सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के साथ ही एनर्जी भी बढ़ाने के लिए करे इन चीज़ो का सेवन (Consume these things in winter to increase your immunity as well as your energy in Hindi)

सर्दियों के मौसम में सभी को अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखना चाहिए। सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी मजबूत न होने पर आपको अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए आपको फल-सब्जियां और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि दिल होता हैं तथा इम्युनिटी सिस्टम के मजबूत रहने से हमारे शरीर में बीमारियां प्रवेश नहीं कर सकती हैं।

 

 

इम्युनिटी सिस्टम को हिंदी में प्रतिरक्षा प्रणाली भी कहा जाता हैं। इम्‍यून सिस्‍टम हमारे शरीर पर हमला करने वाले कीटाणुओं को मारता है और हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। आज हम इस लेख में यह चर्चा करेंगे की बच्चों, बड़ो या बुजुर्गो सभी को अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए किन-किन चीज़ो का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

 

 

 

इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने पर क्या लक्षण नज़र आते हैं ? (Immunity system weak hone Ke symptoms in Hindi)

 

 

इम्युनिटी कमजोर होने पर सभी व्यक्ति को अलग-अलग परेशानी होती हैं। चिकित्सक के अनुसार इम्युनिटी कमजोर हो जाने पर व्यक्ति को कुछ समस्या होने लगती हैं जैसे की-

 

 

 

 

  • सामान्य संक्रमण जल्दी-जल्दी होना ( ख़ासी, जुकाम, बुखार )

 

  • हर वक़्त थकावट महसूस करना

 

  • पाचनतंत्र से सम्बंधित अनेक समस्याएं होना

 

  • घाव भरने में वक्त लगना

 

 

 

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए करना चाहिए ? (Immunity system ko strong Karne Ke Liye Kya Kare in Hindi)

 

 

आप सभी को इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए खाद्य पदार्थो के अलावा अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने चाहिए जैसे की-

 

 

एक संतुलित आहार का सेवन: आपको रोजाना अपनी डाइट में पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे की इम्युनिटी के साथ आपकी एनर्जी लेवल का भी विकास पूर्णरूप से हो जाए।

 

 

पर्याप्त नींद: सभी कामकाजों के साथ-साथ आपको नींद भी पूरी लेनी चाहिए जिससे की आप स्वस्थ महसूस कर सके।

 

 

नियमित रूप से व्यायाम करना: सुबह-सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और योग करे, जिससे की आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति भी अच्छी हो और इम्युनिटी को भी मजबूत होने बढ़ावा मिले।

 

 

स्वस्थ वजन बनाए रखना: वजन को नियंत्रण में रखना शरीर के लिए अत्यधिक आवश्यक हैं। यदि हम अपने वजन को सामान्य (न ज्यादा कम न ज्यादा अधिक) रखते हैं तो वह हमारे लिए अधिक फायदेमंद रहता हैं।

 

 

धूम्रपान और नशीली पदार्थों के सेवन से बचे: किसी भी व्यक्ति को धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बुरी आदत हमारे शरीर की इम्युनिटी को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे की हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

 

 

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए। (immunity system ko strong Karne Ke Liye Kya khana Chhaiya in Hindi )

 

 

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए निम्नलिखित चीज़ो का सेवन करना चाहिए जैसे की-

 

 

हल्दी: इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए हल्दी का सेवन अवश्य करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन नमक तत्व होता हैं जो कि इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता हैं।

 

 

गाजर: गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली (immunity system) को बढ़ाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रोटीन की कमी को बरकरार रखते हैं, साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।

 

 

लहसुन: लहसुन खाने से शरीर में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट का उत्पादन होता है, जो रोगों से लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम को ताकत प्रदान करता है। यह सभी को सर्दी के फ्लू और वायरल से बचाने में मदद करता हैं।

 

 

ब्रोकली: ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें क्योंकि यह बड़ो के साथ साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद होती है। ब्रोकली में विटामिन-ए, विटामिन-सी और ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी पर्याप्त होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है।

 

 

पानी और जूस: सर्दियों में ठण्ड के कारण सभी को प्यास कम लगती हैं, जिससे की आप सब पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती हैं, इसलिए सर्दियों में भी पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।

 

 

ड्राई फ्रूट्स: सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन अधिक करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स में अनेक पोषक तत्व होते हैं जो कि इम्युनिटी को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं।

 

 

पालक: पालक में फोलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ-साथ उनमें मौजूद डीएनए की भी रक्षा करता है। पालक में मौजूद फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ रखता है। यह इम्यून सिस्टम को कमजोर नहीं होने देता।

 

 

साबुत अनाज: साबुत अनाज विटामिन बी2, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, सेलेनियम और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह सभी की इम्युनिटी को भी मजबूत रखता हैं।

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।