लिवर में सूजन का इलाज

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता हैं यह भोजन को पचाने के साथ ही ऊर्जा को एकत्रित करने में भी मदद करते हैं। लिवर में किसी तरह की परेशानी होने से कई तरह की शारीरिक समस्या हो सकती हैं। लिवर की परेशानी मनुष्य को बहुत समय बाद पता लगती हैं तथा इसके विकसित होने की सम्भावना अधिक से अधिक रहती हैं तो समय रहते ही मनुष्य को पता चले तो जल्द ही डॉक्टर से परामर्श ले और इसका इलाज कराये।

 

 

 

लिवर में सूजन (हेपेटाइटिस) क्या हैं ?

 

 

लिवर में सूजन तब होती हैं जब लिवर अपने आकार से अधिक मात्रा में बढ़ने लगे। लिवर में सूजन होने का सबसे आम कारण हेपेटाइटिस होता हैं परन्तु अन्य कारणों की वजह से भी लिवर में सूजन आ सकती हैं। लिवर में सूजन होने के बाद वह ठीक से काम करना बंद कर देता हैं जिसकी वजह से शरीर में बीमारियाँ उत्पन होने लगती हैं तथा शरीर कमजोर हो जाता हैं। लिवर की सूजन को हेपटोमेगेली भी कहा जाता हैं। लिवर में सूजन का कारण हेपेटाइटिस होता हैं और हेपेटाइटिस कई प्रकार के होते हैं जैसे की –

 

  • हेपेटाइटिस ए
  • हेपेटाइटिस बी
  • हेपेटाइटिस सी
  • हेपेटाइटिस डी
  • हेपेटाइटिस ई

 

 

लिवर में सूजन आने के लक्षण क्या होते हैं ?

 

 

 

लिवर में किसी भी प्रकार की बीमारी हो वह जल्दी विकसित होती हैं जिससे की लक्षणों का पता जल्दी से नहीं चल पाता परन्तु अगर किसी भी व्यक्ति को बातये गए लक्षण जैसा महसूस हो तो वह तुरंत दोस्तो से जाँच करवाए। लिवर में सूजन आने के कारण कुछ इस प्रकार होते हैं जैसे की –

 

  • भूख का कम लगना।
  • अधिक कमजोरी होना।
  • वजन का तेजी से घटना।
  • त्वचा में खुजली होना।
  • बुखार आना।
  • पेट को फुला हुआ महसूस करना।
  • पेट के दाहिने और ऊपरी भाग में दर्द होना।
  • पीलिया होना।
  • मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द रहना।
  • यूरिन का रंग गहरा होना।

 

 

 

लिवर में सूजन होने के कारण क्या हैं ?

 

 

विभिन कारणों से लिवर में सूजन पैदा हो सकती हैं जैसे की –

 

  • शराब का अत्यधिक सेवन।
  • पीलिया।
  • वायरल और बैक्टीरियल समस्या।
  • लिवर में रक्त प्रवाह की कमी होना।
  • दूषित पानी या खाने का सेवन करना।
  • हेपेटाइटिस से सम्बंधित बीमारी वाले व्यक्ति के सम्पर्क में आना।
  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की जाने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल करना।
  • ड्रग्स या टॉक्सिन्स।
  • लिवर सिरोसिस के कारण भी लिवर में सूजन आती हैं।
  • कुछ दवाईयों या हानिकारक रासायनों के पेट में जाने से लिवर में सूजन आ जाती हैं।
  • लिवर में अधिक चर्बी जमा हो जाये तो भी लिवर में सूजन आ सकती हैं।

 

 

 

लिवर में सूजन का निदान किस प्रकार होता हैं ?

 

 

लिवर की सूजन का उचित निदान मह्त्वपूर्ण हैं जिससे की बीमारी का पता लगे और सही तरीके से इलाज हो पाए। लिवर की सूजन का निदान शरीर के अंदरूनी अंगो की जाँच करने के लिए की जाती हैं। लिवर के निदान में निम्लिखित जाँच किये जाते हैं जैसे की –

 

 

लिवर फंक्शन टेस्ट: लिवर फंक्शन टेस्ट में रक्त से जुड़े सभी जाँच किये जाते हैं ताकि लिवर की सूजन का कारण पता लगे।

 

इमेजिंग टेस्ट: इमेजिंग टेस्ट में अल्ट्रासाउंड होता हैं , सिटी स्कैन तथा एमआरआइ होता हैं जिसके द्वारा यह पता चलता है की लिवर का आकार कितना बड़ा हुआ हैं।

 

लिवर बायोप्सी: जब लिवर फंक्शन टेस्ट और इमेजिंग टेस्ट से लिवर की सूजन का पता नहीं चल पता तब लिवर बायोप्सी की जाती हैं जिसमे लिवर के ऊतकों की जाँच की जाती हैं जिसमें लिवर की सूजन का पता लग जाता हैं।

 

 

 

 

लिवर में सूजन के इलाज क्या होते हैं ?

 

लिवर का इलाज लिवर की सूजन के कारण पर निर्भर करता हैं लिवर में होने वाली बीमारियों का इलाज डॉक्टर के अनुसार निम्न तरीको से किया जाता हैं –

 

  • अगर किसी व्यक्ति को अधिक शराब पिने से लिवर में सूजन आती हैं तो उसके लिए लिवर ट्रांसप्लांट का विकल्प चुना जाता हैं क्योकि शराब का अधिक सेवन करने से लिवर पूरी तरह डैमेज हो जाता हैं जिसे बदलना आवश्यक होता हैं।

 

  • यदि किसी व्यक्ति को खानपान या अन्य कारणों से लिवर में सूजन आती हैं तो डॉक्टर दवाईयों से उसे खत्म करने की सलाह देते हैं।

 

  • लिवर में सूजन अक्सर हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण आती हैं यदि हेपेटाइटिस ए या बी का संक्रमण हो तो वह टीकाकरण से ठीक हो सकता हैं तथा कुछ एंटीवायरल दवाईयों का सेवन करना होता हैं।

 

  • हेपेटाइटिस ए और ई से ग्रस्त मरीज दवाईयों का सेवन करने से कुछ हफ्तों में ठीक होने लगते हैं।

 

  • दवाईयों का सेवन करने के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा बताये गए खानपान का सेवन करना चाहिए क्योकि लिवर शरीर के पाचनतंत्र से सम्बंधित होता हैं तो अन्य पदार्थो को खाने से लिवर पर गलत असर हो सकता हैं।

 

 

 

लिवर में सूजन के इलाज के लिए बेस्ट अस्पताल(Best Hospitals For Hepatitis treatment in hindi)

 

सर्वोदय अस्पताल, मुंबई श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर, चेन्नई एमजीएम हेल्थकेयर प्रा. लिमिटेड, चेन्नई फोर्टिस अस्पताल, मुंबई सीके बिड़ला अस्पताल, कोलकाता रेनबो हॉस्पिटल, दिल्ली अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, चेन्नई साइटकेयर कैंसर अस्पताल, बैंगलोर ब्लैक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली केयर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अहमदाबाद इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, नोएडा मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल, अहमदाबाद

 

 

 

 

 

यदि आपको इससे जुड़ी कोई समस्या है और अगर आप इसका इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए हमारे इस व्हाट्सएप नम्बर (+919599004311) या हमें connect@gomedii.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।