मधुमेह के लिए उपचार

 

मधुमेह एक ऐसी समस्या बन गयी है, जो हर घर में देखने को मिलती है और यह धीरे-धीरे यह बढ़ती ही जा रही है। मधुमेह रोगियों को अपने शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए अपने खान-पान के साथ-साथ अपने जीवनशैली में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार किसी को हो जाए, तो फिर यह बीमारी कभी ठीक नहीं हो सकती है। हां, भले ही इसे इलाज के जरिये कम किया जा सकता है, लेकिन जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है।

 

 

इस बीमारी के होने की वजह से यह शरीर में और भी कई अन्य बीमारियों को निमंत्रण देती है। इसलिए इसे भूलकर भी नजरंअदाज न करे और तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क करे

 

 

आज इस लेख में हम मधुमेह उपचार के उपाय बताने जा रहे है, जो बहुत ही लाभदायक होते है। आइये जानते है, मधुमेह कम करने के उपायों के बारे में।

 

 

मधुमेह के लिए उपचार

 

 

साबुत अनाज से बने पौष्टिक आहार ज़्यादा खाएं

 

उच्च कार्ब्स और स्टार्चयुक्त आहार जैसे मैदे की ब्रेड, पास्ता, चावल से परहेज़ करें क्योंकि इनसे आपका ग्लूकोज लेवल जल्दी से बढ़ता है।

 

 

रोज़ 30 मिनट नियमित तौर से टहलें

 

  • हर रोज सुबह-सुबह आधा घंटा जरूर टहले। रोजाना टहलना आपके शरीर के लिए उतना ही उपयोगी है जितना जिम या स्विमिंग पूल जाना।

 

 

 

अपने वज़न पर संयम रखें

 

  • अपने वज़न का ध्यान रखें। वज़न कम रहने से आपका शरीर इंसुलिन के प्रति संवेदनशील हो जाता है, इसलिए अपने वजन को अत्यधिक बढ़ने न दे।

 

  • शुगर कंट्रोल के अलावा, वज़न पर नज़र रखने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल में भी सुधार आता है। यह महिलाओं के PCOS जेसे हार्मोनल समस्याओं को ठीक करने में भी सहायक है।

 

 

जीवन शैली में सुधार

 

  • मधुमेह एक अनुवांशिक (genetic) रोग है। इसका मतलब अगर आपके परिवार में किसी को मधुमेह है, तो आपको यह रोग होने की संभावना ज़्यादा है।

 

  • ऐसी स्थितियों में जीवन शैली में बदलाव लाना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

 

  • शुगर कंट्रोल से मधुमेह नियंत्रण में रह सकता हैं, लेकिन यह रोग जड़ से ख़त्म नहीं हो सकता। इससे पहले की शुगर के लक्षण बढ़े, अपने डॉक्टर से जल्द इलाज करा ले।

 

 

करेले का जूस पीएं

 

करेले में इन्सुलिन-पोलिपेपटाइड पाया जाता है, साथ ही ये एक ऐसा बायो-कैमिकल तत्व है, जो ब्लड-शुगर को कम करने में लाभदायक है। इसीलिये प्राचीन काल से करेले को मधुमेह की औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। एक सप्ताह में कम से कम एक बार करेले की सब्जी खाएं।

 

 

प्राकृतिक कच्चा भोजन

 

प्राकृतिक कच्चा भोजन सभी प्रकार के रोगों के लिए सबसे अच्छी दवा है। कच्चा भोजन शरीर के एंजाइमों में मिल जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ जिन्हें कच्चा खाया जा सकता है उन्हें कच्चा भोजन बोलते है जैसे की स्प्राउट्स, फल, जूस, नट आदि।

 

 

शुगर के लिए फाइबर का अधिक प्रयोग

 

जो कच्चा भोजन होता है, उनमे फाइबर अधिक होता है, इसलिए इसके सेवन से शुगर लेवल सामान्य (normal) हो जाता है और जिस वजह से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल संतुलित रहता है। सेब, खुमानी, चुकंदर, जामुन, गाजर, खट्टे फल आदि फाइबर से भरपूर होते है। इनका सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

 

ऊपर लेख में मधुमेह से बचने के लिए कुछ उपचार बताये गए है, जिसका सेवन करके मधुमेह को कम किया जा सकता है, लेकिन किसी भी उपचार को अपनाने से पहले अपने शुगर लेवल की जांच अवश्य करें और डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।