महिलाओं में कमजोरी और आलस्य को दूर करने के उपाय

आजकल के व्यस्त जीवन में महिलाओं में ये देखा गया उन्हें ज्यादा समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है और खानपान में बदलाब आने से कई सारी बीमारियॉं फैलने लगी| ज्यादातर महिलाओं में कमजोरी आने की समस्या देखी जाती है |

 

महिलाओं की बनावट और उनके शरीर में उम्र के साथ होने वाले बदलाब भी कमजोरी का कारण बनते है और कच्ची उम्र में माहवारी की समस्या भी लड़कियों को बहुत दर्द देती है, एवं जब महिलाओं  में मासिक धर्म (periods) चक्र की समस्या होती है तो उनके शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है|

 

 

 

महिलाएं शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे?

 

 

यदि आप भी उन महिलाओं में से जिन्हे अक्सर कमजोरी की की शिकायत रहती है तो महिलाओं की कमजोरी दूर करने के उपाय इस पोस्ट में बताएं गए है जोकि आपके लिए काफी फायदेमंद होंगे और इन उपाय में से आप किसी एक उपाय को भी करती है तो आपके शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगी |

 

हमेशा बीमारी रहने वाली लड़कियों की हालत बहुत ज्यादा ख़राब हो जाती है कमजोरी के कारण उनका शरीर बहुत दुबला पतला हो जाता है जिससे वो अपनी पसन्दीदा ड्रेस को पहन नहीं पाती है एवं चेहरे की चमक भी खत्म हो जाती है| जिससे उनका चेहरे की त्वचा में भी बहुत अंतर आ जाता है, एवं उनका आकर्षण भी खत्म हो जाता है|

 

 

 

आलस्य और कमजोरी को दूर करने के उपाय

 

 

महिलाओं में यह समस्या होना आम बात होती है, क्योंकि शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव होने के कारण, या पोषण की कमी के कारण, या अन्य कारणों की वजह से महिलाओं को इस समस्या से जूझना पड़ सकता है। लेकिन यदि महिलाएं अपनी दिनचर्या को सही करती हैं तो ऐसा करने से उन्हें इन परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। तो आइये अब जानते हैं की महिलाओं में आलस्य और कमजोरी की समस्या को दूर करने के कौन कौन से उपाय है।

 

 

 

स्वस्थ आहार खाये

 

ज्यादातर महिलाओं में कमजोरी और आलस्य का सबसे बड़ा कारण यही होता है, की वो अपने आहार को सही समय से नहीं लेती हैं। जिसके कारण उनकी बॉडी में भरपूर एनर्जी नहीं होती है, और महिलाओं को कमजोरी और आलस्य जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में इस परेशानी से निजात पाने के लिए महिलाओं को अपने आहार को समय से लेना चाहिए। साथ ही दिन में तीन बड़े मील लेने की बजाय छह छोटे मील लेने चाहिए इसे शरीर में ऊर्जा को बने रहने और आपको फिट रहने में मदद मिलती है। साथ ही आपके आहार में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व शामिल होने चाहिए ऐसा नहीं है की आप जंक फ़ूड को ही बेहतर आहार मान रहें हैं।

 

नींद पूरी करे

 

लैपटॉप, मोबाइल से फुरसत निकालने पर ही लोगो को सोने के लिए समय मिलता है। ऐसे में यदि महिलाएं भी अपनी नींद के प्रति लापरवाही करती है तो इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। ऐसे में कमजोरी और आलस्य की समस्या से निजात पाने के लिए महिलाओं को दिन में कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। और यदि रात को नींद पूरी नहीं होती है, तो आप चाहे तो दिन में थोड़ी देर सो जाएँ। क्योंकि नींद में कमी केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक परेशानी का भी कारण बनती है।

 

व्यायाम और योगासन करे

 

रात को समय से सोने के बाद महिलाओं को चाहिए की सुबह समय से उठकर आधा घंटा व्यायाम जरूर करें, यदि वो घर के बाहर पार्क आदि में नहीं जा सकती हैं। तो घर की छत पर ही योगासन करें, इससे उन्हें शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक रूप से भी फ्रैश महसूस करने में मदद मिलती है। व्यायाम करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। जिससे आपको फिट रहने में मदद मिलती है। और यदि आपको सुबह के समय परेशानी होती है तो शाम के समय आधा घंटा जरूर व्यायाम व् योगासन कुछ भी करना चाहिए।

 

वजन रखें नियंत्रित

 

आज कल तीन में से दो महिलाएं मोटापे की समस्या से जूझ रही है, और मोटापा शरीर में केवल एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को आमंत्रित करता है। और इसके कारण आपको आलस्य महसूस होने लगता है, और चाहे आप कितने मोटे हो लेकिन आपको शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की न तो आप अधिक मोटे हो और न ही अधिक पतले क्योंकि दोनों ही तरह से आपको शारीरिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका वजन अधिक है तो उसे कम करने की कोशिश करनी चाहिए, और यदि आप पतले हैं तो आपको पोषक तत्व भरपूर मात्रा में लेने चाहिए ताकि आपको अपने वजन को सही करने में मदद मिल सकें।

 

पानी पीये

 

पानी बॉडी के लिए ऊर्जा का काम करता है, शरीर में पानी की कमी भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आपको शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए और एनर्जी से भरपूर रहने के लिए दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही फलों व् उनके रस का सेवन भी करना चाहिए, इससे आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं जिससे आपको फिट रहने में मदद मिलती है।

 

हरी सब्जियों का सेवन

 

खून की कमी शरीर में होने के कारण भी आपको आलस्य और कमजोरी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको हरी सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों का सेवन करने से आपको आयरन के साथ प्रोटीन, कैल्शियम व् अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। साथ ही आप पालक आदि का सूप बनाकर भी उनका सेवन कर सकते हैं।

 

तनाव मुक्त रहे

 

कई बार मानसिक रूप से परेशान होने के कारण भी आपको शरीर से सम्बंधित इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस परेशानी से निजात पाने के लिए आपको चाहिए की आपको खुश रहना चाहिए, यदि कोई परेशानी है तो उसका समाधान करना चाहिए न की उसे अपने दिमाग पर हावी होने देना चाहिए। और यदि आप मानसिक रूप से फ्रैश रहते है तो इससे आपको शारीरिक रूप से भी फिट रहने में मदद मिलती है।

 

 

 

इससे संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें या आप हमसे व्हाट्सएप ( +91 9599004311) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।