पेट दर्द में क्या खाना चाहिए।

आजकल अधिकतर लोग पेट दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं जो की आम से लेकर गंभीर हो सकता हैं। पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं जो की कोई बीमारी का संकेत भी हो सकता हैं इसलिए अधिक पेट दर्द रहने वाली स्थिति को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता हैं। कई बार पेट दर्द की समस्या सामान्य होती हैं जैसे की भोजन का न पचना, महिलाओं को पीरियड्स का दर्द तथा पेट में ऐंठन महसूस होना परन्तु इसके अलावा दर्द अधिक रहे तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करे।

 

 

 

पेट दर्द के समय स्थिति कैसी होती हैं ?

 

 

  • जलन
  • रुक-रुक कर पेट में दर्द होना
  • पेट में गुड़गुड़ाहट
  • ज्यादा खट्टी डकार आना
  • बुखार
  • ज्यादा गैस बनना
  • उलटी और जी मिचलाना
  • पेट में सुई चुभोने जैसा दर्द होना
  • पेट फूलना या भारी महसूस होना
  • पेशाब त्यागते समय कभी-कभी पेट में दर्द होना

 

 

 

पेट दर्द के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

  • इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम
  • गैस की समस्या
  • गॉल स्टोन
  • किडनी स्टोन
  • हर्निया
  • एसीडिटी
  • इन्टेसटाइनल ऑब्स्ट्रक्शन
  • आत्रपुच्छ शोथ
  • यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

 

 

 

पेट दर्द में क्या खाना चाहिए।

 

 

यदि किसी मनुष्य को अधिक पेट दर्द होता हैं तो वह कुछ घरेलू उपचार भी कर सकता हैं। डॉक्टर द्वारा दी गयी दवाइयों के साथ घरेलू उपचार भी फायदेमंद होते हैं जैसे की –

 

 

  • गर्म सेक: अपने पेट पर गर्म सेक या हीटिंग पैड लगाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे दर्द और परेशानी कम होती है।

 

  • अदरक: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट दर्द और बेचैनी को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप ताजा अदरक के टुकड़े को चबा सकते हैं या अदरक की चाय पी सकते हैं।

 

  • दही: दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बढ़ाने में मदद करते हैं। दही में पानी, जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसे पेट दर्द की समस्या खत्म होती हैं।

 

  • सेब का सिरका: सेब का सिरका आंत में अम्लीय माइक्रोएन्वायरमेंट प्रदान करता है और पाचन एंजाइमों के संश्लेषण को सक्रिय करता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और गैस के कारण पेट में दर्द, सूजन और अन्य लक्षणों को भी कम करता है। रोजाना एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करने से गैस्ट्रिक पेन से राहत मिलता है।

 

  • लौंग: लौंग सूजन, गैस्ट्रिक पेन, पेट फूलना, कब्ज आदि के लिए एक पारंपरिक उपाय है। लौंग को चबाने या भोजन के बाद इलायची के साथ एक चम्मच लौंग के पाउडर का सेवन करने से पाचन एसिड का स्त्राव होता है तथा एसिडिटी से बचाव होता है।

 

  • पुदीना: पुदीना पाचन तंत्र में मांसपेशियों को आराम देकर पेट दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। पेट दर्द में आराम के लिए पुदीने की चाय की चुस्की लें या पुदीने की पत्ती को चबाएं।

 

  • नींबू के रस: नींबू के रस के साथ काला नमक मिलाएं और आधा कप पानी डालें। इसे पीने के कुछ ही देर में पेट दर्द में कमी आएगी।

 

  • प्रोबायोटिक फूड्स: प्रोबायोटिक फूड्स पाचन तंत्र को बढ़ावा देने वाले होते हैं। ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और हाजमा बढ़ाने में मददगार है। ये उल्टी और दस्त के साथ पेट की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। हालांकि, आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए और इसके लिए दवा लेना चाहिए।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+919599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।