सुबह जल्दी कैसे उठे और जाने इसके अचूक फायदे

 

 

आज की जनरेशन शायद इस बात को पसंद ना करें, क्योंकि सुबह जल्दी उठना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। लेकिन कुछ लोग है जो ऐसा करना चाहते हैं। आप सुबह जल्दी कैसे उठे और जल्दी उठने के क्या फायदे हैं, आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ चौकाने वाली बातें बताएंगे। जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी और ऐसा करने से आप पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

सुबह की नींद लेने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन जब आपको सुबह जल्दी उठने के फायदों के बारे में पता चलेगा तो आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे। ज्यादातर लोगों के लिए, सुबह जल्दी उठना आसान नहीं है क्योंकि वो ऐसा ही मानते हैं लेकिन आपको बता दें की “सफल लोग कहते हैं” कि अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपका पूरा दिन अच्छा रहता है।

 

 

 

 सुबह जल्दी कैसे उठे

 

 

  • यदि आप सुबह जल्दी उठाना चाहते हैं तो आपको अपना अलार्म सुबह जल्दी का लगाना होगा लेकिन इसकी लिए आपको रात में समय से सोना भी बहुत जरुरी है तभी आप अगले दिन सुबह जल्दी उठ पाएंगे।

 

 

  • सुबह उठने की अगर आदत डालनी है तो इसकी शुरुआत आपको धीरे–धीरे करनी होगी। क्योंकि आप  एकदम से सुबह जल्दी नहीं उठ सकते अगर आप ऐसा करते हैं तो  आपका शरीर पूरे दिन आपका साथ बिल्कुल भी नहीं देगा।

 

 

  • यदि आप  उठाना चाहते हैं तो इसके लिए रात में अपना भोजन समय पर करें क्योंकि ऐसा करने से आपको सही समय पर नींद आएगी।

 

 

  •  सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे जरुरी है की पहले आपको रात में समय से सोना होगा और आपको  पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरुरी है। तभी आप अगली सुबह जल्दी उठ पाएंगे।

 

 

  • सोने से पहले फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें क्योंकि इससे आपकी नींद उड़ती है और आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं।

 

 

  • हर दिन अपने जल्दी उठने के समय को 15 मिनट तक कम करते जाएं ऐसा करने से आपको जल्दी उठने में मदद मिलेगी।

 

 

  • यदि आपकी आँखे खुल गई हैं तो तुरंत कमरे की लाइट जलाएं इससे आप थोड़ा चैतन्य महसूस करेंगे।

 

 

  • यदि आप अपने मोबाइल  में अलार्म लगाते हैं तो मोबाइल को अपने से थोड़ी दूरी पर रखें और इसे लगातार बजने दें ताकि आपकी नींद खुले और आपको इसे बंद करने के लिए उठना पड़े।

 

 

  • आप चाहें जल्दी उठने के लिए अपने साथी की मदद ले सकते हैं उसे बोल दें की आपका अलार्म बजने पर आपको उठा दे।

 

 

 

सुबह जल्दी उठने के अचूक फायदे

 

 

अब आप सुबह जल्दी कैसे उठे हमने इसके बारे में तो आपको बता दिया है लेकिन अब  जान लेना चाहिए की सुबह जल्दी उठने के फायदे क्या हैं।

 

 

  •  यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं, तो आपके पास दिन में अधिक काम करने का समय होता है। यह आपके लिए अधिक चीजों को प्राप्त करने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है, इसलिए आपकी उत्पादकता बढ़ जाती है।

 

 

  • यदि आप अपना काम करते समय लगातार बाधित हो रहे हैं, तो सुबह जल्दी उठें। ऐसा करने से आपको शुरुआती घंटों के दौरान काम करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा और आप अपना काम पूरा कर पाएंगे।

 

 

  • हम सभी जानते हैं कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। फिर भी, यदि आप देर से उठते हैं, तो आपके पास नाश्ता करने का समय नहीं होता है  यही वजह है कि आपको भूखे रहना पड़ता है इसकी वजह से आपको पूरा दिन कमजोरी महसूस होती है सुबह का नाश्ता आपको ऊर्जा प्रदान करता है।

 

 

  • यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको पूरे दिन की प्लानिंग करने का समय मिल जाता है जिससे आपको बाकी काम करने में आसानी होती है। यदि आप बिस्तर से जल्दी बाहर निकलते हैं, तो आपके पास काम करने का अधिक समय रहता है।

 

 

  • जल्दी उठने से आपको व्यायाम करने का समय मिलता है और इससे आप स्वस्थ रहते हैं मानसिक रूप से भी और शारीरिक रूप से भी जो आपके पूरे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपको अधिक ऊर्जावान महसूस कराता है और आपको अधिक काम करने की शक्ति प्रदान करता है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, व्यायाम करने के लिए समय निकालना लोगों को बहुत मुश्किल लगता है और यही उसके स्वास्थ के खराब होने का सबसे बड़ा कारण है लेकिन जब आप जल्दी उठते हैं, तब आप ऐसा कर सकते हैं।

 

 

  • आपकी नींद में सुधार होता है कई लोग रात में सोते हुए अक्सर रात के बीच में जाग जाते हैं। इसके लिए वह नींद की गोलियों का सेवन करते हैं। जो उनके सेहत के लिए और भी नुकसानदायक होता है। बेहतर नींद लेने के लिए एक स्वस्थ और सरल तरीका है जल्दी जागना। एक बार जब आपका शरीर इस नए कार्यक्रम में समायोजित हो जाता है, तो आप आराम से सो जाते हैं और आराम से उठते  हैं।

 

 

  • जब आप ऐसा करने में सक्षम हो जाते हैं तो आप कम तनाव महसूस करते हैं। आपके पास काम करने का जब ज्यादा समय होता है तब आपको किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं होता है। जल्दी जागने से आपको वह अतिरिक्त समय मिल जाता है।

 

 

  • यदि आप जल्दी उठते हैं तो आप मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी और तनाव जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं आप सुबह जल्दी उठकर टहलने जरूर जाएं क्योंकि इससे आप पूरे दिन खुद में ताजगी महसूस करेंगे।

 

 

इन सभी चीजों को पढ़ने के बाद आपको यह समझ में आ ही गया होगा की सुबह जल्दी कैसे उठे और जल्दी उठने के क्या-क्या फायदे हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।