कब होता है एनीमिया, क्या ये बन सकता है बड़ी बीमारी का कारण

 

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे मानव शरीर को कई बिमारियों हो रही है, जिसमे सबसे गंभीर बीमारी है “एनीमिया” जो मानव शरीर में काफी घातक बीमारी के लक्षणों में से एक है। दरअसल ह्यूमन बॉडी में खून की कमी का होना सबसे बड़ा कारण है पौष्टिक आहार। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार न लेना,जब रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन नहीं होता है। सामान्य भाषा में कहे तो इंसानी शरीर में आयरन की कमी होती है जिससे खून बनना कम हो जाता है, जो एनीमिया का मुख्य कारण बनता है। इसका असर सबसे पहले इंसान के चेहरे पर पड़ता है और इंसान का चेहरा पीला पड़ने लगता है। शरीर भी तेज़ी से कमजोर होने लगता है।

 

क्या होते है एनीमिया के लक्षण ?

 

एनीमिया की कमी शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है, इसकी कमी के मुख्य कारण है प्रोटीन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन 12, विटामिन ई, कॉपर मिनिरल इन पदार्थो के न होने से मानव शरीर कमजोर होने लगता है।

 

1. जल्दी थकना

2. कमजोरी महसूस होना

3. सांस लेने में तकलीफ होना

4. दिल की धड़कन का असामन्य होना

5. चक्कर आना

6 आँखों के सामने अंधेरा छाना

7. सर दर्द

8. सीने में दर्द

 

 

एनीमिया से घबराने की जरुरत नहीं लेकिन आपने इसे नज़रअंदाज़ किया, तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। वैसे आपको बता दें की भारत में एनीमिया से 80 प्रतिशत गर्ब्भति महिलाओं पीड़ित है और छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में जल्द ही आते है।

 

एनीमिया की एहम वजह RBC का न बनना

 

किसी भी व्यक्ति के शरीर में एनीमिया होने की सबसे बड़ी वजह है RBC (Red Blood Cells) का न बनना। दरअसल रक्त प्लाज़्मा का बनना तब संभव होता है जब लाल रक्त कोशिकाए सफ़ेद रक्त कोशिकाए प्लैटलैट्स से मिलती है जिससे शरीर में खून बनता है। शरीर में मौजूद लाला रक्त कोशिकाओं में कमी होने के कारण कई बीमारिया होने का खतरा बढ़ जाता है । ज्यादातर ये देखा गया है की इंसानी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में ही कमी पाई जाती है।

 

एनीमिया से बचने के उपाए

 

एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है ये तो अब आपको पता चल ही गया होगा, तो आइये जानते है किन चीज़ो का सेवन करने से आप एनीमिया से बच सकते है। सबसे पहले तो आपको पूर्ण रूप से आहार लेने की जरुरत है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो आपको ज्यादा मात्रा में हारी सब्जी और आयरन युक्त फल खाने चाहिए। जैसे सेब या टमाटर,चुकंदर, अनार, आलूबुखारा, केले, नीबू, अंगूर, किशमिश, संतरे, अंजीर, गाजर, और किशमिश अधिक मात्रा में खाए जाने पर आप खून की कमी से बच सकते है। कुछ लोग आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन की गोलियों का भी सेवन करते है।

 

किस कारण से होता है एनीमिया

 

मुख्य रूप से शरीर में आयरन की कमी के कारण ही एनीमिया नहीं होता, कई बार विटामिन की कमी से भी इसकी शुरुआत होती है, जैसे विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड की कमी से एनीमिया होने के लक्षण बढ़ जाते है। लेकिन कभी-कभी एनीमिया आपके पूर्वज के जीन के द्वारा भी आपके शरीर में प्रवेश करते एनीमिया का शिकार ज्यादातर 30-70% गरीबी झेल रहे देशों में होती है, क्यूंकि गरीब लोग पूर्ण आहार नहीं ले पाते।

 

नियमित रूप से योग करने से भी एनीमिया से बचा जा सकता है

 

अगर आप सुबह जल्दी उठाकर कही बहार टहलने जाते है तो ये भी इससे बचने का एक अच्छा उपाए है और आप साइकिल चलाते है तो ये भी आपके शरीर को एनीमिया से बचा सकता है, यदि आप रोज तैरने जाते है तो ये भी अच्छा उपाए है।

 

इन चीजों का सेवन करने से बचे

 

वही आपको कोल्ड्रिंक,कड़क चाय व कॉफी और खासकर की मैदा खाने से जरूर बचना चाहिए, क्यों की मैदा पेट की पाचन शक्ति को कमजोर करता है और मोटापे को बढ़ाता है, जिससे शरीर में एनीमिया होने का खतरा बढ़ता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।