्बल टी पीनी चाहिए क्योकि यह आपके सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुँचाती है। आप चाहे तो इसमें निम्बू का रस मिलाकर पी सकते हैं।

 

 

5.स्वस्थ नाश्ता करें

madhumeh rogiyon ke liye nashta in hindi

 

सुबह का नाश्ता पूरे दिन का सबसे महत्त्वपूर्ण भोजन होता है। सुबह नाश्ते के लिए ओट्स का सेवन सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे फलों और मेवों के साथ मिक्स करके जब खाया जाता है तो यह और स्वादिष्ट लगता है। आप ओट्स में दूध या दही भी मिक्स करके खा सकते हैं।

 

 

6.नियमित सैर जरुरी

 

dil ko swasth kaise rakhe in hindi

 

 

स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक सक्रियता बहुत जरुरी है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि आप नियमित सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। सुबह में थोड़ा समय निकालकर सैर पर जायें, रात का भोजन करने के बाद भी कम से कम 20 मिनट के लिए सैर पर निकलें।

 

 

7. सोने से पहले स्वस्थ खाएं

 

garmi ke mausam me falo ka sevan karne se ho sakta hai cancer ka khatra in hindi

 

 

अच्छी नींद के लिए सोने से पहले स्वस्थ और हेल्दी खाना खाएं। इससे आपको एक अच्छी और गहरी नींद मिलेगी और आपकी नींद रात को बार बार नहीं खुलेगी। इस प्रकार आपको सुबह जल्दी उठने में कोई परेशानी नहीं होगी।

 

 

8.एकदम बिस्तर से न उठे

 

 

सुबह एकदम बिस्तर से उठने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इससे चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए सुबह नींद खुलने के बाद कम से कम 5 मिनट बाद बिस्तर से उठे।

 

 

9. सुबह पढ़ने की आदत

 

 

 

सुबह पढ़ने की आदत आपके जीवन में एक सकारात्मक प्रभाव डालती है। आप सुबह अख़बार पढ़ने की आदत डाल हैं जिससे की आपको दुनिया में क्या हो रहा है उसका पता चलता है या फिर आप किसी सफल आदमी के ऊपर कोई किताब या आर्टिकल पढ़े। इससे आप दिन भर काम करने के लिए मोटीवेट रहेंगे।

 

 

निष्कर्ष

 

अगर आप अपनी जिंदगी में कामयाब इंसान बनना चाहते हैं तो आप अपनी जिंदगी में ऊपर दी गई आदतों को शामिल कर सकते हैं। इन आदतों को अपना कर आप न सिर्फ कामयाब इंसान बन सकते हैं बल्कि उम्र भर स्वस्थ भी रहते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।