सिर चकराने पर अपनाएं ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम।

सिर घूमना और चक्कर आना आम बात होती हैं परन्तु इस समस्या का अधिक होना बहुत परेशानी देता है। एक तरह से यह माना जाता हैं की ऐसी समस्या शरीर मे कमजोरी के कारण होती हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है ब्रेन में ब्लड सर्कु लेशन सही से न होना। अचानक बार-बार चक्कर आना और सिर घूमने की स्थिति को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। यदि किसी मनुष्य को यह समस्या बार – बार होती हैं तो वह डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

 

चक्कर आना तथा सिर घूमने की स्थिति मे अपनी जीवनशैली में बदलाव लाए, इसके पीछे का कारण अन्य जप सकते हैं। इसके अलावा जो लोग अधिक तनाव में रहते हैं उन्हें भी यह शिकायत ज्यादा रहती हैं। अधिकतर चक्कर ब्लड शुगर कम या ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से आते हैं। गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा थकान और शरीर में पानी की कमी के कारण चक्कर आ सकते हैं।

 

 

सिर घूमने और चक्कर आने के कारण क्या – क्या हो सकते हैं ?

 

 

सिर घूमने और चक्कर आने के निम्नलिखित कारण होते हैं –

 

  • एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होना

 

 

  • कान में संक्रमण होना

 

  • आंख संबंधी समस्या होना

 

  • माइग्रेन की समस्या होना

 

  • सिर में चोट लगने पर

 

  • एंग्जाइटी  की समस्या

 

 

  • न्यूरोलजिकल डिसऑर्डर के कारण

 

  • बहुत अधिक व्यायाम करना

 

  • शरीर में हॉर्मोन्स का तेजी से बदलना

 

  • डिहाइड्रेशन के कारण

 

  • लूज मोशन के कारण

 

  • बहुत अधिक स्ट्रेस होने पर

 

  • कोई भावनात्मक आघात लगने पर

 

  • सफर के कारण (मोशन सिकनेस)

 

  • कमजोरी और लो बीपी के अलावा इन सभी कारणों के चलते भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

 

 

 

चक्कर आने पर घरेलु उपाय क्या हैं ?

 

नींबू: चक्कर आने पर नींबू का सेवन करना अत्यंत लाभदायक होता है। नींबू का सेवन करने से मतली और उलटी की समस्या कम होती हैं तथा यह चक्कर आने की स्थिति को भी कम करता हैं। सिर घूमने का भी यह घरेलु उपचार हो सकता हैं।

 

आंवला: चक्कर की दवा के रूप में आंवले का यूनानी और आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा हैं। आंवले के फल के गूदे को सिर पर लगाने से सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या को कम किया जा सकता है।

 

बादाम: पौष्टिक तत्वों से भरपूर बादाम को बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स माना जाता हैं। बादाम में विटामिन-बी6 की मात्रा पाई जाती हैं वही विटामिन-बी6 का सेवन करने से सिर घूमना और चक्कर आने जैसी समस्या की संभावना कम होती हैं।

 

तुलसी: तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। चक्कर आने की समस्या को ठीक करने के लिए तुलसी के पौधे के अर्क का सेवन अत्यंत लाभदायक होता हैं तथा जो गुण तुलसी में पाए जाते हैं व चक्कर आने की समस्या को कुछ हद तक कम करते हैं।

 

पुदीना: सिर घूमना और चक्कर आने की स्थिति में आप पुदीना पत्तियों की चाय बनाकर उसका सेवन करें। आपको सिर घूमने के साथ मतली और घबराहट की स्थिति में भी आराम मिलेगा।

 

सूखा धनिया: सूखा धनिया घबराहट दूर करने, चक्कर से मुक्ति दिलाने और मितली की समस्या दूर करने का एक सदियों पुराना तरीका हैं। ये शारीरिक कमजोरी दूर कर चक्कर आने की समस्या से राहत पाने का नुस्खा है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91  9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।