क्विनोआ (Quinoa In Hindi) क्या है और यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद है

भारत में प्राचीन काल से ही कुछ खास तरह की जड़ी-बूटियों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इन सभी जड़ी बूटियों से अलग-अलग प्रकार की आयुर्वेदिक दवाएं बनाई जाती हैं जिनका इस्तेमाल लोग रोजाना अपनी ज़िन्दगी में करते हैं। उन्हीं में से एक है ‘क्विनोआ’ (Quinoa In Hindi)। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इसके बारे में पता ही नहीं होगा।

 

लेकिन जब हम आपको इसके लाभों के बारे में बताएंगे तो आप शायद हैरान हो जाए। आपको बता दें की इसके अंदर औषधीय गुण इतने अधिक हैं, की वास्तव में आपको जानकर हैरानी होगी। इस लेख में हम क्विनोआ के फायदे और क्विनोआ के उपयोग के साथ क्विनोआ के सेवन करने के कितने फायदें हैं आप खुद जान जाएंगे।

 

क्विनोआ क्या है? (Quinoa In Hindi)

 

आज के समय में लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी के करण वह काफी ऊट-पटांग चीजे खाते हैं जिसके कारण उनका स्वास्थ खराब होने लगता है। जैसे चावल और गेहूं होता है उसी प्रकार क्विनोआ भी एक अनाज है। इसे सुपर फूड भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन बी, सी, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और अमीनो एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं।

 

भारत में इसकी खेती की जाती हैं और जब से लोगो को इसके सेहत के फायदों के बारे में पता चला है। इसका जूलॉजिकल नाम चिनोपोडियम क्विनोआ है।इसकी खेती भारत में भी शुरू हुई है, जो कम पानी वाले स्थान पर की जाती है। किनोआ आवश्यक अमीनो एसिड का मुख्य स्रोत है, इसलिए यह प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए जाना जाता है और छोटे गोल दाने के समान है।

 

जाने क्विनोआ खाने के फायदे (quinoa ke fayde in hindi)

 

मधुमेह के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है

 

अगर शरीर में इंसुलिन का स्राव ठीक से नहीं हुआ है और अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो भोजन में चीनी की मात्रा बढ़ने से शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जो मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण बनता है। है। यदि आप स्नैक्स के रूप में क्विनोआ का सेवन करते हैं, तो आप अपने रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकते हैं।

 

मधुमेह के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है

 

जिन लोगों के शरीर में इंसुलिन का स्राव ठीक से नहीं होता है तो इसकी वजह से आपको शुगर हो सकती है। यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको क्विनोवा का सेवन करना चाहिए। हमारे भोजन में चीनी की मात्रा बढ़ने से शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जो मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण बनता है। यदि आप स्नैक्स के रूप में क्विनोआ का सेवन करते हैं, तो आप अपने रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकते है स्वस्थ भी रख सकते हैं।

 

दिल रहता है स्वस्थ / कोलेस्ट्रॉल

 

क्विनोवा को हृदय को स्वस्थ रखने में काफी कारगर साबित होता है। इस बात की पुष्टि क्वीनोवा से जुड़े एक शोध से भी होती है। शोध बताते हैं कि क्विनोवा में ट्राइग्लिसराइड सीरम कम करने वाला प्रभाव होता है। इसी समय, अनुसंधान ने यह भी माना है कि ट्राइग्लिसराइड को कम करके हृदय संबंधी जोखिम को कम किया जा सकता है। दूसरी ओर, क्विनोआ में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से दिल की धड़कन नियंत्रित रहती है। इसके अलावा, यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इस आधार पर, दिल के लिए क्विनोआ लाभ सहायक माना जा सकता है।

 

शरीर में सूजन को कम करता है

 

क्विनोआ से संबंधित एक शोध में यह स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है। क्विनोआ लाभ सूजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। शोध बताते हैं कि क्विनोआ में सैपोनिन नामक एक विशेष तत्व पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करता है। यह तत्व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि क्विनोआ को हल्के और आम सूजन से राहत के लिए घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

हड्डियां होती है मजबूत

 

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण समय के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसका असर धीरे-धीरे हमारे शरीर पर दिखाई देने लगता है। जब आप क्विनोआ का उपयोग अपने खाने में करेंगे तो, आप काफी हद तक हड्डियों में कैल्शियम की कमी को दूर हो जाएगी। क्विनोआ कैल्शियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है, क्विनोआ को नियमित सेवन हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए यह हमें पूरी तरह स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

 

चयापचय (metabolism) में सुधार

 

पाचन के साथ, क्विनोआ चयापचय (metabolism) में भी सुधर करता है, इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण मिलता है। क्विनोआ हर तरह से स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्विनोआ में मौजूद अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट(carbohydrates), लिपिड (lipids) और मैक्रोन्यूट्रिएंट (macronutrients) इस काम में सहायक हो सकते हैं। इस आधार पर, यह कहा जा सकता है कि चयापचय में सुधार के लिए क्विनोआ लाभ भी उपयोगी हो सकता है।

 

त्वचा के लिए है फायदेमंद

 

ठण्ड और यह गर्मी त्वचा से जुड़ी अक्सर कई समस्याएं देखने को मिलती हैं जैसे की उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है। लेकिन आप क्विनोआ का सेवन करने से आप इस तरह की समस्याओं से बचे रह सकते हैं। दरअसल इसमें कुछ एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि त्वचा में एक प्राकृतिक कसावट उत्पन्न करते हैं जिससे त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है और झुर्रियां भी कम दिखने लगती है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।