पेट में अल्सर के कारण, लक्षण और उपचार

आज के समय में लोगों का गलता खान-पान ही उनके शरीर में बीमारियों की वजह बन रहा है। आप जो भी कुछ खाते है उसमें आपका पेट एक एहम भूमिका निभाता है। आपकी गलत खान-पान की आदतें पेट के अल्सर का कारण बन सकती है। पेट का अल्सर उस व्यक्ति के लिए बहुत कष्ट दाई होता है। अल्सर नाम से ही समझ में आता है कि यह किसी तरह का घाव हो सकता है।

 

 

 

पेट में अल्सर होना क्या है?

 

 

दरअसल पेट में अल्सर एक प्रकार का घाव होता है इसे कुछ लोग पेट में होने वाले छाले के नाम से भी जानते है। यह पेट की आंतरिक सतह पर विकसित होता है। आपको बता दें की आपके शरीर के अंदर जिस स्थान पर भी अल्सर होता है, उसके आधार पर ही इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे कि पेट का अल्सर जिसे ‘गैस्ट्रिक अल्सर’ कहा जाता है, उसी तरह से छोटी आंत के सामने होने वाले अल्सर को ‘डुओडिनल अल्सर’ कहते है।

 

ऐसा इसलिए होता है जब आपके पेट में एसिड की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। जिसके बाद वह एसिड आपके पेट की परत पर जमने  लगता है और यह पदार्थ इतना गर्म होता है की ये आपके पेट की परत को नुकसान पहुंचाने लगता है। यह आपके पेट की परत पर जख्म बनाने लगता है और बाद में ये अल्सर का रूप लेता है।

 

 

 

पेट में अल्सर के कारण

 

 

पेट में अलसर होने का मुख्य कारण है आपकी गलत खान-पान की आदतें जैसे :-

 

 

 

  • तम्बाकू का सेवन करना,

 

  • अधिक मसालेदार भोजन करना,

 

  • अधिक शराब का सेवन,

 

  • खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाना,

 

  • ज्यादा उम्र होना,

 

  • यदि परिवार में किसी को अल्सर रहा हो तो ये आपको भी हो सकता है,

 

  • हाई डोज दवाओं का सेवन,

 

  • तनाव भी पेट में अल्सर का करण हो सकता है,

 

  • खाने के साथ बहुत पानी पीना।

 

 

 

पेट में अल्सर के लक्षण

 

 

  • पेट में जलन होना : पेट में जलन तब होती है जब आप बहुत ज्यादा खाना खा लेते है, इसलिए खाना एक सीमित मात्रा में ही खाएं।

 

 

  • पेट में जोर से दर्द होना : पेट में दर्द होना, वो भी तब जब आप खाना खाते हो तब तो ये इसके लक्षण हो सकते है।

 

 

  • हमेशा खाना खाने के बाद खट्टी डकार आना : यदि आपके साथ ऐसा अक्सर होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

 

 

 

  • वजन कम होना : जब आपका वजन अचानक तेजी से कम होने लगे तो ये इसके लक्षण होते है, आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

 

  • पेट में हमेशा भारी पन लगना : जब आपको हमेशा पेट भरा हुआ लगे या भूख बहुत कम लगे तो ये इसके लक्षण होते है।

 

 

  • खाने के बाद उलटी आना : खाना खाने के बाद यदि आपको उलटी जैसा लगता है, तो आपको सतर्क होने की जरुरत है।

 

 

 

पेट में अल्सर का उपचार

 

 

ठंडा दूध पिएं 

 

dudh vitamin d ka mahan shrot

 

वैसे तो दूध पीने से शरीर में गैस्ट्रिक एसिड बनता है, लेकिन आधे कप ठंडे दूध में आधा नींबू निचोड़कर यदि आप पिएंगे, तो ये आपकी इस समस्या को दूर कर देगा। ऐसा करने से पेट की जलन में भी राहत मिलेगी। यदि आपको अल्सर है, तो आपको 1 कप ठंडे दूध में आधी मात्रा में पानी मिलाकर पीना चाहिए, इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा।

 

 

 

गाय का घी 

 

 

यदि आप अल्सर के मरीज है, तो आपको गाय के दूध से बने घी का उपयोग करना चाहिए। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। जब आपको मुँह में छाले होते है तो उसमें घी लगाने को कहा जाता है उसी प्रकार आपको पेट में अल्सर में भी फायदा करेगा।

 

 

 

नारियल 

 

benefits of coconut water in hindi, Order Medicine Online , Online Pharmacy India, Medicine Store, Online Medical Store, Purchase Medicine Online, Medicine Online, Online Pharmacy Noida, Online Chemist Crossing Republic, Online Medicines, Buy Medicine Online India, Online Pharmacy Gaur City

 

पेट के अल्सर को दूर करने के लिए नारियल भी सबसे अच्छा उपाए है। यदि आप 1 सप्ताह तक रोजाना नारियल पानी पिएंगे तो इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा आप रोज नारियल की गरी खाएं। नारियल में एंटीबैक्टेरियल गुण होते है, जो पेट के अल्सर को नष्ट कर देते हैं।

 

 

 

शहद 

 

endometriosis jaagrukta maah - jaane mahilaaon ko kyu hota hai ye rog

 

ये तो आप सभी जानते ही है की इसका इस्तेमाल काफी समय से किया जाता रहा है। शहद में ग्लूकोज ऑक्सीडेज होता है, जो हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनाता है ये पेट के अल्सर को कम करने में आपकी मदद करेगा और पेट से जुड़ी समस्या को ख़त्म करता है। इसके सेवन से आपको पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।

 

 

 

पत्ता गोभी 

 

 

पत्तागोभी में लैक्टिक एसिड होता है। यह आपके पेट में जाकर अमीनो एसिड बनाता है, यही अमीनो एसिड पेट की परत में खून के साथ मिल जाता है और पेट की परत पर होने वाले छाले को रोकता है। जिससे पेट की परत सुरक्षित रहती है और पेट के छाले से राहत मिलती है। इसके अलावा, गोभी में विटामिन सी होता है, यह अल्सर की बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है।

 

 

 

केला 

 

 

केले में प्रोटीन के साथ एक बहुत अच्छा गुण भी होता है। ये पेट में होने वाले अल्सर को भी रोकने का काम करता है। इसमें ऐसे तत्व होते है जो पेट के एसिड को सही मात्रा में बनाए रखते हैं।

 

 

 

आज के समय में पेट में अल्सर एक गंभीर बीमारी बनता जा रहा है, क्योंकि इसका शिकार अब कम उम्र के लोग भी होने लगे है। पहले के समय में यह बीमारी अधिक उम्र वाले लोगों को हुआ करती थी। इस बीमारी के होने के पीछे आपकी गलत खान पान की आदतें है जो आपको इस बीमारी का शिकार बनाती है। पेट में अल्सर होने पर आप हमारे डॉक्टर से भी सलाह लें सकते है और सर्जरी के द्वारा इसका इलाज भी करवा सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।