रेनबो डाइट क्‍या है जानें इसके फायदे और उपयोग

 

बारिश के मौसम में बारिश के साथ जब सूरज निकलता है तब रेनबो बनता है लेकिन आप यह जानते है की रेनबो डाइट (Rainbow diet) भी होती है। जिसका प्रयोग लोग वजन घटाने के लिए करते है। हमारी हेल्थ कॉन्शस यंग जनरेशन के लिए डायटिशियन और डॉक्टर्स लगातार हेल्दी डायट के साथ ही कम वसा और फैट की डायट सजेस्ट करते हैं। इस दिशा में खासतौर से डायटिशियन आज के लाइफ स्टाइल को ध्यान में रखते हुए नए-नए डायट प्लान के बारे में बताते है जिनमें से एक है रेनबो डाइट। भारत में 70 प्रतिशत लोग मोटापे से जुडी समस्या  से परेशांन है जिसमे ज्यादातर लोग एनसीआर (NCR) के है। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण है अनियमित जीवनशैली और उचित आहार न लेना। इसी वजह से लोगो को बढ़ते वजन की समस्या होती है।

 

रेनबो डाइट ?

 

भारत में हर रंग के फल और सब्जियों उपलब्ध है आपको बता दें की रंग सिर्फ दिखने में ही नहीं पौष्टिक होता है। हर रंग के साथ उनकी पोषण की जानकारी जुड़ी है। अमूमन एक रंग की सब्जियों में ज्यादातर एक से गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर को पोषण देना चाहते हैं तो हर रंग की सब्‍जी और फल अपनी डाइट में शामिल करें। इन्हीं रंग-बिरंगे आहार को मेडिकल की भाषा में रेनबो डाइट कहा जाता है।

 

रेनबो डाइट में क्या होता है ?

 

सभी रंग जैसे सफेद, लाल, हरा, पीला और नीला या पर्पल रंग के खानों का एक समूह बना लें और रोजाना आप जितने रंग के खाने को अपने आहार में शामिल करंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। आप कम से कम सप्ताह में दो से तीन बार हर रंग का खाना खाए फिर चाहे वो फल हो या सब्जियां। दरअसल खाना और उसके रंग हर न्यूट्रिशन से जुड़ा है और हर रंग की अपने आप में अलग पौष्टिक वैल्यू है। रेनबो डाइट  का इस्तेमाल करने से आपको पूरा पोषण मिलता है।

 

हरा रंग : हरे रंग (Green) वाली चीजों में ज्यादा न्यूट्रिशन होता है इसलिए इसकी ज्यादा वेल्यू होती हैं। बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे, जो हरे रंग के फल और सब्जियों के बेनिफिट्स के बारे मे नहीं जानते होंगे। हरे रंग की सब्जी और फल से एनर्जी प्रोडक्शन, डिटॉक्सिफिकेशन में काफी मदद मिलती है जैसे ब्रोकली, पालक, लेट्यूस, वॉटरक्रेस, कीवी, मटर, पत्ता गोभी, अंगूर और खरबूजा ये सभी हरे रंग में आती है।

 

लाल रंग : लाल रंग (Red)जिसे खतरे का निशान माना जाता है  आपको बता दें की इस रंग की सब्जियों व फलों में लाइकोपीन, फाइटोकेमिकल्स (एंथोसायनिन), एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सभी को इंफैक्शनल व बैक्टीरियल बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। इस रंग में आते है टमाटर, तरबूज, लाल मूली, लाल मिर्च, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, अनार, सेब, दालें, जूस, लाल शिमला मिर्च, रैड मीट, राजमा।

 

नारंगी रंग : नारंगी रंग (Orang) के फूड्स में विटामिन C काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इंसान के इम्यून सिस्टम को अच्छा रखता है। साथ ही इन फूड्स में एंटीऑक्सिडेंट, जीएक्सैंथिन, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसमें शामिल है संतरा, शिमला मिर्च, ऑरेंज गाजर, खरबूजा, पपीता।

 

पीला रंग : इस रंग के फल व सब्जियों में कई तरह ब्रोमेलैन जैसे एंजाइम होते हैं, जो इंसान के दिमाग को तेज करने के साथ अन्य बीमारियों का खतरा भी कम करते हैं। जैसे पिली शिमला मिर्च, पीला कद्दू, अरहर दाल, पीली मुंग दाल।

 

सफ़ेद रंग : सफ़ेद रंग के फल और सब्जियां अन्य खाद्य पदार्थों की तरह रंगीन नहीं होते हैं, लेकिन ये आपके संपूर्ण तरीके से स्वस्थ रखते हैं, जैसे केले, फूलगोभी, आलू, प्याज, लहसुन, चावल,मूली कोलेस्ट्रॉल को कम करते है। हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कैंसर से बचाते है।

 

बैंगनी रंग : इस रंग के सब्जी और फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपका वजन कम करने के साथ-साथ आपके हार्ट और दिमाग को भी ठीक रखते हैं। जैसे पर्पल गोभी, पर्पल फूलगोभी, बैगन, जामुन, क्रेनबेरी और आलूबखारा।

 

रेनबो डाइट का मतलब है इसमें शामिल अलग-अलग रंग की सब्जियों और फलों जिन्हे आप रोजाना अपने भोजन में शामिल करते है, कई लोग इस डाइट  की सलह भी  लोग डिएट्रिशन की भी सलाह लेते है हर व्यक्ति को उसकी जरुरत के हिसाब से ही ये डाइट उस व्यक्ति को दी जाती है  क्योंकि हर व्यक्ति  शरीर अलग प्रकार का होता है। प्रत्येक रंग चाहे वह हरा हो, नीला हो, लाल या सफेद हो, सभी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल आपको अच्छा स्वास्थ्य देते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी बनाए रखते हैं। रेनबो डाइट फॉलो करने से आपको पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते है। इन सभी के रंग इंद्रधनुष के जैसे ही होते हैं। इस डाइट में इतने रंग होने के कारण ही इसे रेनबो डाइट कहा जाता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।