कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अपनाये ये आसान तरीके

 

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या आज के लोगों में होने वाली बहुत ही आम समस्याओं में से एक है आप कोलेस्ट्रॉल को कैसे नियंत्रित करें। आज हम इसी के बारे में बताएँगे। क्योंकि इसके बढ़ने से लोगों को हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक होता है। कोलेस्ट्रॉल होने पर आपको घबराने की जरुरत नहीं है आप इस बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को खुद रोक सकते है। उसके लिए आप ये जाने की कोलेस्ट्रॉल होता क्या है ?

कोलेस्ट्रॉल होता क्या है? What is Cholesterol In Hindi

 

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) एक वसा होता है, ये हमारे लिवर द्वारा उत्पन्न होता है। इंसान के शरीर को सुचारु रूप से कार्य करने के लिए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की जरुरत होती है। दरअसल इंसान के शरीर की प्रत्येक कोशिका (Cell) को जीवित रहने के लिए इसी की आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा चिकना पदार्थ होता है, जो इंसान के ब्लड प्लाज्मा द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है।कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते है एलडीएल (Low density Lipoprotein) और एचडीएल (High Density Lipoprotein)

 

कोलेस्ट्रॉल क्या काम करता है ?

 

कोलेस्ट्रॉल कोशिकाओं (Cells) की बाहरी परत का निर्माण करता है और उनका रख-रखाव भी करता है। यह इस बात का ध्यान रखता है  कि कौन से अणु कोशिकाओं में प्रवेश करें और कौन से नहीं।

 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ?

 

  • गलत खान-पान
  • अधिक शराब का सेवन
  • जंक फ़ूड (Junk Food), फ़ास्ट फ़ूड (Fast Food)
  • मोटापा
  • धूम्रपान
  • शारीरिक श्रम न करना
  • खाने के साथ पानी पीना
  • अनियमित दिनचर्या
  • उच्चा रक्तचाप (High Blood Pressure)

अपने कोलेस्ट्रॉल को कैसे नियंत्रित करें

 

लहसुन : विज्ञानिको द्वारा एक शोध में ये पाया गया है की लहसुन का सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है। लहसुन के सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

 

ओट्स : ज्यादातर लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। यदि आप अपने सुबह के नाश्ते में ओट्स खाते है, तो इससे अच्छे नाश्ता कुछ भी नहीं है। दरअसल ओट्स में बीटा-ग्लूकेन मौजूद होता है जो एलडीएल को ख़त्म करता है।

 

निम्बू : निम्बू ,आपके शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है और ये पाचन तंत्र के जरिये उसे शरीर से बाहर निकाल देता है।

 

पालक : पालक बहुत ही अच्छी चीज है इसमें मौजूद ल्युटेन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। पीले रंग का यह पिग्मेंट हरी पत्तेदार सब्जियों व अंडे के पीले वाले हिस्से में पाया जाता है।

 

अलसी के बीज : अलसी में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। यदि आप साबुत बीज की जगह उसे पिस कर खाएंगे तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

 

धनिये के बीज : धनिये के बीजों का पाउडर बना ले उसके बाद आधी चम्मच से भी कम धनिये को एक कप पानी में उबालकर दिन में दो बार पीए इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें ऐसी चीजें होती है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

 

प्याज : हांगकांग में किए गए एक शोध में ये पाया गया है की लाल प्याज का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही ये शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने में भी मदद करता है।

 

ग्रीन टी : यदि आप रोजाना ग्रीन-टी पीते है, तो इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाती ही है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होते है।

 

ऑलिव आयल : अक्सर आपने विज्ञापनों में देखा होगा की एक सामान्य आयल और ऑलिव आयल में क्या अंतर होता है। यदि आप ऑलिव आयल से बना खाना खाते है, तो इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल 8 प्रतिशत तक कम रहता है। यह उच्च रक्तचाप और मधुमेह को भी नियंत्रण में रखता है।

 

ड्राई फ्रूट्स : सूखे मेवे खाना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है और ये इंसान के शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करते है और ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है, क्योंकि इनमें प्रोटीन फाइबर और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही मेवों में स्वस्थ फैटी एसिड भी पाया जाता है।

 

आंवला : यदि आप रोजाना एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीए या एक आवंले का सेवन करें, तो ये आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

 

संतरे का जूस : यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम करने चाहते है, तो नियमित तौर पर तीन कप संतरे के जूस पिएं। आपको तुरंत कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाना है तो आपको बहुत जल्दी ही इससे फायदा मिलेगा।

 

यदि किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है तो आप हमारे डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है। क्योंकि आज कल के समय में लोगों का गलत खान-पान ही उनके शरीर में बीमारियों को पैदा करता है। तो आप यही कोशिश करें की एक सिमित मात्रा में संतुलित आहार खाए जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहे।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।