जानिये हमें प्यास क्यों लगती है, जाने प्यास लगने के कारण!

आपने अक्सर एक कहावत सुनी होगी “जल ही जीवन है ” क्या आपने कभी ये सोचा है की हमें प्यास क्यों लगती है ? जिस तरह इंसान को भूख लगती है उसी प्रकार प्यास भी लगती है। इंसान का शरीर 5 लीटर तरल पदार्थ से बना है, जिसमें रक्त 2 लीटर और पानी लगभग 3 लीटर होता है। जब हम कोई भी मेहनत का काम करते है, चाहे वो शारीरिक हो या मानसिक उसके बाद हमें बहुत तेज प्यास लगने लगती है, क्योंकि हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है।

 

हमें प्यास क्यों लगती है, क्योंकि गले में मौजूद थ्रस्ट हमारे मस्तिष्क को संकेत देता है की गला सूखने लगा है, जिसकी वजह से गले में सिकुड़न आने लगती है और हमें प्यास लगती है।

 

हमें प्यास क्यों लगती है, क्या है इसके कारण

 

ज्यादा पेशाब जाना : जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पेशाब जाता है, तो उसकी वजह से भी शरीर को अधिक प्यास लगती है। ज्यादातर ये समस्या मधुमेह और किडनी पेशेंट को भी होती है। वैसे ज्यादा पानी पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

 

धूप में काम करना : ज्यादा प्यास लगने के पीछे एक कारण यह है की जब कोई व्यक्ति तेज धूप में काम करता है, तो उसे बहुत तेज प्यास लगती है। धूप में किसी भी इंसान के शरीर का पसीना बहुत ज्यादा निकलता है इस वजह से अधिक प्यास लगती है।

 

ज्यादा शराब पीना : जब कोई व्यक्ति ज्यादा शराब पीता है तो उसकी वजह से भी अधिक प्यास लगने लगती है। शराब पीने से कभी-कभी इंसान के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए पानी की प्यास ज्यादा लगती है।

 

मुंह का सुखना : जिन लोगों का मुंह बार-बार सूखता है, उन्हें बहुत ज्यादा प्यास लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो एक बार हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।

 

गर्मी : ठंडी के मौसम में कम और गर्मी के मौसम में ज्यादा प्यास लगती है, क्योंकि गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर का पानी बहुत तेजी से सूखता है।

 

दवाओं का सेवन : कई बार डॉक्टर अपने पेशेंट को ऐसी दवाइयां देते है, जिनकी वजह से प्यास लगने लगती है। वह दवाए शरीर में काफी गर्मी पैदा करती है और पसीना ज्यादा आता है और प्यास लगने लगती है।

 

ज्यादा नमक का सेवन : आपको बता दें कि नमक का ज्यादा सेवन करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हो सकती है। कुछ लोग अपने खाने में बहुत अधिक नमक का सेवन करते हैं उन्हें इस वजह से भी प्यास ज्यादा लगती है। इसका कारण यह है कि नमक कोशिकाओं (Cells) से पानी को बाहर निकालता है।

 

पानी इस धरती पर रहने वाले हर जीव-जंतु के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। क्योंकि पानी के बिना किसी का जीना नामुमकिन है। पानी की कमी से इंसान के शरीर में कई अन्य बीमारियां हो सकती है, जैसे डिहाइड्रेशन (Dehydration), एंजाइमिक (Enzyme) डायरिया (Diarrhea), वॉमिटिंग (Vomiting) की समस्या हो सकती है। जिसके बाद आप अपने डॉक्टर से संपर्क करते है और शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।