वजन घटाने के लिए ओट्स का सेवन, जाने विशेषज्ञों का क्या कहना है

क्या आप भी अपने वजन को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं ? आज हम आपको इस लेख में यह बताएंगे की वजन घटाने के लिए ओट्स का सेवन कितना लाभदायक होता हैं ? जैसा की आप सब जानते हैं की वजन घटाने के लिए सही और स्वस्थ खान-पान कितना महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इसी के चलते ओट्स का सेवन भी काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या ये बात सच हैं कि ओट्स वजन घटाने में मददगार हैं? विशेषज्ञों की राय क्या है? आइए जानते हैं।

 

ओट्स को एक पौष्टिक आहार माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। खासतौर पर, ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक फाइबर होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फाइबर पाचन तंत्र को सुधारने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 

 

विशेषज्ञों की राय:

 

 

डाइटिशियन डॉ. सीमा गुप्ता का कहना है, ओट्स एक संपूर्ण भोजन है जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इसे संतुलित आहार के साथ ही सेवन करें।

 

न्यूट्रिशनिस्ट अजय वर्मा कहते हैं, ओट्स का सेवन तब ही प्रभावी होता है जब इसे सही तरीके से पकाया और खाया जाए। इसमें अतिरिक्त चीनी या प्रोसेस्ड फ्लेवर्स मिलाने से इसके लाभ कम हो सकते हैं।

 

 

 

ओट्स का सेवन करने के फायदे क्या हैं ?

 

 

ओट्स का सेवन करने से वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को और भी कई लाभ मिलते हैं-

 

 

  • वजन घटाने में फायदेमंद ओट्स (Oats for Weight Loss in Hindi): नाश्ते में ओट्स खाने से वजन नियंत्रण में रहता है। ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे पेट भरा रहता है। जल्दी से भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में रहता है। अगर आप अपना वजन घटाना (Oats for Weight Loss) चाहते हैं, तो नाश्ते में ओट्स जरूर शामिल करें।

 

  • कब्ज दूर करे ओट्स (Oats for Constipation): ओट्स का सेवन अक्सर नाश्ते में ही किया जाता है। नाश्ते में ओट्स खाने से पाचन स्वास्थ्य (Oats Benefits in Breakfast) अच्छा रहता है। इससे गैस नहीं बनती, कब्ज से भी राहत मिलती है। ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में अधिक मददगार साबित होता है तथा आंतों की सफाई भी करता है। ओट्स मल त्याग की प्रक्रिया (Best Oats for Constipation) को आसान बनाता है।

 

  • हृदय स्वस्थ रहता है (oats for heart in Hindi): नाश्ते में ओट्स ((Oats in Breakfast)) खाने से हृदय हमेशा स्वस्थ रहता है। ओट्स खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड दिल के लिए (Oats for Heart) काफी फायदेमंद होता है।

 

  • इम्यूनिटी बढ़ाए ओट्स (Does Oats Increase Immunity): किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। नाश्ते में ओट्स खाकर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। ओट्स विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Oats to Increase Immunity) बढ़ती है। साथ ही इसमें बीटा-ग्लूकन भी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। ओट्स खाकर इम्यूनिटी बढ़ाई (boost immunity) जा सकती है।

 

  • एनर्जी लाए ओट्स (Oats for Energy): नाश्ते में ओट्स खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। ओट्स में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है, जो शरीर को एनर्जेटिक (Best Oats for Energy) रखता है। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो ओट्स खाकर जाएं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।

 

 

इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकता हैं। आप हमसे  व्हाट्सएप(+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।