मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद क्यों जरूरी है

आज के समय में लोगों की डिजिटल ज़िन्दगी उन्हें कई बीमारियां का शिकार बना रही है। इस वजह से उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है। इसकी वजह से उनके शरीर में तनाव भी होने लगा है। इस कारण उन्हें कई गंभीर बीमारियां हो रही है।

 

एक स्वस्थ शरीर के लिए आपको ‘नींद लेना’ भी उतना ही जरुरी है जितना की ‘खाना’। जब आप अपनी नींद पूरी नहीं करते तो आपको विभिन्न तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियां होने लगती है।

 

आपके मानसिक स्वास्थ्य का संबंध नींद से कैसे जुड़ा है आइये आपको बताते है। दरअसल जब आप पूरा दिन काम करने के बाद सोते नहीं है तो इसकी वजह से सबसे पहले आपके स्वाभाव में बदलाव आता है उसके बाद आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है और आप काम करने के बजाए तनाव लेने लगते है।

 

 

 

मानसिक स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण

 

 

 

  • नींद में कमी,

 

 

  • धूम्रपान करना,

 

 

  • शराब का सेवन करना,

 

 

  • पौष्टिक भोजन में कमी,

 

 

  • हमेशा बीमार रहना,

 

 

  • समय पर भोजन ना करना,

 

 

  • देर रात तक जागते रहना,

 

 

  • अनियमित दिनचर्या।

 

 

 

 

मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के लक्षण

 

 

 

  • सांस लेने में दिक्कत होना : ऐसा दिल के मरीजों के साथ अक्सर होता है लेकिन ये इसके भी लक्षण होते है।

 

 

  • पेट ख़राब होना : जब ऐसा होता है तो आपका पेट भी ख़राब होने लगता है या तो आपको कब्ज होती है या दस्त लग जाते है।

 

 

  • किसी काम में मन न लगना : जब किसी व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य ख़राब होता है तो उस व्यक्ति का किसी काम में मन नहीं लगता है।

 

 

  • बेचैनी रहना : ऐसा अक्सर रात में सोते वक़्त बहुत से लोगों के साथ होता है उन्हें बहुत ज्यादा बेचैनी रहती है।

 

 

  • भूख न लगना : मानसिक स्वास्थ्य ख़राब होने पर उस व्यक्ति को भूख भी काम लगने लगती है ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

 

  • वजन घटना : अब जाहिर सी बात है की जब आप खाना ही नहीं खाएंगे, तो आपका वजन अपने आप कम होने लगेगा।

 

 

  • बहुत अधिक भूख लगना : मानसिक स्वास्थ्य ख़राब होने पर कुछ व्यक्ति को बहुत अधिक भूख लगने लगती है।

 

 

  • हमेशा बीमार रहना : जब किसी को हमेशा जुकाम या भुखार रहता है तो ये भी आपके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है इसलिए आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

 

  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन : जब अचानक आपके स्वास्थ्य में परिवर्तन आये या आप हर बात का जवाब खिसियाकर या चीड़ कर देने लगे तो ये भी मानसिक स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण हो सकते है।

 

 

 

मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी नींद के लिए करे इन चीजों का सेवन

 

 

अखरोट : अखरोट में ओमेगा 3 पाया जाता है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य के साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी नींद के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

 

 

साबुत अनाज : यदि आप अपना मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी नींद पाना चाहते है, तो आपको साबुत अनाज खाना चाहिए जैसे ब्राउन राइस, आटे की ब्रेड, ओट्स, दलीय  ये सभी चीजे आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेंगी।

 

 

 

 

बादाम : इसे खाने के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते है। इसे खाने से आपका मानसिक विकास बहुत अच्छा होगा और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

 

 

शहद : आपको बता दें की शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, शहद भी ट्रिप्टोफेन के प्रोडक्शन का काम करता है। यदि सोने से पहले आप इसका सेवन करेंगे तो आपको अच्छी नींद आएगी।

 

 

सफ़ेद चावल : यदि आप चाहते है की आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहे तो इसके लिए जरुरी है की आप एक अच्छी और गहरी नींद अवश्य लें। इसके लिए आपको सफ़ेद चावल का सेवन करना बहुत लाभ दायक रहेगा, इससे आपको बहुत अच्छी नींद आएगी।

 

 

 

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है शारीरिक स्वास्थ्य

 

 

  • यदि आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा तो आप में एकाग्रता की कमी होने लगेगी।

 

 

  • जिन्हें रक्त चाप संबंधी समस्या रहती है उन्हें अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहद अच्छा रखना चाहिए और इसके लिए एक अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है।

 

 

  • यदि आपके शरीर में इन दोनों चीज का संतुलन बिगड़ता है तो आपका वजन भी अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है।

 

 

  • ऐसा होने पर सबसे पहले आपको हृदय संबंधी समस्या होने लगती है इसलिए आपको मानसिक स्वास्थ्य के साथ अच्छी नींद लेना भी जरुरी है।

 

 

इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।