इन 5 चीजों को खाने के बाद भूल कर भी ना करें दूध का सेवन

खाने पीने में कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनके साथ दूध पीना (Drink Milk)  जहर (Poison) का काम करता है। यह जानकारी हर किसी को होनी चाहिये कि किन-किन चीजों को खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। मछली खाने (Eating Fish) के बाद दूध पीने से फ़ूड पॉइजनिंग (Food Poison) और पेट दर्द जैसे समस्या हो सकती हैं।

 

दूध में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। प्रतिदिन 1 गिलास दूध आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है लेकिन यही दूध, कभी कभी कुछ परिस्तिथियों में आपके लिए खतरनाक (Danger) भी बन सकता है।खान-पान में कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनके साथ दूध जहर का काम करता है। यह जानकारी हर किसी को होनी चाहिये कि किन-किन चीजों को खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।आपको बतातें हैं ऐसी ही पांच चीज़ों के बारे में जिन्हे खाने के बाद यदि दूध का सेवन किया जाए तो वह जानलेवा बन सकता है।

 

इन पांच चीजों को खाने के बाद भूल कर भी ना करें दूध का सेवन

 

1. मछली खाने के बाद

 

मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन (Protein) पाया जाता है लेकिन इसे खाने के बाद दूध पीने से पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। मछली के बाद दूध पीने से फ़ूड पॉइजनिंग और पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। यही नहीं ऐसा करने से शरीर पर सफेद धब्बे (White Spot) पड़ने की आशंका भी बनी रहती है।

 

2. दही खाने के बाद

 

दही (Curd) बनती तो दूध से ही है पर दोनों को अगर साथ खा लिया जाए तो शरीर का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। पेट में दर्द, उलटी जैसी स्तिथि पैदा हो सकती है।

 

3. उड़द की दाल के बाद

 

उड़द की दाल (Black Gram) और दूध दोनों का ही दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है। उड़द की दाल खाने के बाद दूध पीने से पाचन प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। पेट में दर्द, उलटी और शरीर में भारीपन जैसी तकलीफ़ हो सकती है। ऐसे में यही सही होगा की उड़द की दाल के सेवन के 2 घंटे के अन्तराल पर ही दूध का सेवन करें।

 

4. खट्टे फलों के बाद

 

खट्टे फलों (Sour sop Fruit) के बाद दूध पीने से पेट खराब हो जाता है और उल्‍टी होने की शिकायत रहती है। ऐसे फलों के खाने के बाद करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।

 

5. तिल और नमक से बनी चीज़ों के बाद

 

यदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक (Salt) का इस्तेमाल हुआ हो तो 2 घंटे तक दूध का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।