जानिए पुरुष फर्टिलिटी टेस्ट कैसे होता हैं ?

अधिकांश पुरुषों जो पिता बनने के लिए संघर्ष करते हैं, उन्हें अक्षमता की समस्या के बारे में पता नहीं होती। यह ऐसी स्थिति है जिसमें पुरुष पिता नहीं बन सकते। इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आहार, जीवनशैली और शारीरिक स्वास्थ्य शामिल होते हैं। इस समस्या का सही समय पर पता चलने पर उसका उपचार मुमकिन है। इसलिए, पुरुषों की फर्टिलिटी की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं।

 

 

पुरुष फर्टिलिटी टेस्ट कैसे होता हैं ?

 

 

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को खराब जीवनशैली और खानपान का असर पड़ता है। अत्यधिक स्वास्थ्य समस्याएं भी पुरुषों को पिता बनने में विफल बना सकती हैं। आजकल यह समस्या के साथ शर्मिंदगी से बात नहीं की जा पाती है, लेकिन इसे छोड़कर उसका सामना करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। जागरूकता बढ़ाने से अधिक लोग इस समस्या से मुक्त हो सकते हैं। सही समय पर जांच कर उचित इलाज और बचाव का पालन करने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।

 

 

  • सामान्य शारीरिक परिक्षण: पुरुषों की इनफर्टिलिटी की जांच के लिए पहले शारीरिक परीक्षण और जननांगों की जांच की जाती है। इस जांच में चिकित्सक आपकी पुरानी बीमारियों के बारे में पूछ सकते हैं और किसी तरह की इंजरी या चोट की जांच होती है।

 

  • स्पर्म टेस्ट: पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच के लिए वीर्य या सीमेन का अध्ययन किया जाता है। जांच में पुरुष का वीर्य विशेष जांच के लिए भेजा जाता है। अगर रिपोर्ट सामान्य नहीं है, तो डॉक्टर सलाह देने के लिए और जांच की सिफारिश कर सकते हैं।

 

  • ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड: पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच के लिए ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड किया जाता है, जिसमें डॉक्टर पुरुषों की प्रोस्टेट और वीर्य नली की जांच करते हैं।

 

  • स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड: स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड जांच के द्वारा भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच की जाती है। इस जांच में अंडकोष और सहायक संरचनाओं में वैरिकोस आदि की अल्ट्रासाउंड से जरिए जांच की जाती है।

 

  • स्खलन के बाद पेशाब की जांच: इस जांच में डॉक्टर पुरुष शुक्राणु स्खलन (रेट्रोग्रेड स्खलन) के बाद यूरिन का सैंपल लेते हैं और इसकी जांच के द्वारा पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है।

 

  • हॉर्मोन टेस्ट: हार्मोनल टेस्ट के माध्यम से भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच का पता लगाया जाता है। इस जांच में पिट्यूटरी ग्रंथि, हाइपोथैलेमस और अंडकोष आदि की जांच की जाती है। इसके अलावा हॉर्मोन टेस्ट जैसे टेस्टोस्टेरोन और अन्य हॉर्मोन के बारे में जांच की जाती है।

 

  • आनुवांशिक परीक्षण: पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच करने के लिए आनुवांशिक टेस्ट भी किये जाते हैं। इन टेस्ट में वीर्य में की जांच और आनुवंशिक इतिहास की जांच की जाती है।

 

 

पुरुष फर्टिलिटी टेस्ट की लागत भारत में कितनी हैं ?

 

 

भारत में पुरुष फर्टिलिटी टेस्ट की लागत आमतौर पर विभिन्न क्लिनिक और अस्पतालों के आधार पर भिन्न हो सकती है। सामान्यतः, ये टेस्ट निम्नलिखित लागत पर हो सकते हैं:

 

 

  • स्पर्म एनालिसिस (Semen Analysis): ₹1,500 से ₹3,000

 

  • हॉर्मोन लेवल टेस्ट (Hormone Level Test): ₹2,000 से ₹4,000

 

  • डॉपलर अल्ट्रासाउंड (Doppler Ultrasound): ₹2,500 से ₹5,000

 

  •  जेनेटिक टेस्ट (Genetic Testing): ₹5,000 से ₹10,000

 

 

 

ये कीमतें सामान्य संकेत हैं और स्थानीय मेडिकल सेंटर की सुविधा और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं। उचित सलाह के लिए किसी स्थानीय क्लिनिक या अस्पताल से संपर्क करना सबसे अच्छा रहेगा।

 

 

इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकता हैं। आप हमसे  व्हाट्सएप(+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।