हृदय रोग के लक्षण: डॉ सुभेंदु मोहंती

 

आजकल अधिकतर लोग हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं, जो की हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। हृदय रोग ज्यादातर शरीर में कोलेस्‍ट्राल के बढ़ने की वजह से होता है। जिस वजह से लोगो को हार्ट अटैक भी आ सकता है। वैसे तो हार्ट अटैक होने से पहले ही इससे जुड़े कई लक्षण दिख जाते हैं। लेकिन अचानक हार्ट अटैक आना लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

 

पूरे विश्व में लगभग 75 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार के हृदय रोग से पीड़ित होते हैं। हृदय रोग के लक्षण 1 महीने पहले ही नजर आने लगते हैं। अगर आपको भी नजर आते हैं, यह लक्षण तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आप हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, नीचे बताये गए हृदय रोग के लक्षण को ध्यान में रखे।

 

 

हृदय रोग के लक्षण

 

 

सांस लेने में परेशानी

 

एक अध्ययन से यह बात पता चली है कि जिन लोगो को हृदय रोग की समस्या होती है, उन्हें सांस लेने में परेशानी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। यदि आपको भी सांस लेने से सम्बंधित कोई भी समस्या हो रही हो तो इसे नजरअंदाज न करे, और तुरंत ही जांच कराएं।

 

 

शरीर के ऊपरी भाग में दर्द

 

गर्दन, पीठ, दांत, जबड़ा और कंधे की हड्डी में दर्द होना भी हार्ट अटैक के आम लक्षण हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करे। इस दर्द को “रेडीएटिंग” दर्द भी कहा जाता है।

 

 

जी मिचलाना, उलटी और पेट ख़राब होना

 

जब हृदय रोग की समस्या होती है, तब जी मिचलाना, उलटी या अपचन जैसे लक्षण पुरुषो से ज्यादा महिलाओं में अधिक दिखाई देते हैं। यह इसलिए होता है, क्योंकि दिल को रक्त पहुंचाने वाली दायीं धमनी जो दिल में गहराई तक जाती है, वह अवरुद्ध हो जाती है।

 

 

थकान और नींद की समस्या

 

थकान महसूस होना भी हृदय रोग के लक्षणों में शामिल है।

 

 

फ़्लू के लक्षण 

 

अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं है, लेकिन फ़्लू के लक्षण भी खतरनाक हो सकते है।

 

 

पसीना आना

 

अगर आपको अचानक पसीना आने लगे तो सतर्क हो जाएँ और इसे अनदेखा न करे। हो सकता है कि यह हृदय रोग के होने का लक्षण हो।

 

 

सीने में दर्द और दबाव

 

अगर आपके सीने में दर्द और दबाव महसूस हो रहा हो, तो जल्द ही जांच करवाएं।

 

 

चक्कर आना

 

सिर घूमना चक्कर आना हृदय रोग का एक अन्य लक्षण है। यह हृदय को जाने वाली एक शिरा में अवरोध होने के कारण होता है।

 

 

जबड़े में दर्द

 

अगर आपके जबड़े में दर्द हो रहा हो, तो इसका मतलब है कि आपको हृदय रोग की समस्या है, क्योंकि इसके पास जो नसें होती हैं वे आपके हृदय से निकलती हैं और जिस वजह से आपके जबड़े में दर्द होता है।

 

 

अपनाएं इन आदतों को दूर होंगी हृदय रोग की समस्याएं

 

 

नियमित एक्सरसाइज करें

 

अपने दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए रोजाना 35 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करें

 

 

बिजली से चलने वाली चीजों को बंद करें

 

बिस्तर पर जाने से पहले कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल फोन, लैपटॉप और नीले प्रकाश वाले सभी उपकरणों को बंद कर देना चाहिए, ताकि सोते वक़्त इसके प्रकाश से हृदय को कोई नुक़सान न पहुंचे।

 

 

कम कार्बोहाइड्रेट वाला डाइट लें

 

अधिक कार्बोहाइड्रेट वाले आहार लेने से हृदय पर हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए कार्बोहाइड्रेट वाले आहारों का अत्यधिक सेवन करने से परहेज करे।

 

 

डॉक्टर के बारे मेंडॉ सुभेंदु मोहंती नोएडा में कार्डियोलॉजिस्ट हैं। अगर आपको हृदय रोग से संबंधित कोई भी समस्या हैं। तो आप निशुल्क अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और डॉ सुभेंदु मोहंती से परामर्श ले सकते है।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।