किडनी को ठीक रखने की डाइट।

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंगो में से एक होता हैं। किडनी हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य को कई बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। लेकिन कई बार संक्रमित भोजन या दूषित पानी पीने से किडनी में अन्य प्रकार की बीमारी हो जाती हैं। कई बार किडनी इन्फेक्शन होने पर बैक्टीरिया किडनी में घुस जाता हैं और फिर मूत्र पथ और किडनी तक फ़ैल जाता हैं जो की बहुत दर्दनाक साबित होता हैं इसलिए किडनी से सम्बंधित कोई भी बीमारी या कोई भी लक्षण सामने आते हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य ले तथा इसका इलाज समय से करवा लें।

 

किडनी से सम्बंधित कई रोग होते हैं जैसे की –

 

  • एक्यूट किडनी इंज्यूरी

 

 

  • पेशाब का संक्रमण (UTI)

 

  • नेफ्रोटिक सिन्ड्रोम

 

 

  • ग्लोमेरूलोनेफ्राटिस

 

 

  • प्रोस्टेट की बीमारी – बी. पी. एच

 

यह सारी बीमारियां किडनी से सम्बंधित होती हैं तथा इनका होना अधिक घातक होता हैं इन सब बीमारियों का सही समय पर इलाज करवाना अत्यंत आवश्यक होता हैं यदि आपको इनमें से किसी बीमारी का इलाज करवाना हैं तो आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9654030724 और +91 9599004811) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

किडनी इन्फेक्शन के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

किडनी संबंधी समस्याओं से जुड़े हुए आम लक्षण, जिनमें निम्न लक्षण शामिल हैं।

 

  • आँखों, हाथों, और पैरों में सूजन

 

  • हाई ब्लड प्रेशर

 

  • सांस फूलना

 

  • त्वचा में खुजली होना

 

  • नींद न आना

 

  • ध्यान लगाने में कठिनाई

 

  • मांसपेशियों में मरोड़

 

  • शरीर का वजन कम होना

 

  • त्वचा में सूखापन होना

 

  • अधिक प्यास लगना

 

  • मतली और उलटी

 

  • शरीर में द्रव जमा हो जाना

 

  • भूख का कम लगना

 

 

  • अधिक कमजोरी तथा थकान महसूस होना

 

 

 

किडनी को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

 

 

किडनी की बीमारियों को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गया दवाइयों के साथ-साथ कुछ अन्य पदार्थो का सेवन भी करना चाहिए जो की किडनी को स्वस्थ रखने में अच्छे से मदद करे। किडनी के संक्रमण को कम और ठीक करने के लिए जिन खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए वो कुछ ओस प्रकार हैं।

 

  • दाल: दाल पोटें का मुख्य स्त्रोत होता हैं इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन समेत जय अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं तथा यह बीमारियों से लड़ने में भी लाभदायक होती हैं।

 

  • सेब: फलो का सेवन करना अधिक लाभदायक होता हैं। हर एक व्यक्ति को अपने रोजाना डाइट में सेब ज़रूर शामिल करना चाहिए इसका सेवन करने से व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता हैं।

 

  • काले तिल: काले तिल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता हैं। यह कई बीमारियों से आराम दिलाने में मदद करती हैं तथा साथ ही किडनी भी स्वस्थ रहती हैं इसमें विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे कोई पोषक तत्व होते हैं।

 

  • जल: किडनी का कार्य होता है कि रक्त से हानिकारक पदार्थों को अलग करके शरीर से बाहर निकाले। किडनी हानिकारक पदार्थों को छान कर यूरीन के रूप में शरीर से बाहर निकालती है। ये मूत्र या यूरीन पानी से मिलकर बना होता है। किडनी अपने कार्य को सुचारु रूप से कर पाए और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालती रहे इसके लिए ज़रूरी है कि हम अपने शरीर में पर्याप्त जल के सेवन के स्तर को बनाए रखें। प्रतिदिन डेढ़ से दो लीटर पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसी के साथ साथ हमें अपनी नींद को भी पूरा करना ज़रूरी है।

 

  • लाल शिमला मिर्च: लाल शिमला मिर्च में पोटैशियम की मात्रा कम होती है, साथ ही यह विटामिन-ए, सी, बी6, फॉलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होती हैं। यह लाइकोपीन से भी भरपूर होता है, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इन्हें भूनकर खाया जा सकता है या सलाद में काटा जा सकता है।

 

  • क्रेनबेरी: क्रेनबेरी मूत्र मार्ग में संक्रमण (UTI) के लिए एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती हैं। यह पेशाब में एसिडिक का स्तर बढ़ाती हैं, जिससे बैक्टीरिया ख़त्म होता है। साथ ही क्रेनबेरी किडनी को बीमारियों से दूर रखती हैं।

 

  • फैटी फिश : वसायुक्त मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती हैं, जिसका निर्माण मनुष्य का शरीर अपने आप नहीं कर सकता। इसी स्थिति में, हफ्ते में तीन बार मछली खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही शरीर में सूजन भी कम होती है और कैंसर से लड़ता है तथा किडनी को स्वस्थ बनाता हैं।

 

  • लहसुन: जो लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। किडनी की दिक्कत में सोडियम का सेवन भी कम करने की ज़रूरत होती है, जिसमें नमक भी शामिल है। ऐसे में लहसुन नमक का अच्छा विकल्प माना जाता है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बेहतर होता है, बल्कि इसके पोषक तत्व भी बढ़ते हैं। यह मैंगनीज़, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 का भी अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, इसमें सल्फर यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते है।

 

  • अनानास: अनानास स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। अनानास में मौजूद फाइबर किडनी से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं. इसीलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आहार में अनानास को शामिल कर सकते है।

 

  • जामुन: जामुन स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर होता है इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो किडनी को हेल्थी रखने में आपकी मदद कर सकते हैं, जामुन में मौजूद पोटैशियम सोडियम और फास्फोरस किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91  9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।