क्या रोज सेक्स करना है आपके लिए हानिकारक? या नहीं?

यदि आपका सेक्स टाइम अत्यधिक बढ़ रहा हैं और आप इसमें शामिल होना अधिक पसंद कर रहे हैं तो यह जाना आपके लिए ज़रूरी हैं की रोज सेक्स करने के नुकसान क्या हो सकते हैं ? सेक्स एक स्वास्थ्यपूर्वक और सुखद गतिविधि हैं परन्तु यह सही और सुरक्षित तरीके से न किया जाए तो नुकसान हो सकता है। यदि सेक्स की गतिविधि को नियंत्रण में न रखा जाए तो यह आपके और आपके पार्टनर के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता हैं।

 

 

जहाँ तक की जाना जाता हैं कि सेक्स करने से व्यक्ति को हृदय रोग (heart diseases) से सम्बंधित समस्या नहीं होती हैं परन्तु रोज यह गतिविधि होने से आपको और आपके पार्टनर को अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं। यदि आपको लगता है कि आपका सेक्स टाइम अत्यधिक हो रहा है और इससे समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, तो आपको एक विशेषज्ञ सेक्सोलॉजिस्ट या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

 

 

 

रोज सेक्स करने के नुकसान क्या हो सकते हैं? (Daily sex karne ke disadvantages in Hindi)

 

 

यदि आप रोजाना सेक्स करते हैं तो यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव डालता हैं और यह भी माना जाता हैं कि यदि सेक्स करने के फायदे होते हैं तो सेक्स अत्यधिक करने के कई नुकसान भी होते हैं जैसे कि –

 

 

  • शारीरिक थकान और कमजोरी: रोज़ सेक्स करने से शारीरिक थकान और कमजोरी हो सकती है, जिससे दिनचर्या पर भी असर पड़ सकता है।

 

  • मानसिक तनाव और चिंता: अत्यधिक सेक्स कि गतिविधि आपकी ज़िन्दगी में तनाव का कारण भी बन सकती हैं।

 

  • प्रेगनेंसी का खतरा: बिना गर्भनिरोध (Contraception) के रोज़ सेक्स करने से गर्भधारण का खतरा बढ़ सकता है।

 

  • मनोबल में गिरावट: रोज़ सेक्स से मनोबल में गिरावट हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

 

  • हृदय गति की समस्या: रोजाना सेक्स करने से महिला और पुरुष दोनों को हृदय गति या तेज सांस होने कि समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

 

  • मूत्र संक्रमण: रोजाना सेक्स के दौरान मूत्र संक्रमण हो सकता हैं जिससे कि आपको मूत्र त्यागने में अन्य परेशानी आ सकती हैं।

 

  • इम्युनिटी सिस्टम: सेक्स के अनियमित और रोजाना होने से प्रतिरक्षा प्रणाली (immunity system) कमजोर हो जाती हैं जिससे कि आप छोटे-छोटे संक्रमण कि चपेट में भी आ सकते हैं।

 

  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन: रोजाना सेक्स करने से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (erectile dysfunction) जैसी समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता हैं।

 

 

 

रोजना सेक्स करने के नुकसान से सम्बंधित अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न-

 

 

1. रोज सेक्स करने से क्या हो सकता है ?

 

रोज सेक्स करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, लेकिन सही समय और सही तरीके से किया जाए तो यह स्वास्थ्यकारी हो सकता है।

 

 

2. सेक्स नियमित रूप से कितनी बार होना चाहिए ?

 

सेक्स करने से आम बीमारियां दूर रहती है जैसे कि सामान्य सर्दी जुकाम और संक्रमणों से आपको सुरक्षा मिलती है। इंसान को कम से कम सप्ताह में तीन बार सेक्स करना चाहिए अच्छी सेहत के लिए।

 

 

3. क्या हम पीरियड्स के दौरान सेक्स कर सकते हैं ?

 

जब तक आप विशेष रूप से चिड़चिड़े न हों, तब तक आपके मासिक धर्म के दौरान यौन गतिविधियों से बचने की कोई आवश्यकता नहीं है । हालांकि पीरियड सेक्स थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, लेकिन यह सुरक्षित है। और, मासिक धर्म (periods) के दौरान सेक्स करने से वास्तव में कुछ फायदे मिल सकते हैं, जिसमें मासिक धर्म में ऐंठन से राहत भी शामिल है।

 

 

4. क्या सेक्स के दौरान मूत्र मार्ग संक्रमण हो सकता हैं ?

 

मूत्र मार्ग संक्रमण महिला पुरुष दोनों को हो सकता हैं तथा यह समस्या आपको रोजाना सेक्स करने से भी हो सकती हैं इसलिए आपको सेक्स के बाद अपने प्रजनन अंग को ज़रूर साफ़ करना चाहिए।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।