जानिए सेक्स के महत्‍वपूर्ण स्वास्थ्य फायदे

ये विषय आपके लिए एक चर्चा का अच्छा विषय हो सकता है। आज हम आपको बतांएगे सेक्स के स्वास्थ्य लाभ क्या होते है ? जी हाँ सेक्स को लेकर कई लोगों ने अपने मन में तरह- तरह के भ्रम पाल रखें है। दरअसल सेक्स करने से भी इंसान का तनाव कम होता है और सेक्स ना करने से आपके शरीर, दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर कई प्रकार के असर होते हैं। सेक्स करने से बहुत सारे फायदे होते हैं। आपको शायद ये नहीं मालूम होगा की सेक्स ना करने के बहुत सारे नुकसान भी होते हैं। लेकिन आज हम बताएंगे की क्या है इसके लाभ।

 

क्या है सेक्स करने के स्वास्थ्य लाभ ?

 

अच्छी नींद : सेक्स करने से अच्छी नींद आती है। सेक्स करने से आपके शरीर में मौजूद ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जिसके बाद आपको बेहद अच्छी नींद आती है।

 

संक्रमण से रखे दूर : सेक्स आपके शरीर को संक्रमण से दूर रखता है और संक्रमण को कम भी करता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा को भी बढ़ाता है।

 

हृदय रहता है स्वस्थ : रोजाना सेक्स करने से शरीर की धमनियों में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है, ये दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

 

इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत : इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है और आपको बीमारिया नहीं होती है।

 

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव : सेक्स करने से पुरषों में होने वाली घातक बीमारी, जैसे प्रोस्टेट कैंसर से पुरषों को बचाता है। इससे आप कैंसर से बचे रह सकते है।

 

तनाव से राहत : सेक्स करने से चिंता और तनाव में कमी होती है, एक दूसरे की त्वचा से संपर्क में आने से दिमाग में ऐसे रसायन सक्रिय होते हैं, जो खुशी का एहसास दिलाते हैं।

 

रक्तचाप नहीं बढ़ता : अगर हम सामान्य रूप से ब्लड प्रेशर की बात करें तो वो 120/80 होना चाहिए, इसमें 120 सिस्टॉलिक और 80 डायस्टॉलिक होता है, सेक्स के बाद सिस्टॉलिक प्रेशर में कमी आती है।

 

महिलाओं को होता है फायदा : दरअसल पीरियड्स में सेक्स करने से महिलाओं के पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है। सेक्स करने से गर्भाश्य की मसल्स की ऐंठन दूर हो जाती है जिससे पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है।

 

त्वचा होती है अच्छी : सेक्स करने से खूबसूरती भी बढ़ती है। यदि आप मॉर्निंग के समय सेक्स करते है, तो पूरा दिन आपका मूड अच्छा रहता है, ये शरीर में नई कोशिकाएं बनाता है और आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाता है।

 

शरीर में ऊर्जा बनी रहती है : सेक्स करने के बाद आपके शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है इससे आपको काम करने की ऊर्जा भी मिलती है और आप बहुत खुश महसूस करते है।

 

घटता है वजन : इससे आपके पूरे शरीर की कसरत हो जाती है, क्योंकि सेक्स करते वक़्त शरीर की सारी मांसपेशियों का उपयोग होता है और एक बार सेक्स करने से उस व्यक्ति की 5 कैलोरी प्रति मिनट तक बर्न होती है।

 

हड्डियों रखे मजबूत : इससे महिला और पुरष दोनों की हड्डियां मजबूत होती है, दरअसल सेक्स करने से टेस्टोस्ट्रोन का लेवल बहुत हाई हो जाता है, जो आपकी हड्डियां मजबूत करता है।

 

स्ट्रोक से बचाता है : जो पुरुष सप्ताह में दो बार सेक्स करते हैं उनमें स्ट्रोक होने की संभावना कम होती है। स्ट्रोक से मतलब है की ये आपका दिल को अच्छा रखता है।

 

सेक्स करना पुरष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद होता है। सेक्स करने से शरीर में मौजूद हैप्पी हार्मोन एंडोर्फिन का स्राव अधिक होता है। यदि आप अचानक से सेक्स करना बंद कर देते है तो तनाव होने लगता है और लंबे समय तक सेक्स ना करने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। तो वहीं तनाव कम करने वाले एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है यहीं कारण है कि सेक्स ना करने से तनाव बढ़ जाता है। अब आपको समज आ ही गया होगा की सेक्स के स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या है। यदि आपको सेक्स से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप हमारे डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।