हेल्दी लिवर के लिए हेल्दी डाइट टिप्स

 

 

लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। इसमें किसी भी तरह का नुकसान होने से पूरे शरीर पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए आज हम हेल्दी लिवर के लिए हेल्दी डाइट टिप्स बताएंगे जो आपको स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेगी।

 

लिवर की समस्याओं के शुरूआती लक्षणों को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है, यदि इसे आप नजरअंदाज करेंगे तो ये आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी की वजह बन सकता है।

 

अगर हम पहले के समय की बात करें तो लीवर की बीमारियां हेपेटाइटिस बी और सी के कारण होती थीं। लेकिन आज के समय में लीवर की बीमारियों के लिए सबसे आम कारण गलत खान पान और लोगों की बिगड़ती लाइफस्‍टाइल है। जो उन्हें इस बीमारी का शिकार बना रही है।

 

 

 

लिवर क्या काम करता है ?

 

लिवर इंसान के शरीर में बेहद मुख्य अंगों में से एक है अगर यह सही तरीके से काम नहीं करेगा तो आपका पूरा स्वास्थ्य ख़राब हो जाएगा। शरीर में लिवर आपको स्वस्थ जीवन शैली जीने में मदद करता है। यह आपके पाचन, मेटाबोलिज्म, विटामिन्स, मिनरल्स का नियंत्रण एक संतुलित मात्रा में बनाए रखता है। यही आपके शरीर में अलग-अलग हिस्सों में चीजों को भेजता है जिससे आपके शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

 

 

 

लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें

 

 

मीठे का सेवन कम करें 

 

बहुत अधिक चीनी या चीनी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन आपके लिवर के लिए बहुत नुकसान दायक हो सकता है।

 

 

 

नमक कम खाएं 

 

अपने भोजन में अत्यधिक नमक का उपयोग आपके लिवर में तरल पदार्थ बनाता है, जो फैटी लीवर की बीमारी का कारण है। ये आपके लिवर में सूजन पैदा कर सकता है।

 

 

 

कोल्ड ड्रिंक्स 

 

कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य मीठे पदार्थो का ज्यादा मात्रा में लेने से नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

 

 

फ़ास्ट फ़ूड 

 

पैक्ड व फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा सेवन आपके लिवर को काफी नुकसान पहुँचाता है। जो लोगों में मोटापे का एक मुख्य कारण भी होता है। इनसे परहेज करें क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ आपको कई तरह की बीमारियां होने का खतरे को बढ़ाते है।

 

 

 

कॉफी का सेवन कम करें 

 

 

यदि आप पूरे दिन में  4 या 5 बार कॉफी पीते है तो ये आपके लिवर पर बुरा असर डालती है इसके बजाए आप अधिक मात्रा में पानी पीएं।

 

 

 

हेल्दी लिवर के लिए डाइट टिप्स

 

 

 

1.यदि आप अपने लिवर को हैल्दी रखना चाहते है तो अपना वजन नियंत्रण में रखें।

 

 

2. कम वसा और कोलेस्ट्रॉल वाले आहार का सेवन करें इंसान के शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्राल होते है एक गुड कोलेस्ट्राल और दूसरा बेड कोलेस्ट्रॉल। इसलिए आपको अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बेहतर रखना चाहिए। इसका संतुलन बिगड़ने से आपको दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।

 

 

3. अन्सेच्युरेटेड वाले खाद्य पदार्थो से बचे ,जैसे जैतून का तेल (olive oil), सरसों का तेल (mustard oil), चावल की भूसी का तेल (rice brand oil)।

 

 

4. अपने शरीर को हाइड्रेट रखें इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें, इससे आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों जमा नहीं होंगे।

 

 

5. यदि आप अपने शरीर का वजन नियंत्रण में रखना चाहते है तो रोजाना कुछ समय के लिए व्यायाम करें, इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य महसूस करेंगे।

 

 

6. शराब का सेवन बिल्कुल ना करें, इसका सीधा असर आपके लिवर पर पड़ता है, इसलिए शराब का सेवन बिल्कुल भी ना करें। इसके सेवन से आपको और भी बीमारियां हो सकती है।

 

 

7. धूम्रपान बंद करें, यदि आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते है तो धूम्रपान भी बिल्कुल बंद कर दें ये आपके लिए बहुत नुकसानदायक होती है।

 

 

8. ग्रीन टी या नींबू का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसे आपके लिवर को काम करने में मदद मिलती है।

 

 

9. कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ से बचें, क्योंकि इसका ज्यादा सेवन आपके लिवर को ज्यादा काम करने का दबाव डालता है।

 

 

10. अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप हरी सब्जियां, फलों और उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें इससे आपको काफी हद तक लिवर अच्छे से काम करेगा।

 

 

11. अपने आहार में प्रोटीन को भी शामिल करें जैसे, लीन मीट (Lean meat), बीन्स (Beans), फलियां, दाल आदि। यह आपके ख़राब  कोशिकाओं को ठीक करने में आपकी मदद भी करेगा।

 

 

इन सभी चीजें का ध्यान रख कर आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते है । हमने आपको हेल्दी लिवर के लिए टिप्स बताई है आपका पूरा स्वास्थ्य आपके लिवर से जुड़ा हुआ है यदि आपको भी लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह लें सकते है और खुद का स्वास्थ्य बेहतर रख सकते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।