हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को नियंत्रण में रखने के लिए करें इन चीज़ो का सेवन

वर्तमान समय में अन्य लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखने को मिल रही हैं। यह एक आम समस्या होती हैं, परन्तु आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं, तो यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन (Hypertension) के नाम से भी जाना जाता हैं। हाई ब्लड प्रेशर होने पर मनुष्य को कई प्रकार के हृदय रोग भी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में बात करेंगे की हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित में रखने के लिए कौन-कौन सी चीजों का करे सेवन ?

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) क्या होता हैं ?

 

 

हमारे शरीर में हार्ट ब्लड धमनियां (arteries) के माध्यम से ब्लड को पूरे शरीर में पंप करता है, हमारे शरीर में ब्लड को पंप करने के लिए एक निश्चित प्रेशर की जरुरत होती है। जब किसी कारण यह प्रेशर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है तो ब्लड धमनियों पर अधिक दबाब पड़ता है और इस स्थिति को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के रूप में जाना जाता हैं।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के लक्षण किस प्रकार नज़र आते हैं ?

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के निम्नलिखित लक्षण होते हैं जैसे की-

 

 

  • नाक से खून बहना
  • चक्कर आना
  • सीने में दर्द
  • मूत्र में खून आना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सिरदर्द होना
  • उल्टी आना
  • दिखने में कठिनाई होना
  • घबराहट और तनाव होना
  • नींद न आना
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) होने के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

यदि हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति नियंत्रण में नहीं रहती हैं, तो इसके कारण मनुष्य के शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां उतपन्न हो सकती हैं। व्यक्ति को कई अन्य कारणों की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं जैसे की-

 

 

  • यदि किसी मनुष्य की उम्र 40 साल से ऊपर होती हैं तो उन्हें ब्लड प्रेशर होने की संभावना अधिक रहती हैं।

 

  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अनुवांशिक (Genetic) भी हो सकती हैं।

 

  • मोटापे की वजह से भी हाई ब्लड की स्थिति पैदा हो सकती हैं।

 

  • यदि किसी मनुष्य को अधिक गुस्सा आता हैं तो भी उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं।

 

  • सोडियम की मात्रा का अधिक होना, ज्यादा शराब का सेवन करना, किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा रहता है।

 

 

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को नियंत्रण में रखने के लिए किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए ?

 

 

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पूर्णरूप से खत्म नहीं किया जा सकता हैं, परन्तु कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका सेवन करना से हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति नियंत्रण में रहती हैं और कई हद तक कम भी हो जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की स्थिति में इन चीज़ो का सेवन अवश्य करें जैसे की-

 

 

ग्रीन टी: ग्रीन टी कई बीमारियों का इलाज करती है। रोज़ाना इसके सेवन से हाइपरटेंशन होने का ख़तरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

 

नींबू: रोजाना एक गिलास गर्म पानी में लगभग आधा नींबू निचोड़ें और खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से बल्ड प्रेशर तो कंट्रोल होता ही है साथ ही मोटापे से भी छुटकारा मिलता है।

 

त्रिफला: त्रिफला का इस्तेमाल हाई बल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। त्रिफला के पानी को पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रण में आ जाती हैं।

 

आंवला: आंवला आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यदि आप सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

 

नारियल पानी: नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज तत्वों से भरपूर होता है।

 

फैटी फिश: मछलियों में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी होता हैं जो की शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक होता हैं। सैल्मन, मैकेरल, एनकोवी और हेरिंग यह सब मछलियाँ ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीज को खानी चाहिए।

 

पिस्ता: पिस्ता एक ड्राई फ्रूट्स होता हैं तथा यह ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए अत्यंत फायदेमंद होता हैं।

 

खट्टे फल: ब्लड प्रेशर की समस्या जिन व्यक्तियों को होती हैं उन्हें खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए जैसे की –अंगूर, संतरे, नींबू आदि। ब्लड प्रेशर में खट्टे फलों को खाने से ब्लड प्रेशर क नियंत्रण में किया जा सकता हैं।

 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

 

 

1: हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है ?

 

हाई ब्लड प्रेशर शरीर में रक्त के दबाव की स्तर होता है, जो सामान्य सीमा से अधिक होता है। यह स्थिति दिल और शरीर के अन्य अंगों पर अधिक प्रभाव डालती हैं और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

 

2: हाई बीपी के आम लक्षण क्या हैं ?

 

हाई ब्लड प्रेशर के आम लक्षणों में शामिल हो सकते हैं: तनाव, सिरदर्द, चक्कर आना, तरलता, थकान, नाक से खून या लाल पतला रक्त, अपाचन, उल्टी, पैरों और हाथों की सूजन।

 

3: हाई बीपी के लक्षणों को कैसे पहचानें ?

 

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को दर्ज करने के लिए नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर जांच करवाए। यदि आपको बताए गए लक्षणों में से किसी भी एक का अनुभव होता है, तो एक चिकित्सक की सलाह लें और जांच कराएं।

 

4: क्या हाई बीपी आमतौर पर दर्द या अनुवादी लक्षण पैदा करता है ?

 

हां, कई मामलों में हाई ब्लड प्रेशर लोगों को दर्द, तकलीफ, या अनुवादी लक्षणों का अनुभव करा सकता है, जैसे कि छाती में दबाव, छाती का दर्द, अस्थायी लकवा, या आंख में धुंधलापन।

 

5: क्या हाई बीपी बिना किसी लक्षण के हो सकता है ?

 

हाँ, कई मामलों में हाई ब्लड प्रेशर को लोगों के द्वारा अनुभव किए जाने वाले किसी लक्षण के अभाव में भी हो सकता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है, इसलिए नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जाँच करवाए और अपने डॉक्टर की सलाह पर चलें।

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।