एक्सरसाइज करते हैं, तो जान लें क्या खाने से होगा अधिक लाभ

एक शोध के अनुसार, वर्कआउट (Workout) के बाद चॉकलेट मिल्क पीना चाहिए, क्योंकि इसमें मांसपेशियों की रिकवरी के जरूरी कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) और प्रोटीन मौजूद होते हैं। फिट और शारीरिक रूप से स्ट्रॉन्ग रहने के लिए आप हो सकता है हर दिन घर पर एक्सरसाइज (Exercise) और जिम में घंटों वर्कआउट करते होंगे। अधिकतर लोग ऐसा प्रतिदिन करते हैं, लेकिन कई बार वे एक्सरसाइज करने से पहले कुछ न कुछ खा लेते हैं। बहुत कम लोगों को ही शायद यह पता होगा कि एक्सरसाइज करने से पहले खाने से बचना चाहिए।

 

एक्सरसाइज करने के फायदे

 

अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट एक्सरसाइज (Exercise) करते है, तो इसके बाद आप खाने में जो भी मील लेंगे उसका फैट (Fat) आपके बॉडी को नहीं लगेगा। ब्रेकफास्ट (Breakfast) करने से पहले जब भी आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके बॉडी को एनर्जी लीवर (Liver) व मसल्स में जमा फेट से ही मिलती है, जिससे बॉडी में ज्यादा फैट यूज हो जाता है।

 

साथ ही सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी ज्यादा फिट रहती है, इसीलिए प्रातः काल एक्सरसाइज (Exercise) करना सबसे अच्छा माना गया है। बेहतर होगा कि आप एक्सरसाइज के बाद ठन्डे पानी की स्थान हल्का गुनगुना पानी पिए, क्योकि कुछ लोग ऐसे होते है जो अभ्यास के बाद प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी पी लेते है, जो बॉडी के लिए अच्छा नहीं होता है।

 

आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एक्सरसाइज से कितनी देर पहले और क्या खाना चाहिए। तभी एक्सरसाइज का आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर होगा।

 

डायट का फिटनेस (Fitness) पर खास असर होता है। खासकर जो लोग जिम जाते हैं, घंटों वर्कआउट और एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। खानेपीने का सीधा असर एक्सरसाइज पर पड़ता है। जानिए कौन-कौन सी चीजें आपको एक्सरसाइज (Exercise) के दौरान खानी चाहिए और कब खानी चाहिए।

 

  • एक्सरसाइज करने से पहले एक सेब (Apple) खाएं। सेब में मौजूद विटामिन (Vitamin), पोषक तत्त्व, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास कराते हैं। सेब से शरीर में पर्याप्त ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है।

 

  • ओटमील (Oatmeal) को भी वर्कआउट के दौरान खाने के लिए बेहतर माना गया है। ओटमील खून में धीरे-धीरे शुगर स्रावित करता है। आप इसे प्री-वर्कआउट स्नैक्स के तौर पर इसे खा सकते हैं। इसमें चाहें तो पसंदीदा फल मिला कर खाएं। फल मिलाने से इसमें तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है। इससे आप हाइड्रेटेड (Hydrated) रहेंगे। इसका सेवन व्यायाम से पहले करें।

 

  • मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। यदि आप घंटों वर्कआउट करते हैं, तो फिर प्रोटीन (Protein) की जरूरतों को भी पूरा करना होगा। ऐसे में सालमन मछली (Salmon fish) खाएं। इसमें प्रोटीन और बायोएक्ट‍िव होते हैं। प्रोटीन के छोटे अणु सूजन और इंसुलिन के स्तर को कम करते हैं। इस मछली में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जोड़ने के लिए इसमें शकरकंद भी मिला सकते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद इसे खाने से अधिक लाभ होगा। ट्यूना मछली (Tuna fish) पसंद है, तो इसे भी खाएं। इसमें कैलोरी नहीं होती है और प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सैंडविच खाना पसंद है, तो उस पर पालक डालकर इसे और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं। इसे व्यायाम के बाद ही खाएं।

 

  • होल ग्रेन से बना टोस्ट और केले को साथ खाएं। इससे आपको कार्बोहाइड्रेट मिलेगा साथ ही यह पचने में भी आसान है। कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट आपको काम करने के लिए भरपूर ऊर्जा देगा। एक्सरसाइज (Exercise) खत्म करने के बाद जब आपको भूख लगे तब आप इसका सेवन कर सकते हैं।

 

  • एक शोध के अनुसार, वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें मांसपेशियों की रिकवरी के जरूरी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। पसीने से निकलने वाले सोडियम (Sodium), शुगर और कैल्श‍ियम (Calcium) की कमी को पूरा करने में यह सक्षम होता है। इसे आप एक्सरसाइज करने के बाद एक गिलास ले सकते हैं।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।