क्या हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है?

 

 

किसी भी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तब होती है जब वह बहुत ज्यादा तनाव लेता है और ये बात सच है की हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी वजह से उस व्यक्ति का स्वास्थ्य दिनों-दिन ज्यादा खराब होने लगता है।

 

भारत में हर साल इसके मरीजों में बढ़ोतरी होती जा रही है। आज के समय में लोगों के ऊपर काम का दबाव ही इतना ज्यादा होता है कि उन्हें इस तरह की बीमारी हो जाती है। किसी भी इंसान को हाई ब्लड प्रेशर किसी एक वजह से नहीं होता है, इसके पीछे कई कारण होते हैं।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

 

 

तनाव लेना : जो  लोग अपने ऊपर काम का दबाव लेते हैं या कोई पारिवारिक समस्या होती है। उसकी वजह से उन्हें तनाव होता है ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्या होने का खतरा रहता है।

 

 

 

मोटापा : जो लोग मोटापे जैसी बीमारी से पीड़ित होते हैं, उन्हें भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। आपका बढ़ा हुआ वजन आपको इस तरह की बीमारी का शिकार बनाता है।

 

 

 

व्यायाम ना करना : जो लोग अपने पूरे दिन में थोड़ा सा भी व्यायाम या योग नहीं करते हैं तो उसकी वजह से भी ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।

 

 

 

भोजन के बाद लेट जाना : ऐसे बहुत से लोग है जो अपना भोजन करने के बाद या तो उसी जगह पर बैठे रहते हैं या खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, तो ऐसा करने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा होती है।

 

 

 

फास्ट फ़ूड का ज्यादा सेवन : आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो फास्ट फ़ूड का सेवन बहुत अधिक करते हैं इसमें तेल और चिकनाई का इस्तेमाल ज्यादा होता है इसकी वजह से भी आपके साथ ऐसा होता है।

 

 

 

धूम्रपान : जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें फेफड़ो के संक्रमण के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। ये आपके पूरे स्वास्थ्य को खराब करता है।

 

 

 

अधिक उम्र होना : ये समस्या उन लोगों को बहुत ज्यादा होती है जिनकी उम्र अधिक होती है, लेकिन आज के समय में युवाओं को भी ये समस्या ज्यादा हो रही है।

 

 

 

ज्यादा नमक का सेवन : जो लोग अपने खाने में बहुत अधिक नमक का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से भी उनका बीपी बहुत जल्दी बढ़ता हैं।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण

 

 

  • तेज सिरदर्द होना : तेज सिरदर्द अक्सर तब भी होता है, जब आप तनाव लेते हैं और इसकी वजह से आपका बीपी हाई हो जाता हैं।

 

 

  • अचानक तेज घबराहट होना : ऐसा आपके साथ तब होता है जब आप बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम कर लेते हैं।

 

 

  • चक्कर आना : एक हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को चक्कर आना ये इसके सबसे आम लक्षण होते हैं।

 

 

  • हमेशा थकान महसूस होना : यदि आपके शरीर में हमेशा थकान बनी रहती है, तो ये ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

 

 

  • सीने में दर्द महसूस होना : ऐसा बहुत कम लोगों के साथ ही होता है की हाई ब्लड प्रेशर होने पर उनके सीने में दर्द होने लगता है।

 

 

  • साँस लेने में कठिनाई : हाई ब्लड प्रेशर होने पर उस व्यक्ति को साँस लेने में भी कठनाई होने लगती है।

 

 

  • बहुत अधिक पसीना आना : जिन्हें हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन लोगों को सामान्य से अधिक पसीना आता है।

 

 

  • आँखों के सामने अँधेरा छाना : ऐसे बहुत से लोग है जिनका बीपी हाई होने पर उनकी आँखों के सामने अँधेरा छाने लगता है।

 

 

आपको बता दें की हाई ब्लड प्रेशर के होने पर आपको स्ट्रोक, किडनी फेलियर, हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक होने का भी खतरा रहता है। इसलिए आपको इसके लक्षणों को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये आपकी मौत का कारण भी बन सकता है।

 

 

  • सामान्य ब्लड प्रेशर 120 से 80 के बीच में होता है,  120 से 129 को भी इसी श्रेणी में रखा जाता है।

 

  • सामान्य से ज्यादा 130 से 139 के बीच में हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआत होती है।

 

  • जिनका बीपी 140 से 180 के बीच होता है, उन्हें बहुत सावधान रहने की जरुरत है। क्योंकि ये स्थिति उनके दिल के लिए खतरा बन सकती है।

 

 

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के उपाय

 

 

आंवला 

 

 

आंवला आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यदि आप सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

 

 

 

प्याज 

 

 

यदि आप अपने खाने में रोजाना प्याज का सेवन करते हैं, तो आप इस समस्या से काफी हद तक बचे रह सकते हैं। प्याज में ऐसे पोषक तत्व होते है, जो आपको इस तरह की कई बीमारियों से भी बचाते है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी, सी पाए जाते हैं। ये सभी चीजें आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।

 

 

 

लहसुन 

 

 

जिनके घरों में लहसुन का इस्तेमाल रोज होता है, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। लेकिन आपको बता दें की जो लोग इसे नहीं खाते हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को बहुत जल्दी नियंत्रण में रखते हैं।

 

 

 

नारियल पानी

 

benefits of coconut water in hindi, Order Medicine Online , Online Pharmacy India, Medicine Store, Online Medical Store, Purchase Medicine Online, Medicine Online, Online Pharmacy Noida, Online Chemist Crossing Republic, Online Medicines, Buy Medicine Online India, Online Pharmacy Gaur City

 

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो ये आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ये पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज तत्व से भरपूर होता है।

 

 

आपकी अनियमित दिनचर्या ही आपको इस बीमारी का शिकार बनाती है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकता है। यदि आप अपना खान पान अच्छा रखेंगे और नियमित रूप से व्यायाम या योग करते रहेंगे तो ये आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अगर इसके बावजूद आपको कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।