दिल के लिए घातक है हाई ब्लड प्रेशर, जानिए इसके नुकसान

अगर हम शहरो में रहने वाले लोगों की बात करें तो उनकी व्यस्तता हमें ये दिखाती है की वह एक मशीन बन चुके है। इसकी वजह से उन्हें ब्लड प्रेशर समेत कई तरह की बीमारियों की शिकायत होने लगी है। जिन्हें दिल की बीमारी है उनके लिए तो ब्लड प्रेशर बहुत ही खतरनाक साबित होता है। इस कारण वो लोग अपने काम में इतना खो जाते है की अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते।

 

इसकी वजह से वो लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में लापरवाही बरतने लगते है। ऐसा होने पर वह कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते है। अगर हम हाई ब्लड प्रेशर की बात करें, तो ये आज कल नौजवानों को भी अपना शिकार बना रही है। यह स्थिति वास्तव में काफी चिंताजनक है।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है?

 

 

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) आपके शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है डॉक्टर इसे Silent Killer भी कहते है। जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इसी वृद्धि के कारण, रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाये रखने के लिये दिल को अचानक ज्यादा काम करना पड़ता है। इसी स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहते है।

 

जब किसी व्यक्ति को अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर होता है तो ये उसके शरीर में विकलांगता को जन्म दे सकता है। आपकी ख़राब जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या इसके साथ कई बीमारियों को बुलावा देती है। यहां तक कि आपको दिल का दौरा या स्ट्रोक तक पड़ सकता है।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण

 

 

 

  • धुंधला दिखाई देना : ये समस्या एक मधुमेह के रोगी में भी देखी जा सकती है, लेकिन यह इसके भी लक्षण होते है।

 

 

  • अनिद्रा : यह आपके शरीर में कई बीमारियों का कारण बनती है, इसकी वजह से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है।

 

 

 

 

  • सांस लेने में तकलीफ होना : सांस लेने में तकलीफ होना आपको दिल की बीमारी का शिकार बना सकती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

 

 

  • सिरदर्द शुरू होना : यदि आपका हमेशा सिरदर्द रहता है तो ये आपके लिए एक बीमारी का संकेत हो सकता है।

 

 

  • नाक से खून आना : नाक से खून आना ये हाई ब्लड प्रेशर के ही लक्षण होते है। ऐसा होना आपको दिल कि बीमारी का शिकार बना सकता है।

 

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर पहुँचाता है धमनियों को नुकसान

 

 

 

धमनियों का क्षतिग्रस्त होना :  हाई ब्लड प्रेशर आपकी धमनियों की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। जब आप अधिक वसा वाले आहार का सेवन करते है, तो ये आपके रक्तप्रवाह में प्रवेश करता है। जिसके बाद ये धमनियों को क्षतिग्रस्त कर सकता है। आपको बता दें कि इसी वजह  से आपके पूरे शरीर में रक्त का संचार होता है।

 

 

एन्यूरिज्म : रक्त का दबाव लगातार बढ़ने से शरीर के अंदर खून का रिसाव तक हो सकता है। ऐसा तब होता है जब आपको हमेशा हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती हो और इसकी वजह से आपकी रक्त धमनी कमजोर होने लगती है। यही एन्यूरिज्म होने का कारण बनती है ।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के पीछे आप किसी एक वजह को इसका कारण नहीं मान सकते है। आपके शारीरिक श्रम में कमी, गलत खान-पान जैसे फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा सेवन करना, तली और चिकनाई वाली चीजें ज्यादा खाना और अनियमित जीवनशैली, व्यायाम या योग बिल्कुल ना करना। ये सभी कारण आपके शरीर में बीमारियों की वजह बनता है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको इन सभी आदतों को छोड़ना पड़ेगा और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना होगा।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर पहुँचाता है दिल को नुकसान

 

 

 

कोरोनरी आर्टरी की बीमारी

 

हाई ब्लड प्रेशर आपके दिल तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को क्षतिग्रस्त कर सकता है और रक्त की आपूर्ति को कम भी कर सकता है। जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। जब रक्त आपके दिल में सही तरीके से प्रवाहित नहीं होगा, तो आपको सीने में दर्द (एनजाइना), अनियमित दिल की धड़कन या दिल का दौरा तक पड़ सकता है।

 

 

 

इनलार्ज लेफ्ट हार्ट

 

इसकी वजह से आपके दिल को बाकी हिस्सों में रक्त पंप करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से आपके हार्ट पर ज्यादा काम करने का दबाव  पड़ता है, जो दिलों की धड़कन को रोक सकता है। इससे आपके दिल का बाएं वेंट्रिकल वाला हिस्सा मोटा हो जाता है। ऐसा होने से आपको दिल का दौरा, दिल की विफलता और अचानक हृदय घात होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

 

 

हार्ट फेलियर

 

समय के साथ हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपके हृदय पर बहुत ज्यादा काम करने का दबाव पड़ने लगता है। इससे हृदय की मांसपेशी कमजोर हो सकती है। ये आपके हार्ट अटैक होने के खतरे को बढ़ाता है।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर आमतौर पर आपको धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है। लेकिन यह कब और कैसे किसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है आपको ये पता भी नहीं चल पाता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता होती है। जैसे की हमने आपको ऊपर यही बताने की कोशिश की है की हाई ब्लड प्रेशर से आपको क्या नुकसान हो सकते है, जो आपकी मौत का कारण भी बन सकता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।