शारीरिक फिटनेस के उपाय

आजकल के दौर में सभी व्यक्ति कामकाज की भागदौड़ में लगे रहते हैं जिसके कारण वह अपनी सेहत पर बिलकुल ध्यान नहीं दे पाते और कमजोरी तथा बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। शरीर का फिट रहना अत्यधिक आवश्यक होता हैं शरीर का फिट रहना ही हमारे सारे कामों को आसान बनाता हैं। रोजाना खाने में अच्छी डाइट का सेवन तथा अन्य पोषक तत्वों का सेवन चाहिए जिसे की शरीर में चुस्ती बने रहे।

 

शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से कई स्वास्थ्य समस्याएं प्रबंधित होती हैं और तनाव,अवसाद और दर्द को कम करके मानसिक स्वास्थय में सुधार होता हैं। यदि मनुष्य को लम्बी उम्र तक स्वस्थ रहना हो तो शरीर और दिमाग को संतुलित रहना होगा। सेहत के ख़राब होने से जीवन में अनेक कार्यो पर असर होता हैं तथा ऊर्जा भी कम होती हैं।

 

 

 

शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम किस प्रकार जरुरी होता हैं ?

 

 

  • प्रतिदिन जल्दी उठकर व्यायाम करने से शरीर में तंदुरुस्ती बनी रहती हैं जिसके कारण दिनभर थकान महसूस नहीं होती हैं बच्चे तथा बड़ो , बूढ़ों को व्यायाम करना चाहिए।

 

  • व्यायाम करने से शरीर का वजन नियंत्रण में रहता हैं जिसकी वजह से बीमारिया नहीं होती हैं न ही व्यक्ति को उठने – बैठने में परेशानी होती हैं।

 

  • व्यायाम करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता हैं तथा हृदय से सम्बंधित कोई बीमारी नहीं होती हैं।

 

  • पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी व्यायाम जरुरी होता हैं।

 

  • दिमाग को स्वस्थ और स्ट्रेस से दूर करने के लिए हर व्यक्ति को व्यायाम करना चाहिए।

 

  • अधिकांश गर्भवती महिलाओं के लिए एरोबिक व्यायाम सुरक्षित माना जाता हैं।

 

 

 

 

 

कई प्रकार की एक्सरसाइज करने से शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता हैं जैसे की –

 

 

  • पुश अप्स के फायदे (Push-ups)

 

  • पुल अप्स (Pull-Up Exercise)

 

  • लंजेस Exercise (Lunges exercise)

 

  • स्क्वॉट (Squat exercise)

 

  • प्लैंक्स (Plank exercise)

 

 

  • सुपरमैन एक्सरसाइज (Superman exercise)

 

  • कॉल्फ रेसेस (Calf Raises)

 

  • स्किपिंग और जंपिंग जैक्स (Skipping rope and jumping jacks)

 

  • मांउटन क्लाइंबर्स (Mountain climbing exercise)

 

  • रनिंग (Running)

 

 

 

शारीरिक फिटनेस के लिए क्या उपाय करने चाहिए |

 

 

शारीरिक फिटनेस के लिए कुछ पोषक तत्वों का सेवन करना आवश्यक हैं जैसे की –

 

  • दाल जरूर खाएं: कई लोग दाल का नियमित सेवन नहीं करते यह स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरतमंद अनाज होता हैं दाल को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता हैं सबसे अधिक प्रोटीन दाल में होता हैं और शरीर की मजबूती के लिए प्रोटीन आवश्यक हैं तो दाल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

 

  • अधिक पानी पिए: व्यक्ति को हाइड्रेट रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी और ऊर्जा का स्तर पुरे दिन सही से बना रहे। शरीर के लिए पानी बहुत जरुरी हैं पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से शरीर में टोक्सिन बना रहता हैं और पाचन तंत्र में भी सुधार आ जाता हैं।

 

  • फलों का सेवन करना चाहिए: फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं फलों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। फलों का सेवन करने से व्यक्ति कई बीमारियों से दूर हो सकता हैं और स्वस्थ महसूस कर सकता हैं।

 

  • दूध का सेवन: दूध का सेवन अभी को करना चाहिए दोष अनेक बीमारियों को खत्म करता हैं तथा शरीर में स्फूर्ति लता हैं। दूध में कैल्शियम की अधिक मात्रा पायी जाती हैं जो की हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती हैं।

 

  • भोजन की मात्रा का ध्यान रखे: भोजन का ज्यादा सेवन भी करना भी अच्छा नहीं होता हैं वह सही मात्रा में खाना चाहिए अधिक भोजन का सेवन करने से शरीर की कैलोरी बढ़ती हैं जो की हृदय के लिए हानिकारक होती है।

 

  • समय पर पर्याप्त नींद: जीवन में समय से सोने की आदत डालनी चाहिए समय पर होने से कई शारीरिक समस्या दूर हो जाती हैं इसलिए समय पर जागना और समय पर सोना दोनों आवश्यक होता हैं।

 

  • नशीले पदार्थो से दूर रहे: फिट रहने के लिए किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे की शराब धूम्रपान आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इन पदार्थो का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर कई प्रकार की बिमारियों की चपेट में आ जाता हैं। जिससे आप फिट नहीं रहते हैं। इसीलिए इन पदाथो का सेवन नहीं करना चाहिए,और हो सकें तो चाय कॉफ़ी आदि का सेवन भी ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भी कैफीन की मात्रा अधिक होती हैं। जो की एक प्रकार का नाश ही होता हैं।

 

  • तनाव से दूर रहे: फिट रहने के लिए ये भी जरुरी हैं की आप दिमागी रूप से बिलकुल फिट रहें| और ये जभी होगा जब आप तनाव से दूर रहेंगे| और इसीलिए किसी भी बात को आपको दिल पर नहीं लगाना चाहिए बल्कि हर एक बात को हसी ख़ुशी निपटाना चाहिए। इसीलिए जरुरी हैं की आप तनाव से दूर रहें। और यदि आप दिमागी रूप से फ्रेश रहेंगे। तो आपको खुश रहने में मदद मिलेगी।

 

  • हरी सब्जियों का सेवन करें: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य को हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। हरी सब्जी खाने से खून बढ़ता हैं तथा वह कई बीमारियों को खत्म करें में भी आवश्यक होती हैं जैसे की कैंसर, एनीमिया, पथरी आदि। हरी सब्जियों में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो की शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप  हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।