बच्चों के लिए पोषक तत्व जो विकास के लिए जरूरी है

 

पोषक तत्‍वों (Nutrients) की आवश्‍यकता हर किसी को एक स्‍वस्‍थ जीवन जीने के लिए जरूरी होती है। ठीक इसी प्रकार बच्‍चों के लिए भी कुछ जरूरी पोषक तत्‍व हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ही आवश्‍यक हैं, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं है क्‍योंकि यह आपके बच्‍चे पर बुरा असर डाल सकता है।

 

बच्‍चों की जरूरते बड़ो से थोड़ी अलग होती हैं, उन्‍हें जरूरी पोषक तत्‍व और खनिज न केवल स्‍वस्‍थ रहने, बल्कि उचित वृद्धि के साथ मजबूत हड्डियों, दांतों और संपूर्ण शरीर के उचित विकास के लिए जरूरी है। आइए यहां हम आपको बताते हैं, कि आपको अपने बच्‍चों को कौन से जरूरी पोषक तत्‍वों को उनकी डाइट में शामिल करना चाहिए

 

 

बच्चो के विकास के लिए कुछ पोषक तत्व

 

 

कैल्शियम (Calcium)

 

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की सूची में कैल्शियम सबसे ऊपर है, क्‍योंकि बच्चे की स्वस्थ हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद करने के लिए कैल्शियम मुख्य रूप से जिम्मेदार होता है। यह रक्त के थक्के (blood clots) के लिए और तंत्रिका (Nerve), मांसपेशियों और हृदय (Muscle and heart) के लिए भी आवश्यक है।

 

जिन खाद्य पदार्थों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है उनमें शामिल हैं:

 

 

  • पनीर

 

  • दही

 

  • आइसक्रीम

 

  • अंडे की जर्दी

 

  • ब्रोकोली

 

  • पालक

 

  • टोफू

 

 

फाइबर (Fiber)

 

फाइबरयुक्‍त आहार का सेवन हर उम्र के व्‍यक्ति के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण और फायदेमंद है। लेकिन बच्चों के लिए एक सीमित मात्रा में फाइबर जरूरी है। यह आपके बच्चों के पाचन (Digestion) को दुरुस्त रखने में मदद करता है और बचपन से होने वाले मोटापे के खतरे को भी कम करता है। आप अपने बच्‍चों को फाइबरयुक्‍त आहारों में कुछ फल और सब्जियों का सेवन शामिल कर सकते हैं। जैसे- नाशपाती, एवोकाडो, सेब, ओट्स, ब्रोकली, नट्स, इत्‍यादि।

 

 

आयरन (Iron)

 

अन्‍य पोषक तत्‍वों की तरह आयरन भी बच्‍चे के स्‍वस्‍थ विकास के लिए बहुत ही आवश्‍यक है। बच्चे को स्वस्थ रक्त के निर्माण के लिए भी आयरन आवश्यक है, जो की पूरे शरीर में कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन की कमी से एनीमिया और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने बच्चे की पोषक तत्व में पर्याप्त मात्रा में आयरन जरूर शामिल करें।

 

आयरन के उच्च स्तर वाले खाद्य पदार्थों में शामिल हैं:

 

 

 

  • साबुत अनाज

 

  • फलियां

 

 

सोडियम (Sodium)

 

बच्चे तरल पदार्थ का सेवन बहुत कम करते हैं,  इसलिए उन्हें सोडियम का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा रक्त का पी.एच. लेवल नियमित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

 

विटामिन सी (vitamin C)

 

शरीर के लिए विटामिन सी भी आवश्‍यक है। यह प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत करने के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य और त्‍वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। विटामिन सी आपको कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। इसलिए आपको अपने बच्‍चों की डाइट में विटामिन सी जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल जरूर करना चाहिए।

 

विटामिन सी के उच्च स्तर वाले खाद्य पदार्थों में शामिल हैं:

 

  • खट्टे फल (जैसे संतरे)

 

  • स्ट्रॉबेरीज

 

  • टमाटर

 

  • आलू

 

  • ख़रबूज़े

 

  • पत्ता गोभी

 

  • ब्रोकोली

 

  • गोभी

 

  • पालक

 

 

विटामिन डी (vitamin D)

 

विटामिन डी पूरी तरह से बेहतर हड्डियों और दांतों के निर्माण और उनकी मजबूती में मदद करता है। इसके अलावा, विटामिन डी बेहतर प्रतिरक्षा और तंत्रिका तंत्र के सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी है। विटामिन डी का सबसे अच्‍छा और प्राकृतिक स्‍त्रोत सूरज है लेकिन इसके अलावा आप अपने बच्‍चे को अंडा, मांस, मछली और साबुत अनाज को बच्‍चे की डाइट में जरूर शामिल करें।

 

 

फोलेट (folate)

 

बच्‍चे के स्‍वस्‍थ विकास के लिए फोलेट भी बहुत महत्वपूर्ण है। फोलेट, जिसे फोलिक एसिड या विटामिन बी 9 के रूप में भी जाना जाता है, यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो पत्तेदार हरी सब्जियों और अनाज उत्पादों में मौजूद होता है। यह बच्चे की कोशिकाओं के स्वस्थ विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है।

 

जिन खाद्य पदार्थों में फोलेट की मात्रा अधिक होती है उनमें शामिल हैं:

 

  • अनाज

 

  • दलिया

 

  • मसूर की दाल

 

  • चने

 

  • एस्परैगस (Asparagus)

 

  • पालक

 

  • ब्रसल स्प्राउट (Brussels Sprouts)

 

 

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रखने के लिए उनके आहार में पोषक तत्व होना बहुत जरूरी है। ऊपर दी गई जानकारी की मदद से आप बच्चे को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन इससे पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।