वजन कम करने के लिए आहार में यह शामिल करें

 

 

अक्सर आपने इस बात को सुना होगा की अधिक खाने से मोटापा बढता है लेकिन क्‍या कभी आपने ऐसा भी सुना है कि खाने से वजन भी कम हो सकता है। तो आइये जानते है कुछ ऐसे आहार के बारे में जिनके सेवन से आपका वजन जल्दी घट सकता है।

 

 

वैसे तो मोटापे पर नियंत्रण रखना स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है लेकिन आजकल वजन घटाना एक ट्रेंड बन गया है। कई तरह के तरीके हैं जिसे अपनाकर वजन को कम किया जा सकता है, लेकिन आहार के द्वारा वजन कम करना स्वास्‍थ्‍य के हिसाब से ज्यादा फायदेमंद होता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनको अपनी डाइट में शामिल करने से वजन को कम किया जा सकता है। आइये जानते है वजन कम करने के आहार के बारे में।

 

 

वजन कम करने वाले आहार

 

 

दलिया

 

दलिया में भरपूर फाइबर होने के कारण इसे फैट कम करने वाला सबसे शक्तिशाली तत्‍व माना जाता है। दलिया में फाइबर घुलनशील होता है जो पाचन तंत्र के माध्यम से धीरे-धीरे निकलता है। जिससे लंबी अवधि तक भूख नही लगती। आप अधिक संतुष्ट महसूस करते हैं। दलिया रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखता है। फाइबर से भरपूर दलिया जल्‍दी वजन घटाने में सहायक होता है। यह शरीर में एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और धमनियों को स्वच्छ और साफ रखने में मदद करता है।

 

 

एवोकैडो

 

यह एक उत्‍कृष्‍ट वसा रिप्‍लेसर है। इसका सेवन करने से यह संतृप्त वसा (बुरा वसा) को असंतृप्त वसा (अच्छी वसा) में बदल देता है। यह साथ ही वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज गति देता है। एवोकैडो के कई लाभ हैं सबसे पहले यह आपके वजन को घटाने में मदद करता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो इसको अपने आहार में शामिल करे।

 

 

सेब

 

सेब में कैलोरी, वसा और सोडियम की मात्रा कम और विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। जो की वजन को कम करने में बहुत ही मददगार होती है।

 

 

ताजे फल

 

हम सभी जानते हैं कि ताजे फल स्वस्थ होते हैं, वे हमें एक अच्छा और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करते हैं। ताजे फल जैसे- पपीता, अमरूद, नाशपाती, संतरा, मौसमी, अंगूर फल, खुबानी, जामुन, सेब, आलूबुखारा, चेरी, अनार। आप आसानी से इन फलो का सेवन करके वजन को कम कर सकते हैं।

 

 

चिकन ब्रेस्ट

 

अनप्रोसेस्ड लीन मीट का सेवन प्रोटीन का सेवन बढ़ाने का अद्भुत तरीका है। चिकन ब्रेस्ट में कार्ब्स और हेल्दी फैट होते हैं जो आपके लिए कुछ अतिरिक्त फैट कम करना आसान बनाते हैं।

 

 

सोया

 

सोया बहुत ही स्वादिष्ट और लीन प्रोटीन से समृद्ध स्रोत है। इसलिए कई लोगों के भोजन का यह अहम हिस्‍सा होता है। सोया मिल्‍क में एक बाउल दलिया और पूरे अनाज के अतिरिक्‍त गुण होते हैं, जिसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता। जब भी संभव हो सादे सोया दूध को ही खरीदे।

 

 

पानी

 

वैसे तो पानी को भोजन नही मान सकते, परन्‍तु पानी हमारे जीवन के लिए आवश्यक है और वजन कम करने में मददगार। पानी में कैलोरी नहीं होती, किसी भी तरह का फैट या कोलेस्ट्रॉल और मौजूद सोडियम भी कम मात्रा में होता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते तो आपके शरीर में मेटाबालिज्म की गति धीमी हो जाती है। इसका अर्थ है वसा के अवशोषण के लिए पानी आवश्यक है। प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीयें और मनचाहा फिगर पायें।

 

 

अंडा

 

स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए अंडे का सेवन करना अच्छा है। इसमें प्रोटीन का खजाना होता है। सुबह नाश्ते में अंडा खाना सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा होता है। अंडा खाने से कम भूख लगती है।

 

 

सूप

 

सूप वजन घटाने वाले आहार का सबसे प्रभावी हिस्सा हैं। सूप में बड़ी मात्रा में पानी की मात्रा होती है। हालांकि, हमेशा मलाईदार या तैलीय सूप से बचने की कोशिश करें क्योंकि वे आपको मोटा बना सकते हैं।

 

 

नट्स

 

नट्स सबसे स्वादिष्ट स्नैक और स्वस्थ होते हैं साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा की संतुलित मात्रा होती है। नट्स आपके वजन घटाने में मददगार हो सकता है और यह आपकी भूख को भी पूरा करता है।

 

 

साबुत अनाज

 

हमेशा ध्यान रखें यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको परिष्कृत अनाज से बचना चाहिए। इसके बजाय साबुत अनाज को चुनने की कोशिश करें क्योंकि इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में शामिल है।

 

 

अगर आप भी चाहते है की आपका वजन नियंत्रण में रहे तो ऊपर लेख में बताये गए खाद्य पदार्थो को अपने आहारों में शामिल करे, लेकिन इससे पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।