शरीर में क्यों होती है सूजन, क्या है लक्षण

 

इंसान के शरीर में किसी भी हिस्से में अगर सूजन है, तो ये किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए अपने शरीर की छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखें और शरीर में सूजन है तो उसका कारण जानने का प्रयास जरूर करें। कई बार सूजन के साथ बुखार या प्यास लगने जैसी चीजें भी होती हैं, इन पर ध्यान देना जरूरी है। सूजन को मेडिकल की भाषा में एडिमा और अंग्रेजी में स्वेलिंग कहते है। सूजन किसी भी व्यक्ति को हो सकती है, अगर वो व्यक्ति जो ज्यादा काम करता है तो उसे भी सूजन हो सकती है और जो ज्यादा आराम करता है उसे भी।

 

इसके पीछे की वजह है अनियमित जीवन शैली। दरअसल सूजन का अर्थ होता है इंसान के शरीर में किसी भी भाग का अस्थायी रूप से बढ़ जाना। जैसे चोट लगना, मांसपेशियों में खिंचाव होना या शरीर के अंगों पर ज्यादा दबाव पड़ना, ये सब सूजन के कारण होते है। वैसे कभी-कभी सूजन किसी कीड़े के काटने से भी होती है। लेकिन कई बार शरीर में सूजन का रहना किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

क्या होते है सूजन के लक्षण ?

 

यदि आपको हल्की सी सूजन है तो उससे डरने जुरूरत नहीं है क्यूंकि उससे किसी तरह  गंभीर बीमारी का खतरा नहीं होता है बल्कि शरीर में हल्की सूजन कभी-कभी पता भी नहीं चल पाती। सूजन लक्षण जैसे शरीर के किसी भी भाग का बढ़ जाना फिर चाहे उसमें दर्द हो या न हो।  सूजन भी दो तरह की होती है एक तो अंदरूनी सूजन और बाहरी सूजन। अंदरूनी सूजन का पता तो अब डॉक्टर लगा लेते है और बाहरी सूजन तो आराम से दिख जाती है। शरीर में खुजली होना, उल्टी आना, थकान, बुखार, चक्कर आना, या किसी कीड़े का काटना ये सब भी सूजन के लक्षण हो सकते है।

 

कैसे करें सूजन ख़त्म?

 

ज्यादा पानी पिए : शरीर में सूजन कम करने के लिए दिन भर में 10 से 12 गिलास पानी पिए क्यों की इससे हमरे शरीर को ऑक्सीजन मिलता है और रक्त की आपूर्ति होने लगती है।

 

बर्फ या हल्के गर्म पानी से सकें : शरीर में सूजन होने पर बर्फ के ऊपर कपड़ा लगाकर सूजन वाले हिस्से पर रखे या गर्म पानी वाली बोतल से सूजन वाले हिस्से की सिकाई करें इससे सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है। यदि आपके शरीर पर एलर्जी है तो आपको बर्फ से सिकाई करनी चाहिए, यदि आपको चोट लगने पर सूजन है तो हल्के गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए।

 

नामक कम खाए : कई बार शरीर में सूजन का मुख्य कारण नमक का ज्यादा सेवन करना। नमक में सोडियम भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए अपने भोजन में नमक की मात्रा कम ही रखना चाहिए।

 

दवाइयां : सूजन को कम करने के लिए डॉक्टर दवाई का भी सहारा लेते है क्यूंकि कई बार सिकाई से सूजन कम नहीं होती है तो मरीज को दवाई दे कर सूजन कम की जाती है।

 

सूजन को कम करने के लिए जीरा औ चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लें और दिन में 3 बार इसे खाए, सूजन कम करने के लिए खजूर का सेवन करना भी लाभदाय होता है। वहीं दस ग्राम सौंठ को पुराने गुड़ के साथ मिलाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं इससे भी आपको फायदा होगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।