बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए अच्छे अस्पताल।

बोन मेरो ट्रांसप्लांट एक चिकित्सक प्रक्रिया होती हैं जिसे की हिंदी में अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण भी कहा जाता हैं। बोन मेरो ट्रांसप्लांट तब किया जाता हैं जब किसी बीमारी या संक्रमण के कारण बोन मेरो ठीक से काम नहीं करती हैं। बोन मेरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में रोगग्रस्त या फिर क्षतिग्रस्त बोन मेरो की जगह स्वस्थ रक्त उत्पादक बोन मेरो को लगाया जाता हैं। बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए स्वस्थ स्टेम सेल मरीज के शरीर से या फिर डोनर से ली जाती हैं जिससे की बोन मेरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया आगे बढ़ती हैं। बोन मेरो ट्रांसप्लांट से पहले मरीज को सभी प्रकार की जानकारी डॉक्टर से अवश्य लेनी चाहिए।

 

 

 

बोन मेरो क्या होता हैं ?

 

 

बोन मेरो एक हड्डियों के बीच एक नरम और स्पंजी टिश्यू होता हैं तथा इसमें रक्त बनाने वाली कोशिकाएँ होती हैं, जिन्हें स्टेम सेल कहा जाता हैं। शरीर के विभिन्न भागों में कई प्रकार की स्टेम सेल पाई जाती हैं तथा यह कोशिकाएँ लाल रक्त कोशिकाएं, सफ़ेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स का विकास करती हैं।

 

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट कब किया जाता हैं ?

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट अन्य बीमारियों का उपचार होता हैं। यदि किसी मनुष्य का बोन मेरो क्षतिग्रस्त होता हैं तो डॉक्टर उन्हें बोन मेरो ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह अवश्य देते हैं। डॉक्टर के अनुसार इन बीमारियों में बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया जाता हैं –

 

 

ल्यूकेमिया: ल्यूकेमिया एक तरह का कैंसर है जो खून और बोन मैरो में होता है। ल्यूकेमिया के इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की मदद ली जाती है।

 

 

लिंफोमा: लिंफोमा संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं का कैंसर होता है। लिंफोमा के लिए इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की मदद ली जाती है।

 

 

एक्यूट लिम्फोटिक ल्यूकेमिया: यह बच्चों में होने वाला सबसे सामान्य प्रकार का कैंसर है। यह हड्डी और बोन मैरो में होता है। इस कैंसर के लिए इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की मदद ली जाती है।

 

 

अप्लास्टिक एनीमिया: अप्लास्टिक एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें बोन मैरो पर्याप्त मात्रा में रक्त कोशिकाएं नही बना पाता है। इस बीमारी के इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन किया जाता है।

 

 

प्राइमरी इम्यूनो डेफिशियेंसी: हेमोग्लोबिनोपेथीज़, मायलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम, पोयम्स सिंड्रोम और अमायलोडोसिस जैसी बीमारियों के लिए इलाज के लिए भी बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की मदद ली जाती है।

 

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट से पहले कौन-कौन से टेस्ट होते हैं ?

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट से पहले डॉक्टर मरीज की पूर्णरूप से जांच करते हैं तथा मरीज के कुछ परीक्षण होते हैं जैसे की –

 

 

रक्त परिक्षण: इस परीक्षण में रक्त कोशिकाएं के स्तर को मापा जाता हैं तथा इस यह भी पता लगाया जाता हैं की मरीज के लिवर और किडनी अच्छे से काम कर रहे हैं या नहीं।

 

सिटी स्कैन: यह परीक्षण शरीर की अन्य स्थिति को जानने के लिए किया जाता हैं।

 

एक्स-रे: एक्स-रे से यह पता लगाना होता हैं की मरीज को अन्य प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हैं।

 

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी): यह परीक्षण हृदय की विद्युत गतिविधि और लय की जांच करता है।

 

बायोप्सी: इस परीक्षण में मरीज के शरीर से कैंसर कोशिकाओं का एक हिस्सा निकालकर परीक्षण किया जाता है। यह जांचने के लिए है कि क्या कैंसर नियंत्रित है और क्या यह प्रत्यारोपण के बाद दोबारा होगा।

 

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट की लागत कितनी होती हैं ?

 

 

भारत में बोन मेरो ट्रांसप्लांट की लागत 11,00,000 से 15,00,000 तक होती हैं तथा यह चिकित्सक और अस्पतालों पर भी निर्भर करती हैं। यदि बोन मेरो ट्रांसप्लांट की लागत के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी हो तो यह क्लिक करे।

 

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए अच्छे अस्पताल।

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई के अच्छे अस्पताल-

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए मुंबई के अच्छे अस्पताल-

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए कोलकाता के अच्छे अस्पताल-

 

 

 

बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के अच्छे अस्पताल –

 

 

यदि आप बोन मेरो ट्रांसप्लांट का इलाज कराना चाहते हैं, या इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकते हैं। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमे connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।