जाने विटामिन डी के स्रोत कौन कौन से है ? (Know which are the sources of Vitamin D)

एक स्वस्थ शरीर के लिए अनेकों विटामिन की आवश्यकता होती हैं विटामिन डी भी उन्हीं में से एक हैं। यदि बीमारियों को दूर करना हैं और स्वस्थ रहना हैं तो उसके लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ विटामिन डी (vitamin D) से भरपूर खाने का भी सेवन करना चाहिए। विटामिन डी का सबसे बड़ा स्त्रोत सूरज की रोशनी होती हैं। विटामिन डी हड्डियों के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यह शरीर की गतिविधियों को प्रभावित करती हैं।

 

विटामिन डी शरीर को संक्रमण से बचाने का भी काम करता हैं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी विटामिन डी फायदेमंद होता हैं। विटामिन डी मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता हैं। विटामिन डी पाचनतंत्र से जरुरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता हैं। डायबिटीज जैसी बीमारी से बचने के लिए भी शरीर में विटामिन डी (vitamin D) का होना जरुरी होता हैं।

 

 

 

शरीर में विटामिन डी (vitamin-D)होने के फायदे क्या हैं ? (Vitamin D benefits in Hindi)

 

 

  • विटामिन डी का सेवन करने से हड्डियों के दर्द में आराम मिलता हैं। मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और शरीर से कमजोरी दूर होती हैं।

 

  • विटामिन डी हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता हैं और इम्युनिटी को भी मजबूत रखता हैं।

 

  • विटामिन डी नर्वस सिस्टम और नसों को ठीक रखता हैं तथा दिमाग का अच्छी तरह से संचालन करने में भी मदद करता हैं।

 

  • विटामिन डी की सही मात्रा शरीर में होने से व्यक्ति डिप्रेशन से दूर रहता हैं।

 

  • विटामिन डी शरीर में होने से ब्लड शुगर और ग्लूकोस कंट्रोल में रहता हैं तथा डायबिटीज जैसी बीमारी भी खत्म हो जाती हैं।

 

  • विटामिन डी से बार-बार बीमार होना कम हो जाता हैं तथा यह बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं।

 

  • विटामिन डी एक हॉर्मोन हैं जो की अन्य हॉर्मोन के साथ कम्यूनिकेट करता हैं विटामिन डी की कमी से एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता हैं जिससे की डिप्रेशन, हार्ट फ्लैशेज और मूड स्विंग्स अधिक होते हैं।

 

विटामिन डी से हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है। एक रिसर्च पेपर के मुताबिक विटामिन डी की कमी होने से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी की मात्रा होने से हृदय को स्वस्थ और रोगों से बचाए रखने में मदद मिल सकती है।

 

 

 

विटामिन डी (vitamin D) के लिए क्या खाना चाहिए ? (What should be eaten for Vitamin D in Hindi)

 

 

शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए तथा विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए निम्नलिखित इन चीज़ो को आहार में शामिल कर सकते हैं।

 

  • गाय का दूध: विटामिन डी के स्त्रोत में गाय के दूध का नाम सबसे पहले आता हैं। गाय के दूध से विटामिन डी कमी को दूर किया जा सकता हैं दूध पोषक तत्वों का भंडार होता हैं इसमें विटामिन डी के अलावा अन्य तत्व भी मौजूद होते हैं।

 

  • संतरे का जूस: संतरे के अंदर विटामिन ए, बी, सी, डी सभी पाए जाते हैं इसके अलावा इसमें विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं इसलिए विटामिन डी की कमी को दूर करने लिए लिए संतरे का सेवन या फिर इसका जूस अधिक लाभदायक होता हैं।

 

  • मशरुम: विटामिन डी फूड्स में मशरुम को भी शामिल किया जाता हैं। इसमें विटामिन डी अधिक नहीं पाया जाता परन्तु यह अन्य बीमारी को ठीक करने में अधिक मदद करता हैं।

 

  • सोया प्रोडक्ट्स: विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सोया प्रोडक्ट्स जैसे टोफू, सोया मिल्क, और सोया योगर्ट का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता हैं। इनमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती हैं इसमें विटामिन डी भी मौजूद होता हैं इसलिए इसका सेवन अधिक करना चाहिए।

 

  • ऑयस्टर: विटामिन डी के बेहतर विकल्प के तौर पर ऑयस्टर का इस्तेमाल भी किया जाता हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम के साथ विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में होता हैं।

 

  • दलिया: दलिया विटामिन दी का एक बेहतरीन स्त्रोत हैं यह विटामिन और मिनरल से भरा होता हैं। इसे नास्ते में दूध के साथ शामिल करके खा सकते हैं यह डायबिटीज वाले रोगियों के लिए अच्छा होता हैं।

 

  • पनीर: पनीर एक बेहद स्वादिष्ट डेरी उत्पाद हैं जिसमें भरपूर मात्रा मैं विटामिन डी होता हैं। यह स्किन और मस्तिष्क के लिए भी अच्छा रहता हैं इसलिए पनीर को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

 

  • साबुत अनाज: ग्रेन्स में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में गेंहू, जौ और दूसरे अनाज शामिल कर सकते हैं। ओट्स में भी अच्छी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।