वजन कम करने के लिए सरल स्वस्थ आदतें

 

जब बात वजन कम करने की हो तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल भोजन को कम करने का आता है। दरअसल वजन कम करना आसान भी है और कठिन भी है। व्यक्ति को अपने मन में काबू नहीं होता इसलिए ये कठिन लगता है और दूसरी बात ये है की कोई भी अपनी रोज़ की आदतें और दिनचर्या बदलना नहीं चाहता इसलिए भी ये कठिन है। हर किसी की सोच बस यही होती है की हमे कुछ करना भी न पड़े और हमारा वजन भी कम हो जाये।

 

 

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आये हैं जिनकी सहायता से आपको डाइटिंग भी नहीं करनी पड़ेगी और आपके वजन में भी कमी आएगी। तो अब जानते हैं उन आदतों के बारे में जिनकी मदद से आपको डाइटिंग भी नहीं करनी पड़ेगी और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

 

 

वजन कम करने के लिए सरल स्वस्थ आदतें

 

 

1. ज्यादा पानी पियें

 

 

अपने शरीर को डीहाईड्रेशन से बचाने और अपने मेटाबोलिज्म को ठीक रखने के लिए सबसे जरुरी है कि आप दिन में कम से कम सात से आठ गिलास पानी जरूर पियें। ऐसा करने से आपने वजन नियंत्रण में रहता है।

 

 

2. ग्रीन टी पियें

 

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये वसा को तेज़ी से जलाने में मदद करती है और साथ ही मेटाबोलिज्म में सुधार लाती है।

 

 

3. मछली खाये

 

मछली में ओमेगा – 3 एसिड पाया जाता है. जिसे खाने से मेटाबोलिज्म में सुधार हो सकता है। इसके सेवन से आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपका वज़न भी कम होगा।

 

 

4.गैर-व्यायाम शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं

 

आपका रोज़ाना कसरत करना कठिन है तो आप अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में गैर-व्यायाम शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाये। जैसे की लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ कर जायें , कही पास में जाना हो तो वाहन की जगह पैदल चल कर जायें। इन तरीकों की मदद से आप अपने शरीर की काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

 

 

5. स्वस्थ नाश्ता है वज़न घटाने का तरीका

 

अगर आप तेज़ी से अपना वज़न घटाना चाहते हैं तो आपको अपने नाश्ते में स्वस्थ आहरों को शामिल करना होगा। इसलिए सूखे मेवे, बीज और जैतून का तेल और सब्जी सलाद जैसे उच्च फाइबर खाद्य पदार्थों से स्वस्थ वसा का सेवन करें। फल के तौर पर आप सेब खा सकते हैं। डिनर के बाद कभी भी कोई भी स्नैक न खाये।

 

 

6. जल्दी वज़न कम करने के लिए चीनी को कहे अलविदा

 

यदि आप सच में अपना वज़न कम करना चाहते हैं और आपने इसे अपना लक्ष्य बना रखा है तो आप इसे पूरा कर सकते हैं। खुद को बहुत ज्यादा चीनी खाने से रोकें। क्योकि चीनी का बहुत ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य और आपके वज़न दोनों के लिए ठीक नहीं है।

 

 

7. वज़न घटाने के लिए करे योग

 

 

वज़न कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। यह लो-इंटेंसिटी वर्कआउट है जो वज़न कम करने में आपकी मदद करने के लिए एक मानक कसरत कार्यक्रम का पूरक है।

 

 

8. अच्छी नींद लेना मोटापा कम करने का सबसे आसान उपाय

 

अच्छा खाएं और अच्छी तरह से सोएं। अच्छी नींद ठोड़ी, कमर, कूल्हों और जांघों जैसे विभिन्न अंगों में जमा वसा को कम कर देगी।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।