किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज के लिए आहार

 

किडनी ट्रांसप्लांट या रीनल ट्रांसप्लांटेशन किडनी का अंग प्रत्यारोपण है, जो की किडनी के लास्ट स्टेज होने पर कराया जाता है। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद मरीजों को अपना ख़ास ख्याल रखना चाहिए। अपने रहन-सहन के साथ-साथ खान-पान का भी ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

 

 

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भले ही आपको एक नयी ज़िंदगी मिल जाती है, लेकिन एक बात जो नहीं भूलनी चाहिए वह है डाइट से जुड़ी सावधानियां। जी हां, अगर आपको लगता है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आप हर तरह की चीज़ें खा सकते हैं, तो यह बात सही नहीं है। सर्जरी के बाद भी आपको अपने खान-पान को लेकर अनुशासन का पालन करना चाहिए। दरअसल सर्जरी के बाद आपके शरीर को पूरी तरह ठीक होने में 3-6 महीने तक का समय लग सकता है। इसीलिए किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को अपने खान-पान को लेकर कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।

 

 

आइये जानते है किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को क्या करना चाहिए, क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

 

 

किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ आहार

 

 

किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज के लिए 5 बेहतरीन आहार शामिल हैं:

 

1. ताजे फल और हरी सब्जियां

 

ताजे फल और हरी सब्जियां खाना सबसे सही और स्वास्थ्यप्रद स्नैक फूड है, जो फाइबर, विटामिन और खनिजों में उच्च होते हैं और मुख्य रूप से वसा में कम होते हैं।

 

 

2. अत्यधिक चीनी के सेवन से परहेज करे

 

किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों के लिए बहुत अत्यधिक चीनी का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है, क्योंकि अधिक चीनी होने से वजन बढ़ सकता है और ट्राइग्लिसराइड और रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि हो सकती है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

 

 

3. फाइबर युक्त पदार्थो का सेवन करे

 

एक उच्च फाइबर आहार हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह अनाज, दालों (बीन्स, मटर, मसूर), फल और सब्जियों में पाया जाता है, जो किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है।

 

 

4. कैल्शियम और विटामिन डी शामिल करें

 

स्वस्थ हड्डियों के लिए पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन डी सबसे आवश्यक हैं। यह सिर्फ ट्रांसप्लांट आहार के बाद की बात नहीं है, बल्कि आप सामान्य दिनचर्या के आहार के रूप में भी कर सकते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज को अपने आहार में कुछ कैल्शियम और विटामिन डी को सख्ती से शामिल करना चाहिए।

 

 

5. शराब के सेवन पर नियंत्रण करे

 

शराब कैलोरी और चीनी में उच्च है। अत्यधिक शराब से वजन बढ़ सकता है और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए शराब को विशेष रूप से किडनी ट्रांन्सप्लांट के मरीजों को बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को इन बातो का ध्यान रखना चाहिए

 

 

किडनी प्रत्यारोपण के बाद वजन बढ़ना बहुत आम है। इसलिए मरीजों को अपने वजन पर ख़ास ध्यान देने की जरूरत होती है।

 

  • अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखें

 

  • संतुलित आहारों का सेवन करे

 

  • कच्चे या कम पके हुए भोजन न खाएं

 

  • अंगूर के रस से बचें

 

  • तले हुए आहारों का सेवन न करे

 

  • किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद शरीर को पूरी तरह उबरने के लिए सबसे ज्यादा प्रोटीन की ज़रूरत पड़ती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें।

 

 

kidney transplant ke marij ke liye aahar in hindi

 

 

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को कम से कम 6-8 सप्ताह के लिए भारी वजन उठाने से बचना चाहिए। कुछ व्यायाम करे, जैसे की – चलना, बाइक की सवारी और तैराकी की सिफारिश की जाती है। व्यायाम की दिनचर्या शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। अगर आपको किसी प्रकार का दर्द या तकलीफ महसूस हो तो अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।