माइग्रेन के लक्षण और इससे बचने के उपाय

 

आज के समय में सभी लोग सिरदर्द को बहुत आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वह इसके पीछे के कारण को जानने की कोशिश नहीं करते हैं। आपको हमेशा होने वाला सिरदर्द एक माइग्रेन का रूप भी ले सकता है। लेकिन इससे पहले आपको माइग्रेन के लक्षणों को जानना होगा। आपको बता दें की माइग्रेन में होने वाला सिरदर्द आम सिरदर्द से अलग होता है। आम सिरदर्द होने के कुछ और कारण होते हैं। जैसे नींद में कमी होना, ज्यादा समय तक भूखे रहना, बहुत तनाव लेना इसकी वजह से आपको सिरदर्द होता है।

 

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, “माइग्रेन सबसे अधिक 35 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को अपना शिकार बनाता है। यह महिलाओं में अधिक होने वाली समस्या है, आमतौर पर हार्मोनल बदलाव के कारण लगभग 2 में से 1 कारक होता हैं।” आइए जानें माइग्रेन के लक्षण और माइग्रेन के इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपचार जो आपकी मदद कर सकते हैं।

 

 

माइग्रेन के लक्षण

 

 

तो, यहाँ माइग्रेन के लक्षण हैं जो आपको बताते हैं कि आपके पास माइग्रेन है और सिरदर्द नहीं है? निम्नलिखित सामान्य लक्षणों के लिए एक नज़र रखें:

 

 

 

  • मतली आना

 

 

  • लगातार हल्का सिरदर्द होते रहना

 

 

  • अचानक बहुत तेज दर्द

 

 

  • धुंधली दृष्टि

 

 

  • प्रकाशहीनता

 

 

दरअसल माइग्रेन के लक्षण किसी में भी 2-3 दिनों तक रह सकते हैं। माइग्रेन में होने वाला दर्द को पहचानने के सबसे आम लक्षण हैं की इसमें बहुत तेज दर्द होता है।

 

 

माइग्रेन के इलाज के लिए घरेलू उपचार

 

अदरक की चाय पिएं

 

अदरक की चाय पीने से माइग्रेन में होने वाले दर्द से मुकाबला करने में मदद मिलती है। अदरक ऐसे गुण होते हैं जो माइग्रेन वाले दर्द से राहत दिलाते हैं। ये हमारी मांसपेशियों के संकुचन को उत्तेजित करने में मदद करता है जो सिरदर्द का कारण बनता है। यदि आप माइग्रेन से पीड़ित हैं तो आपको रोजाना 2-3 बार अदरक की चाय पीनी चाहिए।

 

 

तेल ( Inhale Essential Oil)

 

माइग्रेन के उपचार के लिए लैवेंडर, मेंहदी और चमेली जैसे आवश्यक तेलों का इस्तेमाल आपको होने वाले इस सिरदर्द में काफी आराम पहुँचाने में आपकी मदद करेगा। यदि आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना सोने से पहले सिर में अच्छे से तेल मालिश करें ऐसा करने से आपको आराम  लगेगा। बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक तेल की 5 से 10 बूंदों को गर्म पानी में मिलाएं और इसकी भाप लें इसे भी आपको आराम मिलेगा।

 

 

तिल के तेल का उपयोग करें

 

आयुर्वेद के अनुसार, आप तिल के तेल का उपयोग करें आपको तिल के तेल की कुछ बुँदे अपनी नाक में डालनी होंगी। यह शरीर में बने दबाव को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। वैसे तो तिल से बनी चीजों का ज्यादा सेवन ठंड के दिनों में खूब किया जाता है। तिल का तेल आपके सिर  में होने वाले दबाव को कम करने में आपकी मदद करता है।

 

जायफल का पेस्ट लगाएं

 

जायफल पाउडर और पानी के साथ एक पेस्ट बनाएं और अपने माथे पर इससे मालिश करें  इस लेप को लगा कर रखें। यह माइग्रेन में होने वाले सिरदर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। यह आपकी नींद की समस्या को दूर करता है। जायफल वास्तव में एक नींद को सुधारने  में एहम भूमिका निभाता है। जायफल आपको किसी भी स्थिति में शांत और तनावमुक्त रखने में मदद करता है। जायफल के पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर मालिश करने से तुरंत राहत मिलेगी और आपको थोड़ी नींद आ सकती है।

 

माइग्रेन के लिए योग

 

योग आपको शांत रखने और दिमाग को शांत करने और रक्त वाहिकाओं को आराम देने का काम करता है। ब्राह्मी प्राणायाम सबसे अच्छे व्यायामों में से एक है जो सिरदर्द का इलाज करने में आपकी मदद कर सकता है। यह एक साँस लेने की प्रक्रिया है जिसे करना बहुत आसान है। अपनी तर्जनी को अपने दोनों कानों में रखें। साँस लें, साँस छोड़ें और मधुमक्खी की तरह गुनगुनाएं। इससे बचने के लिए आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

 

यहां हमने माइग्रेन के उपचार के बारे में आपको बताया है जिन्हें करना आपके लिए आसान है, ये आपको पहले के मुकाबले जल्दी राहत देंगे। लेकिन अगर आपको इन उपायों को करने के बाद भी किसी तरह की राहत नहीं मिली है, तब आप इस समस्या का समाधान हमारे डॉक्टर से लें सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।