कैसे करे बच्चों के दांतों की देखभाल (ओरल केयर टिप्स)

 

बच्चों के दांतों की देखभाल बहुत जरुरी होती है। अगर बच्चों के दूध के दांत खराब होने शुरु हो जाये, तो बच्चों के दांतों की जड़ें खराब होनी शुरु हो जाती है।

 

दांतों की देखभाल और अच्छी दंत स्वच्छता आपके छोटे बच्चे की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। ऐसा करने से उनके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहेंगे और साथ ही बच्चे रोगमुक्त रहेंगे। आइए बच्चों के दांतों की देखभाल के उपायों के बारे में जानें।

 

 

बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए टूथपेस्ट का चयन कैसे करें?

 

 

कई प्रकार के टूथपेस्ट बाजार में मिलते हैं। जिसमे फ्लोराइड होता है और टूथपेस्ट में अधिक मात्रा में फ्लोरिड होने से दांतों का क्षय हो सकता है। इसलिए अपने दंत चिकित्सक से अपने बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए टूथपेस्ट के बारे में परामर्श करें।

 

 

डेंटल केरीज

 

बचपन में दंत क्षय या डेंटल केरीज होना एक आम बीमारी है। अपने बच्चों के दांतों की जांच जब बच्चा लगभग एक साल का हो जाए,  तभी करा लेनी चाहिए। लेकिन, अधिकांश बच्चे दंत चिकित्सक के पास तब तक नहीं जाते जब तक उन्हें समस्या न हो। आगे चलकर भविष्य में कोई समस्या न हो बच्चों के दांत खराब न हो, इसलिए जांच नियमित रूप से कराते रहना चाहिए। ऐसा करके आप अपने बच्चों के दांतों की देखभाल कर सकते है।

 

 

दांतो को टूटने से कैसे रोके

 

 

  • जिस टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा कम हो, उस टूथपेस्ट का प्रयोग करें क्योंकि फ्लोराइड दांतों के इनेमल को मजबूत करता है जो क्षय के जोखिम को कम कर सकता है।

 

  • बच्चों के ब्रश करते वक़्त उनके साथ रहे। उन्हें सही तरीके से ब्रश करने का तरीका बताये।

 

  • बच्चे को दिन में दो बार ब्रश करना और खाने के बाद मुंह धोना सिखाएं।

 

  • अपने बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए उन्हें अत्यधिक एसिड और चीनी वाले खाद्य पदार्थों और पेय का सेवन न करने दे।

 

  • अपने बच्चे के आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों जैसे – दूध और पनीर शामिल करे, क्योंकि कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

 

  • बच्चे के चीनी और मिठाई के सेवन को सीमित करें, क्योंकि चीनी एक एसिड का उत्पादन करती है जो दांतों से कैल्शियम बाहर निकाल देता है, और इनमेल की कोटिंग को नुकसान पहुंचाता है। जिस वजह से दांतो में कैविटी बन सकती हैं।

 

  • यदि आपके बच्चे के ‘दूध के दांतों’ में केरीज है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ‘दूध के दांतों’ का क्षय अपने बच्चे के स्थायी दांतों को प्रभावित कर सकता है। ऐसा करने से बच्चों के दांतों की देखभाल की जा सकती है।

 

 

बच्चों के दांतों की देखभाल के उपाय

 

 

  • साफ्ट बेबी ब्रश से दिन में दो बार बच्चों के दांतों को साफ करे।

 

  • रोज ब्रश करने की आदत दिलाएं।

 

  • बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए उन्हें दिन में दो बार ब्रश कराएं, एक बार सुबह और रात में सोने से पहले।

 

  • अपने बच्चे को अपने दांत ब्रश करना सिखाएं, लेकिन निगरानी करने के लिए आसपास रहें और यदि आवश्यक हो तो उसको दोबारा ब्रश कराएं।

 

  • अपने छोटे बच्चे को ब्रशिंग के दौरान टूथपेस्ट थूकना सिखाएं, जब तक आपका बच्चा टूथपेस्ट थूकना नहीं सीख जाता है।

 

  • मीठा खाने के आधे घंटे के बाद दांत ब्रश कराएं। ऐसा करने से उनके दांतो में सरल नहीं होगी और दांत स्वस्थ रहेंगे।

 

  • नियमित जांच के लिए डेंटिस्ट के पास जरूर ले जाना चाहिए।

 

  • इसके अलावा बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए उनके आहार में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होना चाहिए।

 

 

छोटे बच्चों के दांत छह महीने की उम्र से आने शुरु हो जाते हैं, इसलिए बच्चों के दांतों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले उनके टूथपेस्ट का चयन सही होना चाहिए और उनके दांतो में सरल न हो उन्हें किसी तरह की समस्या न हो इसलिए डॉक्टर से समय-समय पर जांच कराते रहे।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।